Monday, February 3, 2025

Neeti mohan birthday special – 42 साल की हुई सिंगर नीति मोहन, दीपिका के एक्स बॉयफ्रेंड से करी है शादी !

DIGITAL NEWS GURU ENTERTAINMENT DESK :- 

नीति मोहन (Neeti mohan) birthday special –

42 साल की हुई सिंगर नीति मोहन(Neeti mohan)। दीपिका के एक्स बॉयफ्रेंड से करी है शादी।बॉलीवुड की मशहूर गायिका नीति मोहन आज अपना 42 वाँ जन्मदिन मना रही है। फ़ैन्स और बाकी तमाम सेलेब्रिटी उनको जन्मदिन की बधाई दे रहे है। इनका जन्म 18 नवंबर 1979 को दिल्ली मे हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड मे जगह खुद के दम से बनाई है।

चार बहनों मे सबसे बड़ी है नीति, सभी बहनों का चलता है बॉलीवुड मे सिक्का:

NEETI MOHAN AND HER SISTER'S

नीति मोहन(Neeti mohan) के पिता एक गवर्नमेंट ऑफिसर थे। इनकी माता जी घर संभालती थी। नीति बताती है जब उनके बाद उनकी 3 और बहनें हो गयी थी तो उनके पिता काफी उदास हो गए थे। लेकिन आज वहीं बहनें मिलकर अपने पिता का नाम रोशन कर रही है। और बॉलीवुड मे अपना नाम कमा चुकी है। अगर बात करे नीति मोहन की बहनों के बारे मे तो आप लोगों को बताते चले।

नीति मोहन अपनी बहनों मे सबसे बड़ी है। और ये बॉलीवुड मे बहुत बड़ी सिंगर है।दूसरी बहन की बात करे तो उनका नाम है शक्ति मोहन जिन्होंने कभी खुद डांस इंडिया डांस मे एक कंटेस्टेंट बन के आयी थी। आज वो खुद के इशारों मे कई बॉलीवुड सितारों को नचवाती है। क्यों की ये अब बॉलीवुड की बड़ी कोरियोग्रफर् बन चुकी है।इनकी तीसरी बहन का नाम है मुक्ति मोहन ।

मुक्ति ने अपने करियर की सुरुवात रियलिटी शो जरा नच के दिखा से की थी। अब ये अपना खुद का यूटूब चैनल चलाती है और उसमे खुद के डांस के वीडियो डालती है।नीति मोहन की सबसे छोटी बहन का नाम है कृति मोहन इनका बॉलीवुड से तो कोई नाता नही है लेकिन ये एक सफल सॉफ्ट्वेयर इंजीनियर है।

दीपिका के एक्स बॉयफ्रेंड से करी शादी:

NEETI MOHAN WITH HER HUSBAND
NEETI MOHAN WITH HER HUSBAND

नीति मोहन (Neeti mohan) ने साल 2019 को अभिनेता निहार पांड्या के साथ शादी कर ली थी। मीडिया रिपोर्ट की माने तो निहार पांड्या नीति मोहन से पहले दीपिका पादुकोण को डेट कर कर रहे थे। लेकिन दीपिका पादुकोण ने अपने करियर के चक्कर मे निहार से ब्रेकअप कर लिया था। दीपिका पादुकोण के बाद निहार पांड्या की जिंदगी मे नीति मोहन आयी। और कुछ समय डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। नीति ने 2021 मे बेटे को जन्म दिया था। नीति मोहन और निहार पांड्या दोनों ही अपनी शादी सुदा जिंदगी को एंजॉय कर रहे है।

2012 मे गाया था पहला बॉलीवुड गाना:

नीति मोहन (Neeti mohan) एक कमाल की सिंगर है उनकी आवाज़ का हर कोई दीवाना है। नीति मोहन ने अपने करियर की सुरुवात 2012 मे आयी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ मे ‘ इश्क़ वाला लव ‘गाना गाया था। इस गाने से उन्होंने लोगों के दिल जीत लिए इसके बाद नीति ने कभी पीछे मुड़ के नही देखा। उन्होंने बॉलीवुड मे कई सुपर हिट गाने गाये। साथ ही इन्होंने तमिल तेलगु, मराठी, पंजाबी, और अंग्रेजी भाषा मे गाना गाया है।

लता मंगेशकर को मानती है अपना आदर्श:

नीति मोहन (Neeti mohan) ने एक इंटरव्यू मे बताया था की की मै बचपन मे लता मंगेशकर जी आशा भोंसले जी और किशोर कुमार आदि के गाने सुनती थी। इनके गाने सुनने के बाद ही मुझे भी गाना गाने की इच्छा हुई। साथ ही नीति ने कहा की लता मंगेशकर को वो अपना आदर्श मानती है। उन्होंने कहा की उनके सिंगिंग करियर मे सबसे बड़ा योगदान ए आर रहमान का है।

नीति मोहन (Neeti mohan) अभी कई बड़े प्रोजेक्ट मे काम कर रही है। नीति मोहन के जन्मदिन पर हम सब मिलकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है। आप ऐसे ही अपनी मधुर आवाज़ से हम सब का मनोरंजन करती है।

YOU MAY ALSO READ :- टनल मे फँसे 40 मजदूरों को बचाने का का कार्य जारी, टनल कमजोर होने से ड्रीलिंग मे आ रही है परेशानी।

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page