Saturday, September 21, 2024

गर्मी से मिलेगी राहत, उत्तर प्रदेश और हरियाणा सहित कई राज्यों में मानसून की हो गई हैं एंट्री ; 23 जून को 26 जिलों में बारिश का अलर्ट

DIGITAL NEWS GURU WEATHER REPORT:

गर्मी से मिलेगी राहत, उत्तर प्रदेश और हरियाणा सहित कई राज्यों में मानसून की हो गई हैं एंट्री ; 23 जून को 26 जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में बारिश और छाए बादलों के के सहारे गर्मी का प्रकोप कम हुई है। शनिवार यानि की आज IMD ने 29 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है और 40 किलोमीटर की तेज रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। 6 जिलों में हीटवेव की संभावना जताई है।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि यूपी में 2-3 दिन में मानसून आने की संभावना है। अभी 100 किलोमीटर दूर बिहार में है। 7-8 दिन में पूरे यूपी को कवर कर लेगा।

शुक्रवार को सुल्तानपुर, मुरादाबाद और ललितपुर में बारिश हुई। हालांकि, प्रयागराज सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 43.6°C दर्ज किया गया। सोनभद्र के चुर्क में तापमान सबसे कम 23.4°C दर्ज किया गया। आगे कैसा रहेगा मौसम: रविवार को प्रदेश के 26 जिलों में बारिश का अलर्ट है। जबकि, 12 जिलों में लू की वार्निंग जारी की गई है। अगले 5 दिन तक आंधी-तूफान, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी है।

मानसून कहां तक पहुंचा?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून बिहार के किशनगंज, अररिया, मधुबनी, सीतामढ़ी, मोतिहारी से होते हुए गोपालगंज और पश्चिम चंपारण तक पहुंच चुका है।

उत्तर प्रदेश में मानसून कुशीनगर के मार्ग से प्रवेश कर सकता है। आने वाले 2-3 दिन में मानसून यूपी में प्रवेश सकता है। 3 दिन में वाराणसी और सोनभद्र की ओर से भी मानसून यूपी में दस्तक दे सकता है। लखीमपुर खीरी, बहराइच, गोंडा, अंबेडकरनगर, जौनपुर, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, महोबा, झांसी, ललितपुर में एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है।

वहीं, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र में कुछ इलाकों पर बारिश होने का अनुमान है।

आज 22 जून को 6 जिलों में हीटवेव अलर्ट 

1. अलीगढ़

4. एटा

7. मैनपुरी

2. मथुरा

5. आगरा

8. इटावा

3. हाथरस

6. फिरोजाबाद

23 जून को 26 जिलों में बारिश का अलर्ट 

गाजीपुर,महराजगंज,चंदौली,आजमगढ़,सिद्धार्थनगर,जौनपुर,मऊ,बलरामपुर,लखीमपुर,बलिया,गोंडा,खीरी,देवरिया,बहराइच,सीतापुर,गोरखपुर,श्रावस्ती,बाराबंकी,संतकबीर,अंबेडकरनगर,सुल्तानपुर,बस्ती,अयोध्या,कुशीनगर,वाराणसी ।

हरियाणा में भी लगातार तीन दिनों से हुई बारिश ने लोगों को दिलाई ठंडक 

प्रदेश में तीन दिन तक हुई वर्षा सेमौसम ठंडा हो गया है। दिन और रात के तापमान में 12 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। अब 22 जून से 26 जून तक मौसम शुष्क रहेगा। 26 जून की रात से मौसम में फिर से बदलाव होगा और प्री-मानसून की वर्षा शुरू होगी।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार 28 जून से तीन जुलाई के बीच हरियाणा में मानसून प्रवेश कर सकता हैं। वहीं, हिसार का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम में बदलाव के चलते बुधवार रात से प्रदेश के जिलों में वर्षा हो रही है। शुक्रवार तड़के भी हिसार सहित कई जिलों में वर्षा हुई। सिरसा जिले में सबसे ज्यादा 53 एमएम व हिसार में 12.1 एमएम वर्षा का रिकार्ड दर्ज किया।

बारिश में महिला की मौत

मौसम विभाग के अनुसार करनाल, नारनौल, पानीपत व रोहतक में भी वर्षा हुई। सिरसा में बरसात में गिरी कच्चे मकान की छत के मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। हरियाणा कृषि विवि के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 22 से 26 जून तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

शिमला और मनाली में भी वर्षा 

हिमाचल प्रदेश में रोहतांग के साथ साथ बारालाचा, शिंकुला में बर्फबारी हुई है, जबकि शिमला, कुफरी, मनाली व धर्मशाला में हल्की वर्षा हुई। उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक वर्षा का दौर जारी है। नैनीताल में एक घंटे से अधिक समय तक तेज वर्षा से नाले पूरे भर गए। वर्षा से सरोवर नगरी का सुहावना मौसम लौट आया है। लगभग डेढ़ महीने बाद शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के अधिकतर जिलों का तापमान सामान्य से नीचे रहा है।


यह भी पढे: जानिए कुछ जरूरी टिप्स जो गर्मी की परेशानी से आपको देंगे राहत , आइए आपको बताते हैं गर्मी से बचने के कुछ बेहतर टिप्स !

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page