Saturday, September 21, 2024

यूपी में 4 दिन पड़ेगी भीषण गर्मी: आज 60 जिलों में हीटवेव अलर्ट; 48 डिग्री तक जाएगा

DIGITAL NEWS GURU UTTAR PRADESH DESK:

यूपी में 4 दिन पड़ेगी भीषण गर्मी: आज 60 जिलों में हीटवेव अलर्ट; 48 डिग्री तक जाएगा

उत्तर प्रदेश में 4 दिनों तक भीषण गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने 12 से 15 जून तक हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक 30-40 km प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। टेंपरेचर 48 डिग्री और हीट इंडेक्स 52 के पार जा सकता है।

आज बुधवार को भी 60 जिलों में हीट वेव अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 3 से 4 दिन तक तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

मंगलवार की बात करें, तो प्रयागराज यूपी का सबसे गर्म जिला रहा, यहां अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बिहार और बंगाल के बीच में अटका मानसून

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर ने बताया कि 3 दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। मानसून अभी भी पूर्वी बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच में ही अटका हुआ है। अभी तक वहां से यूपी की ओर नहीं बढ़ा है। अगर 1-2 दिन में अपने स्थान से नहीं खिसका तो मानसून 2 दिन देरी से आएगा।

इस साल 79% कम हुई प्री-मानसून की बारिश

प्री-मानसून बारिश की बात करें तो इस बार प्रदेश में 79% कम हुई। मार्च से मई के बीच दर्ज होने वाली बारिश को प्री-मानसून बारिश कहा जाता है, लेकिन इस बार इसमें काफी कमी दर्ज की गई। पिछले साल 2023-24 में होने वाली प्री-मानसून बारिश की बात करें तो मार्च से मई के बीच 32.6 MM दर्ज हुई।

यूपी में 829 MM बारिश के आसार

जून से सितंबर के बीच यूपी में सामान्य बारिश 829.8 मिलीमीटर होनी चाहिए। इस बार सामान्य बारिश होने का अनुमान है। मानसून सीजन के आखिरी पड़ाव यानी सितंबर तक प्रशांत महासागर में ला-नीना एक्टिव होगा। इस वजह से अच्छी बारिश हो सकती है। वाराणसी में आज सुबह 7 बजे से ही तेज धूप रही है। सुबह के 7 बजे तक ही तापमान 34 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। इससे पहले मंगलवार को वाराणसी का अधिकतम पारा सामान्य से 5.2 डिग्री ज्यादा यानी 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाराणसी में 15 जून तक हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, 16 और 17 जून तक प्री मानसून की हल्की बारिश होने के अनुमान हैं।

कानपुर में गर्मी ने तोड़ा 52 साल का रिकॉर्ड, न्यूनतम पारा 35°C

FILE PHOTO

11 जून मंगलवार को यूपी में दूसरा सबसे गर्म शहर कानपुर दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान भी सीजन का सर्वाधिक 34.9 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान ने 52 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। बुधवार सुबह से ही गर्मी का सितम शुरू हो गया है। तेज धूप से लोग परेशान हैं। सीएसए यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डा. के मुताबिक, 15 जून तक हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। हल्के बादलों ने रात की गर्मी बढ़ा दी है।

आगरा में 17 जून तक भीषण गर्मी

आगरा में मौसम विभाग ने 17 जून तक फिर से भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। हीटवेव चलेगी। पारा भी 46 डिग्री तक पहुंचेगा। मंगलवार को बादल छाए रहने के कारण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मगर, उमस के चलते लोग बेहाल रहे। ताजमहल पर सात पर्यटक गर्मी के चलते बेहोश हो गए।

बरेली में अभी 2 दिन लू का सामना करना होगा
FILE PHOTO

बरेली में अभी हीट वेव से राहत मिलती नहीं दिख रही। आज दिन में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है। सुबह के समय हल्की धूप खिली है। आसमान में बादल भी हैं। लेकिन, दिन में 13 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से लू चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिन तक लू का सामना करना पड़ेगा। इसके बाद मौसम कुछ सामान्य होगा। प्री-मानसून की शुरुआत होगी।


यह भी पढे: Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में भीषण गर्मी के कारण पांच मौतें ; बादलों ने बढ़ाई उमस और गर्मी; 13 जून तक चलेंगी गर्म हवाएं

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page