Sunday, September 22, 2024

Dimple Kapadia Birthday special : 16 की उम्र में डिंपल कपाड़िया ने किया था बॉलीवुड डेब्यू, फिर 15 साल बड़े राजेश खन्ना से रचा ली शादी

DIGITAL NEWS GURU ENTERTAINMENT DESK :-

Dimple Kapadia Birthday special : 16 की उम्र में डिंपल कपाड़िया ने किया था बॉलीवुड डेब्यू, फिर 15 साल बड़े राजेश खन्ना से रचा ली शादी

Dimple Kapadia: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) आज यानी की 8 जून को अपना 66वां जन्मदिन मना रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने महज 16 साल की उम्र से ही अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। उन्होंने कई बड़ी हिट फिल्मों में काम किया है। बड़े पर्दे पर एक्ट्रेस ने कई रोमांटिक रोल भी निभाए हैं। आज ही के दिन यानी की 8 जून को डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia)  का जन्म हुआ था। आइए जानते हैं एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर डिंपल कपाड़िया के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

डिम्पल कपाड़िया - विकिपीडिया

डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) की जन्म और शिक्षा

भारत की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकीं डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) का जन्म 8 जून 1957 को हुआ था। इनके पिता चुन्नी लाल कपाड़िया एक बहुत बड़े व्यापारी थे। डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) ने अपनी शुरुआती शिक्षा St. Joseph’s Convent High School से पूरा किया है। उन्होंने महज 16 साल की उम्र में फिल्म निर्माता राज कपूर की ‘बॉबी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। जिसके चलते उनकी पहली मूवी सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म के लिए डिंपल को फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था।

Because of this reason Dimple Kapadia left the film industry after marriage  this is how she started her second successful innings | इस वजह से शादी के  बाद छोड़ दी थी Dimple

डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) की शादी

बॉबी फिल्म के बाद ही डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) रातों रात एक सुपरस्टार बन चुकी थीं। डिंपल की फिल्म के हिट होने के बाद उनके पास काफी फिल्मों की कतार सी लग गई थी। लेकिन डिंपल ने सभी फिल्मों के प्रस्तावों को दरकिनार कर अभिनेता रहे राजेश खन्ना की पत्नी बनना उचित समझा था। पहली फिल्म ‘बॉबी’ की शूटिंग के दौरान ही डिंपल का उस दौरान के सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना से अफेयर हो गया। जिसके बाद उन्होंने खुद से 15 साल बड़े राजेश खन्ना से शादी कर ली। शादी के बाद डिंपल ने बॉलीवुड से पूरी तरह दूरी बना ली थी।

Dimple kapadia bithday special: know interesting facts about actress life | डिंपल  कपाड़िया का 64 वां जन्मदिन: शादी के बाद रिलीज हुई 'बॉबी' से रातोंरात स्टार  बन गई थीं डिंपल ...

बता दें कि फिल्मों में आने से पहले ही राजेश और डिंपल की पहली मुलाकात हुई थी। जिसके बाद अहमदाबाद के नवरंगपुरा स्पोर्ट्स क्लब में दोनों मिले थे। यहीं से इन दोनों की लव स्टोरी की शुरूआत हुई थी। जिसके बाद साल 1973 में दोनों ने शादी रचा ली थी। वहीं डिंपल ने शादी के करीब 11 सालों तक फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए रखा। इस दौरान ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना का जन्म हुआ। दोनों बच्चों के जन्म के बाद डिंपल एक बार फिर बड़े पर्दे पर आना चाहती थी।

Dimple Kapadia Birthday: Know interesting facts about her life | Dimple  Kapadia: 16 साल की डिंपल ने 32 साल के राजेश खन्ना से शादी करने के लिए छोड़  दी थीं फिल्में, सालों

डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) की ऐसे टूटी शादी

जहां एक तरफ डिंपल फिर से एक बार फिल्मों में वापसी करना चाहती थीं। तो वहीं दूसरी तरफ राजेश खन्ना इसके बिल्कुल खिलाफ थे। राजेश और डिंपल की इसी बात को लेकर हमेशा लडाई होती थी । जिसके बाद उन्होंने राजेश खन्ना का घर छोड़ दिया था। वह अपने दोनों बच्चों के साथ पिता के घर पर रहने लगी थीं। दोनों करीब 27 साल तक अलग रहे थे। लेकिन उन्होंने तलाक नहीं लिया था। हालांकि राजेश खन्ना के आखिरी समय में डिंपल उनके साथ ही रही थीं। राजेश खन्ना आखिरी समय में कैंसर से पीड़ित थे। जिसके बाद 18 जुलाई साल 2012 को राजेश खन्ना की मौत हो गई थी।

Dimple Kapadia Birthday: 14 साल की उम्र में पहली फिल्म और 16 में शादी, अब  66 साल की उम्र में OTT छाई...

डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia)  के अफेयर्स

राजेश खन्ना का घर छोड़ने के करीब 2 साल बाद एक्ट्रेस ने एक बार फिर फिल्मी दुनिया का रुख किया। इस दौरान उन्होंने फिल्म ‘सागर’ से वापसी की। इस फिल्म के बाद डिंपल का नाम अभिनेता सनी देओल के साथ जुड़ने लगा था। साल 1999 में सनी देओल और डिंपल कपाड़िया की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं।

जिसके बाद फिल्मी दुनिया में सनसनी मच गई थी। कहा तो यह भी जाता है कि डिंपल और सनी का रिश्ता करीब 11 सालों तक चला था। डिंपल चाहती थीं कि सनी देओल उनसे शादी कर लें। लेकिन सनी देओल पहले से शादीशुदा थे। जिसके चलते ये रिश्ता खत्म हो गया।

Dimple Kapadia ने राजेश खन्ना को नहीं दिया तलाक? अलग रहे जिंदगीभर - Rajesh  Khanna revealed Dimple Kapadia refused to give him divorce

डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) के अवॉर्ड्स

अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया को अब तक कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। इनमें से डिंपल को फिल्म बॉबी, सागर, रुदाली और क्रान्तिवीर के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका था। वहीं साल 1993 में डिंपल को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला था।

YOU MAY ALSO READ :- Neha Kakkar birthday special : मात्र 4 साल की उम्र से ही जगरातों में गाना गाने वाली एक साधारण सी लड़की, आज बन गयी है बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री की सुपरस्टार, लंबी है नेहा कक्कड़ के संघर्ष की कहानी

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page