Saturday, September 21, 2024

यूपी में गर्मी ने तोड़ा 18 साल का रिकॉर्ड ; दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में मई के महीने में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से रह सकता हैं ज्यादा

DIGITAL NEWS GURU WEATHER DESK:

यूपी में गर्मी ने तोड़ा 18 साल का रिकॉर्ड; दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में मई के महीने में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से रह सकता हैं ज्यादा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने बुधवार यानि 1 मई को कहा कि दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में मई के महीने में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है।

2 से 4 दिन लू भी चल सकती है। आईएमडी प्रमुख मृत्युजंय महापात्र ने यह बताया कि पूर्वोत्तर भारत के अधिकतर हिस्से, उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत के कुछ हिस्सों तथा पूर्वोत्तर प्रायद्वीपीय भारत को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

उनके मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत के अधिकतर भागों और उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों तथा पूर्वोत्तर प्रायद्वीपीय भारत में पारा सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

कहां कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी प्रमुख मृत्युजंय महापात्र ने बताया कि इसी तरह उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों, मध्य भारत, गंगा के मैदानी इलाकों और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों को छोड़कर देश के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान (Minimum temperature) भी सामान्य से अधिक रह सकता है।

महापात्र के अनुसार, मध्य भारत, उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों, गंगा के मैदानी इलाकों और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

मृत्युजंय महापात्र ने बताया कि चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर राजस्थान समेत अन्य क्षेत्रों में मई के महीने में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने का अनुमान है।

महापात्र ने बताया कि पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब,उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के कुछ भागों, आंतरिक ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों, झारखंड और बिहार समेत अन्य इलाकों में लगभग दो से चार दिन लू चल सकती है जो सामान्य से अधिक है।

आम तौर पर, उत्तरी मैदानी इलाकों, मध्य भारत और प्रायद्वीपीय भारत के आसपास के क्षेत्रों में मई में लगभग तीन दिन लू चलती है, उन्होंने बताया कि दक्षिण राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और गुजरात क्षेत्र में लगभग 5-8 दिनों तक लू चलने का अनुमान है।

कहां बारिश होगी?

मृत्युजंय महापात्र ने बताया कि मई 2024 में देश भर में सामान्य बारिश होने का अनुमान है जो एलपीए (दीर्घावधि औसत) का 91-109 फीसदी हो सकती है. उनके मुताबिक, 1971 से 2020 के आधार पर मई के दौरान वर्षा का एलपीए करीब 61.4 मिमी है।

महापात्र ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों, मध्य भारत के कुछ हिस्सों, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। देश के शेष भागों में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है।

मृत्युजंय महापात्र ने बताया कि मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और तमिलनाडु में सामान्य या सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है।

उन्होने बताया कि ओडिशा के कई हिस्से, झारखंड, दक्षिणी पश्चिम बंगाल,उत्तर छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर के कुछ हिस्से, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा और केरल में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

मृत्युजंय महापात्र ने यह भी बताया कि पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में अप्रैल में औसत तापमान 28.12 डिग्री सेल्सियस रहा जो 1901 के बाद से सबसे अधिक था।

यूपी में गर्मी ने अप्रैल महीने में 18 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 2006 में पारा 44.2°C रिकॉर्ड किया गया था। इस बार 44.6 डिग्री तक पहुंच गया।

पहाड़ों में बर्फबारी और उत्तर पश्चिमी हवाओं ने भीषण गर्मी से थोड़ी राहत दी है। अधिकतम तापमान 4°C तक नीचे गिर गया है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

बुधवार को वाराणसी सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 41.2°C डिग्री रिकॉर्ड हुआ। 41.1°C के साथ प्रयागराज दूसरे और 41°C के साथ अयोध्या तीसरे नंबर पर है।4-5 मई को बारिश के आसार

CSA यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी SN सुनील पांडेय ने बताया- अभी कुछ दिन और राहत भरे हो सकते हैं। 3 मई की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के करीब पहुंचने की संभावना है। इससे 4 मई को पश्चिम और 5 मई को पूर्वी हिस्से के जिलों में बारिश के आसार हैं।मई और जून में 47 डिग्री तक जाएगा पारा मौसम विभाग ने बताया कि 25 मई से नौतपा शुरू होगा, जो 2 जून तक चलेगा। इन 9 दिनों में भीषण गर्मी पड़ेगी।

पारा 47 डिग्री तक जा सकता है। तेज हवा के साथ बवंडर और बारिश भी हो सकती है। दिन के साथ रातें भी ज्यादा गर्म होंगी। मई और जून में भीषण गर्मी पड़ेगी। इस बार 80 सालों की गर्मी का रिकॉर्ड टूट सकता है।

5 मई को यूपी के 22 जिलों में बारिश के आसार

सहारनपुर,ललितपुर,प्रतापगढ़,मुजफ्फरनगर,कौशांबी,बिजनौर,जालौन,चित्रकूट,मुरादाबाद,हमीरपुर,प्रयागराज,रामपुर,महोबा,मिर्जापुर,बरेली,फतेहपुर,वाराणसी,पीलीभीत,बांदा, चंदौली

नौतपा यानी गर्मी के भीषण 9 दिन

नौतपा के 9 दिनों की अवधि में पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी काफी कम हो जाती है। इस कारण सूर्य की तपिश ज्यादा महसूस होती है। सूर्य 25 मई 2024 को दोपहर 3:15 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 9 दिन का नौतपा शुरू होगा।इसके साथ ही सूर्य 8 जून 2024 को 1:04 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे। फिर सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इससे चांद की शीतलता कम हो जाती है, यानी रातें भी गर्म होने लगेंगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, नौतपा जितने गर्म होते हैं, उनसे आगे अच्छी बारिश के आसार भी बढ़ जाते हैं। नौतपा में तेज हवा के साथ बवंडर और बारिश की संभावना रहती है।


यह भी पढे: उत्तर प्रदेश के 33 जिलों में हीटवेव अलर्ट,आज 26 जिलों में वार्म नाइट का अलर्ट

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page