डीएमडीके प्रमुख कैप्टन विजयकांत का 71 साल की उम्र में निधन, कोविड पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में थे भर्ती
Digital News Guru Entertainment Desk: डीएमडीके चीफ और तेलगु फिल्मों के बड़े अभिनेता रहे विजयकांत का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
काफी समस से अस्वस्थ चल रहे विजयकांत को नियमित जांच के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर कोविड का संक्रमण सामने आया था। इसके बाद उन्हें सांस लेने तकलीफ हुई थी।
चेन्नै: डीएमडीके के संस्थापक-नेता और अभिनेता विजयकांत का चेन्नई में निधन हो गया। 71 साल विजयकांत को कोविड 19 के संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनकी इलाज चल रहा था। विजयकांत को तबियत बिगड़ने के बाद वेंटीलेटर पर भी रखा गया था, लेकिन आखिर में अभिनेता और फिर नेता बने विजयकांत का निधन हो गया। उन्होंने चेन्नै के अस्पताल में आखिरी सांस ली।
काेविड पॉजिटिव आई थी जांच रिपोर्ट
विजयंकात को 26 दिसंबर को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय पार्टी ने कहा कि विजयकांत स्वस्थ हैं। वे परीक्षण के बाद घर लौट आएंगे। कोविड से संक्रमित होने के बाद विजयकांत की तबियत बिगड़ गई थी। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। 20 नवंबर को भर्ती होने के बाद डीएमडीके प्रमुख हाल ही में इसी महीने अस्पताल से लौटे थे। वे काफी समय से अवस्थ थे, लेकिन काेविड से ग्रसित होने के बाद उनका निधन हो गया।
154 फिल्मों में किया था काम
तमिलनाडु और दक्षिण में विजयकांत ने अपने काम से एक अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने बतौर अभिनेता 154 फिल्मों में अभिनय किया। इसके बाद बाद राजनीति में प्रवेश किया था। विजयकांत ने ही डीएमडीके की स्थापना की थी। विरुधाचलम और ऋषिवंडियम निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए दो बार विधान सभा के सदस्य के रूप में कार्य किया। 2011 से 2016 तक उनका राजनीतिक कैरियर चरम पर था इस दौरान वह तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता बने थे।
पीएम मोदी ने जताया शाेक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दक्षिण के बड़े अभिनेता और नेता विजयकांत के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पीएम ने लिखा है कि विजयकांत जी के निधन से बेहद दुखी हूं। तमिल फिल्म जगत के एक दिग्गज, उनके करिश्माई प्रदर्शन ने लाखों लोगों के दिलों पर कब्जा कर लिया।
एक राजनीतिक नेता के रूप में, वह सार्वजनिक सेवा के लिए गहराई से प्रतिबद्ध थे, जिसने तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ा। उनका निधन एक खालीपन छोड़ गया है जिसे भरना मुश्किल होगा। वह एक घनिष्ठ मित्र थे और मैं वर्षों से उनके साथ अपनी बातचीत को याद करता हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, प्रशंसकों और असंख्य समर्थकों के साथ हैं, ॐ शांति।
राहुल गांधी ने दी विजयकांत को श्रंद्धाजलि
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने DMDK संस्थापक, तिरु विजयकांत के निधन पर दुख व्यक्त किया।
राहुल गांधी ने X हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा, DMDK संस्थापक, तिरु विजयकांत जी के निधन से गहरा दुख हुआ।
अन्नामलाई ने जताया दुख
डीएमडीके प्रमुख के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए, बीजेपी के तमिलनाडु अध्यक्ष के अन्नामलाई ने दिन में पोस्ट किया, कैप्टन विजयकांत का निधन तमिलनाडु और तमिल लोगों के लिए एक क्षति है। हालांकि वह अब हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन उनका नाम और विरासत हमारे साथ रहेगी। हमारे दिल और दिमाग में जीवित रहें।
‘कैप्टन’ के नाम से मशहूर विजयकांत का जीवन तमिल फिल्म उद्योग में एक सफल करियर से जुड़ा है।