कुछ नशा तिरंगे की आन का ,कुछ नशा मातृभूमि की शान का, डिजिटल न्यूज गुरु की ओर से 75वां गणतंत्र दिवस मुबारक हो सारे हिंदुस्तान को
Digital News Guru Delhi Desk: 26 जनवरी को पूरे जोश के साथ देशभर में 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। यह दिन हर भारतीय को गर्व का अनुभूति करवाता है। यही वो दिन है जब भारत ने अपना संविधान लागू किया था, जिसके निर्माण में करीब 2 वर्ष 11 महीनें 18 दिन का समय लगा था।
26 जनवरी का महत्व

26 नवंबर को स्वीकार किए गए भारत के संविधान को लागू करने के लिए 26 जनवरी का दिन ही क्यों चुना गया, यह सवाल ज़्यादातर भारतीय के मन में आता होगा। संविधान लागू करने के लिए इस तारीख को चुनने का भी एक खास मकसद था। दरअसल, 26 जनवरी 1930 को अंग्रेजों की गुलामी के खिलाफ कांग्रेस ने भारत को पूर्ण स्वतंत्र घोषित किया था।
ऐसे में पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव लागू होने की इस तिथि के महत्व को ध्यान में रखते हुए संविधान लागू करने के लिए 26 जनवरी का दिन चुना गया था। 1950 में इसी दिन संविधान लागू करने के साथ ही देश को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया और तब से लेकर अब तक गणतंत्र दिवस हर वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी देश मे गणतंत्र दिवस पूरे जोश के साथ देशभर में मनाया जाएगा। इस खास मौके पर सभी एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामना संदेश भेजते हैं। आप भी अपनों को ये मैसेज भेजकर बधाई दे सकते हैं।
तो, चलिए आपको कुछ खास संदेश बताते हैं, जिन्हें आप अपने रिश्तेदारों और रिश्तेदारों को भेजकर गणतंत्र दिवस की सुभकामनाएं दे सकते हैं।
1. तन हमारा ऐसे ना छोड़ पाए कोई,
रिश्ता हमारा ऐसे ना तोड़ पाए कोई,
दिल हमारा एक है एक है हमारी जान,
2. आओ झुककर सलाम करें उन्हें,
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है
खुशनसीब होता है वो खून,
जो देश के काम आता है।
गणतंत्र दिवस की बधाई
3. कुछ नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
4. ना पूछो जमाने से कि
क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान तो बस इतनी है
कि हम सब हिंदुस्तानी हैं।
5. सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा,
हम बुलबुले हैं उसके वो गुलसितां हमारा,
परबत वो सबसे ऊंचा हमसाया आसमां का,
वह संतरी हमारा वो पासबां हमारा!
6. दें सलामी इस तिरंगे को
जिससे हमारी शान है,
सर हमेशा ऊंचा रखना इसका,
जब तक आप में जान है।
7. दाग गुलामी का धोया है जान लुटा कर,
दीप जलाए है कितने दीप बुझा कर,
मिली है जब ये आजादी तो फिर से इस आज़ादी को,
रखना होगा हर दुश्मन से आज बचाकर।
8. वतन हमारा ऐसा कोई न छोड़ पाए,
रिश्ता हमारा ऐसा कोई न तोड़ पाए,
दिल एक है एक है जान हमारी,
हिंदुस्तान हमारा है हम इसकी शान है।
9. तैरना है तो समंदर में तैरो,
नदी नालों में क्या रखा है।
प्यार करना है तो वतन से करो,
बेवफा लोगों में क्या रखा है।
75वें गणतंत्र दिवस की बधाई
10. ना जियो धर्म के नाम पर,
ना मरों धर्म के नाम पर,
इंसानियत ही है धर्म वतन का,
बस जियो वतन के नाम।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।
11. ना सरकार मेरी है,
ना रौब मेरा है,
ना ही बड़ा सा नाम मेरा है।
मुझे बस एक छोटी सी
बात का अभिमान है,
मैं हिंदुस्तान का हूं
और हिंदुस्तान मेरा है।
12. देशभक्तों से ही देश की शान है
देशभक्तों से ही देश का मान है
हम उस देश के फूल हैं यारों
जिस देश का नाम हिंदुस्तान है
13. ना जियो धर्म के नाम पर,
ना मरों धर्म के नाम पर,
इंसानियत ही है धर्म वतन का,
बस जियों वतन के नाम पर।
14.फिर से खुद को जगाते हैं
अनुशासन का डंडा फिर घुमाते हैं
याद करें उन शूरवीरों की क़ुरबानी
जिनके कारण हम गणतंत्र दिवस का आनंद उठाते हैं।
15. .देशभक्तों से ही देश की शान है
देशभक्तों से ही देश का मान है
हम उस देश के फूल हैं यारों
जिस देश का नाम हिंदुस्तान है।
Happy Republic Day 2024