Saturday, September 21, 2024

उत्तर प्रदेश के 33 जिलों में हीटवेव अलर्ट,आज 26 जिलों में वार्म नाइट का अलर्ट

DIGITAL NEWS GURU UTTARPRADESH DESK:

उत्तर प्रदेश के 33 जिलों में हीटवेव अलर्ट,आज 26 जिलों में वार्म नाइट का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में हीटवेव का कहर बरकरार है। पारा 44°C पार कर गया ,आज 28 अप्रैल रविवार को सीजन में दूसरी बार मौसम विभाग ने 26 जिलों में रातें गर्म रहने का अलर्ट जारी किया है। रात का तापमान 35 डिग्री के पार जा सकता है और तेज हवाएं भी चलेंगी।

33 जिलों में हीटवेव का अलर्ट 

इसमें इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी शामिल हैं, यहां सीजन में पहली बार अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी पारा और चढ़ेगा। 5 दिन तक ऐसी ही गर्मी पड़ेगी। पश्चिमी यूपी में बादलों की आवा -जाहि बनी रहेगी । 24 घंटे में रात के तापमान में 6 डिग्री की बढ़ोतरी । प्रदेश में अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान भी तेजी से चढ़ने लगा है। 24 घंटे में रात के तापमान में 6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।

कानपुर की रात सबसे गर्म

कानपुर में न्यूनतम तापमान सीजन में पहली बार सबसे अधिक 30.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। झांसी, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, गोरखपुर समेत ज्यादातर शहरों का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।

इधर, शनिवार को प्रयागराज सबसे गर्म शहर रहा। यहां 44.2°C तापमान दर्ज किया गया। 43.6°C के साथ कानपुर दूसरे और 30.4°C के साथ अयोध्या तीसरे नंबर पर रहा। राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान सबसे कम रहा। यहां तापमान 39.3 °C रिकॉर्ड किया गया।

26 जिलों में वार्म नाइट का अलर्ट 

कौशांबी,प्रयागराज,फतेहपुर,प्रतापगढ़,वाराणसी,भदोही,जौनपुर,गाजीपुर,अलीगढ़,मऊ,बलिया,उन्नाव,देवरिया,बाराबंकी,रायबरेली,गोरखपुर,संतकबीरनगर,बस्ती,अमेठी,सुल्तानपुर, कुशीनगर,गोंडा,अयोध्या,अंबेडकर नगर, कानपुर नगर।

33 जिलों में चलेगी हीटवेव 

आगरा, फतेहपुर, मैनपुरी, औरैया, फिरोजाबाद, मऊ, बहराइच, गाजीपुर, मिर्जापुर, बलिया, गोंडा, प्रतापगढ़, बलरामपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, बांदा, जौनपुर, संतरविदास नगर, बस्ती, कानपुर देहात, सिद्धार्थनगर, चंदौली, कानपुर नगर, संतकबीरनगर,चित्रकूट, कौशांबी, सोनभद्र, देवरिया, कुशीनगर, श्रावस्ती, इटावा, महाराजगंज ।

वाराणसी में आज कड़ी धूप निकली हुई है। सुबह 10 बजे तक पारा 38 से 40°C के बीच रिकॉर्ड किया गया। लू के रूप में गर्म हवा भी 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। मौसम विभाग विभाग ने आज वाराणसी समेत आसपास के 10 जिलों में वार्म नाइट का यलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा 42.2°C और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा 26°C रिकॉर्ड किया गया।

वार्म नाइट क्या होती है? 
  • रात का तापमान 35 डिग्री से अधिक हो जाता है।
  • सुबह का तापमान भी 30 डिग्री से अधिक होता है।
  • सुबह से ही लोगों को गर्मी का एहसास होने लगता है कब घोषित होती है हीटवेव ?

• अधिकतम तापमान 40°C से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक होने पर हीटवेव घोषित की जाती है।

• यदि सामान्य तापमान से पारा 6.4 डिग्री से ज्यादा है, तब गंभीर हीटवेव घोषित की जाती है।

• अगर अधिकतम तापमान 47 डिग्री को पार कर जाता है, तो भीषण लू की घोषणा की जाती है।

आमतौर पर अप्रैल और जून के बीच लू चलती है और मई में चरम पर होती है।

गर्मी में इन बातों का रखे ध्यान 

• शरीर में पानी की कमी न होने दें।

• सांस और बीपी के मरीज समय पर दवाइयां लें।

• खानपान का ध्यान रखें।

• बदलते मौसम में ज्यादा ठंडा पानी न पिएं •बढ़ती गर्मी से हो सकती हैं कई परेशानियां

• इससे बॉडी में पानी की कमी हो सकती है।

• जिससे हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है।

• बच्चों में खसरा और चिकनपॉक्स जैसी बीमारियां होने लगती हैं।

• बड़ों और बच्चों में फूड पॉइजनिंग की समस्या होने लगती

• गर्मी-सर्दी के कारण वायरल इंफेक्शन बढ़ जाता है।


यह भी पढे: लोकसभा इलेक्शन 26 अप्रैल 2024 के दूसरे चरण में 63% वोटिंग की गई दर्ज !

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page