Saturday, September 21, 2024

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 सीटों पर वोटिंग खत्म, सबसे ज्यादा वोटिंग लखीमपुर खीरी में 64.73 % और सबसे कम वोटिंग कानपुर में 53.06% हुई:

DIGITAL NEWS GURU POLITICAL DESK :

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 सीटों पर वोटिंग खत्म, सबसे ज्यादा वोटिंग लखीमपुर खीरी में 64.73 % और सबसे कम वोटिंग कानपुर में 53.06% हुई

LOKSABHA CHUNAV 2024 : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 सीटों पर वोटिंग खत्म हो चुकी है। सुबह 7:00 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे तक यानी 11 घंटे में 58.09% वोटिंग हुई। कानपुर में दोपहर 6 बजे तक 53.05% और अकबरपुर में 57.50% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा खीरी में 64.73% और सबसे कम कानपुर में 53.06% वोटिंग हुई।

  • कानपुर के घाटमपुर स्थित जलाला में लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया है। सेल्समैन की हत्या का खुलासा न होने से नाराज हैं। सुबह 9 बजे तक दोनों सीटों पर 40 EVM और 37 वीवीपैट खराब हो गईं।
  • लखीमपुर खीरी में वोट डालने जा रहे 2 वोटर्स पर तेंदुए ने अटैक कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही।

इधर, कानपुर में भाजपा नगर अध्यक्ष दीपू पांडे की पोलिंग बूथ पर तैनात दरोगा से नोकझोंक हो गई। काफी देर तक हंगामा चला। इसके बाद भाजपा नेता की पत्नी बूथ से रोती हुई बाहर निकलीं।

 

यूपी में आज शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर और बहराइच में वोटिंग हुई। चौथे फेज में 1 केंद्रीय मंत्री, 1 पूर्व मुख्यमंत्री, 10 सांसदों की साख दांव पर है। 4 हाई प्रोफाइल सीटों में लखीमपुर खीरी, कन्नौज, इटावा और उन्नाव शामिल हैं।

शाम 6 बजे तक वोटिंग 

•लखीमपुर खीरी 64.73%

•शाहजहांपुर 53.24%

•फर्रुखाबाद 58.97%

•हरदोई 57.57%

•इटावा 56.38%

•कन्नौज 61.00%

•धौरहरा 64.45%

•बहराइच 57.45%

•सीतापुर 61.91%

•मिश्रिख 55.79%

•उन्नाव 55.44%

•कानपुर 53.06%

•अकबरपुर 57.66%

शाम 5 बजे तक वोटिंग 

•लखीमपुर खीरी 62.75%

•शाहजहांपुर 51.52%

•फर्रुखाबाद 56.93%

•हरदोई 55.73%

•धौरहरा 62.72%

•बहराइच 55.97%

•सीतापुर 60.90%

•मिश्रिख 54.37%

•उन्नाव 53.97%

•इटावा 54.35%

•कन्नौज 59.05%

•कानपुर 50.91%

•अकबरपुर 55.22%

शाहजहांपुर में पुलिस से भिड़े भाजपा कार्यकर्ता

शाहजहांपुर में नगर पालिका मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। पुलिस और भाजपा समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की और गाली-गलौज हुई। तमाम भाजपा समर्थक मौजूद हैं। मतदान केंद्र में जबरन घुसने पर विवाद हुआ। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है।

कन्नौज से भाजपा सांसद की पुलिसकर्मियों से झड़प कन्नौज से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक की पुलिस अफसरों से तीखी झड़प हुई। काफी देर तक हंगामा चला। इसके बाद मामला शांत हुआ। वह भाजपा कार्यकर्ता को छुड़ाने पहुंचे थे।

दोपहर 3 बजे तक

•लखीमपुर खीरी 53.87%

•धौरहरा 54.05%

•शाहजहांपुर 44.21%

•बहराइच 49.10%

•सीतापुर 52.87%

•फर्रुखाबाद 49.17%

•हरदोई 47.99%

•मिश्रिख 47.01%

•उन्नाव 46.56%

•इटावा 46.19%

•कन्नौज 51.73%

•अकबरपुर 46.36

सुबह 11 बजे तक वोटिंग 

•लखीमपुर खीरी 29.20%

•धौरहरा 29.79%

•शाहजहांपुर 25.05%

•बहराइच 28.63%

•सीतापुर 29.29%

•फर्रुखाबाद 27.88%

•हरदोई 27.12%

•इटावा 24.68%

•कन्नौज 29.90%

•मिश्रिख 27.03%

•उन्नाव 27.09%

•कानपुर 21.36%

•अकबरपुर 25.60%

कानपुर में मतदाताओं का ढोल-नगाड़े के साथ स्वागत 

कानपुर के कन्या महाविद्यालय में NCC की छात्राएंढोल-नगाड़े के साथ मतदाताओं का स्वागत कर रही हैं। कानपुर में मतदान केंद्रों पर सेल्फी पॉइंट भी बनाए गए हैं। वोट डालने के बाद मतदाता फोटो खिंचवा रहे थे।


यह भी पढे: उत्तर प्रदेश के कानपुर में 1411 मतदान केंद्रों पर चुनाव जारी है, सुरक्षा व्यवस्था में 18 हजार जवान और 25 ड्रोन निगरानी में लगे !

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page