Saturday, September 21, 2024

यूपी में मानसून का इंतजार हुआ खत्म! 50 जिलों में आंधी बारिश की संभावना; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल!

DIGITAL NEWS GURU WEATHER REPORT:

यूपी में मानसून का इंतजार हुआ खत्म! 50 जिलों में आंधी बारिश की संभावना; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल!

उत्तर प्रदेश में मानसून का इंतजार कर रहे लोगो का सपना पूरा हो गया। क्योंकि मौसम अपने दस्तक दे चुका है। बुंदेलखंड में ललितपुर के रास्ते पहली बार मानसून ने यूपी में एंट्री की।

आज सुबह बुधवार को प्रदेश के 10 जिलों में जोरदार बारिश हुई। अयोध्या में इतनी जोरदार बरसात हुई कि हनुमानगढ़ी चौराहे के के पथ पर पानी भर गया है।

वहीं, जलावनपुरा समेत 3 मोहल्लों में जलभराव है। घरों में 2-3 फिट पानी भरा है। लोगों ने जैसे-तैसे फ्रिज, कूलर, फर्नीचर बचाए।

वाराणसी में 12 रात्री बजे से तड़के 6 बजे तक जोरदार बारिश हुई। लंका, पद्मश्री चौराहे समेत कई जगहों पर जल भरा हुआ है। लखनऊ में बादल छाए हैं। आज से अगले 6 दिन बारिश की संभावना है। देवरिया में 10 साल के बच्चे की बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई।

मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के 50 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें पूर्वांचल के 11 जिले शामिल हैं, जहां जोरदार बारिश का अनुमान है।

आगे कैसा क्या रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग ने 27 जून को 69 जिलों में आंधी, बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। पूर्वांचल और अवध के 23 जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।

 कहां तक पहुंचा है मानसून?

* ललितपुर के रास्ते पहली बार मानसून ने यूपी में मंगलवार की शाम एंट्री की। अक्सर मानसून कुशीनगर या सोनभद्र की ओर से आता है। हर बार का यही ट्रेंड था।

* मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून की अरब सागर की शाखा में अधिक सक्रियता के कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून ने ललितपुर के रास्ते प्रदेश में दस्तक दी। सामान्य तौर पर बंगाल की खाड़ी की शाखा पूर्वी उत्तर प्रदेश के मार्ग से राज्य में एंट्री करता है।

* बंगाल की खाड़ी वाली शाखा बिहार के रक्सौल में रुकी है। मानसून 3 दिन में यूपी पहुंच सकता है। BHU के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, पश्चिम से आने वाली हवा की गति बढ़ गई। बिहार में अटका मानसून पूर्व की ओर बढ़ नहीं रहा। 28 जून तक मानसून आने की उम्मीद जताई जा रही।

देवरिया में बिजली गिरने से 10 साल के बच्चे की मौत 

देवरिया में 10 साल के बच्चे की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। मामला मदनपुर थाना क्षेत्र के सेहुणा गांव का है। बैरिस्टर पासवान का बेटा निकेश पासवान अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर कुछ दूरी पर खेल रहा था। तभी उस पर बिजली गिरी।

प्रयागराज में 5 घंटे बारिश, बिजली भी गिरी

प्रयागराज में मंगलवार की रात करीब 12 बजे गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हुई, जो सुबह 5 बजे तक चलती रही। बिजली भी गिरी। सुबह 9 बजे तापमान 29°C दर्ज किया गया। आज पूरे दिन मौसम ठंडा बना रहेगा और अधिकतम तापमान 35 से 36°C रहने का अनुमान है।

50 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने की संभावना 

कन्नौज, औरैया, बस्ती, कानपुर देहात, बिजनौर, कुशीनगर, कानपुर नगर, बलिया, शामली, जालौन, सुल्तानपुर, मुजफ्फरनगर, हमीरपुर, अयोध्या, बागपत, महोबा, महाराजगंज, उन्नाव, मुरादाबाद, सिद्धार्थनगर, लखनऊ, रामपुर, गोंडा, रायबरेली, बरेली, बलरामपुर, बाराबंकी, पीलीभीत, श्रावस्ती, अमेठी, शाहजहांपुर, बहराइच, सहारनपुर, संभल, अंबेडकरनगर, मेरठ, झांसी, लखीमपुरखीरी, गाजियाबाद, ललितपुर, सीतापुर, हापुड़, देवरिया, हरदोई, गौतमबुद्धनगर, गोरखपुर, फर्रुखाबाद, इटावा, संतकबीरनगर, अमरोहा।

लखनऊ में पूरे सप्ताह बारिश की संभावना

लखनऊ में मौसम बदल गया है। बादल छा गए हैं और आज बारिश होने की पूरी संभावना है। आज बुधवार सुबह से ही शहर का मौसम बदलता दिखा। मानसून की आहट और ठंडी पूर्वी हवाओं की वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। 1 जुलाई तक पारा करीब 9 डिग्री तक गिर जाएगा। पूरे सप्ताह बारिश की संभावना की गई है।


यह भी पढे: जल ही जीवन है :आज आपको इस आर्टिकल में पानी से होने वाले चमत्कारी फायदों के बारे में बताते हैं और साथ ही ये भी बताएंगे कि पानी की कमी से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं !

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page