Sunday, September 22, 2024

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम की जीत, पांच विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह बने के हीरो।

DIGITAL NEWS GURU SPORTS DESK :

भारत  बनाम साउथ अफ्रीका वन डे सीरीज –

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वन डे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत के साथ सीरीज का आगाज किया है।आपको  बता दे कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वन डे मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेटों से जीत अपने नाम दर्ज की है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वन डे मुकाबले में मैच के हीरो बने अर्शदीप सिंह ने 5 विकेट झटके। इनके अलावा भारतीय टीम की तरफ से अपना डेब्यू मुकाबला खेल रहे साई सुदर्शन ने नाबाद 55(43) रनो की शानदार पारी खेली।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वन डे सीरीज खेली जा रही है। जिसमे भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को पहले वन डे मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया है।

भारत  बनाम साउथ अफ्रीका पहला वन डे मुकाबला :

आपको बता दे कि भारत बनाम साउथ अफ्रीका का पहला वन डे मुकाबला साउथ अफ्रीका के जोहांसबर्ग में खेला जा रहा था। जहां टॉस साउथ अफ्रीकन टीम के पक्ष में रहा। पहले वन डे मुकाबले में साउथ अफ्रीका के टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। भारतीय टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकन टीम महज 116 रनो पर ही सिमट गई।

भारतीय टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 27.3 ओवरों में 116 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। साउथ अफ्रीका की तरफ से ऑल राउंडर एंडिले फेहलुकवायो ने सबसे ज्यादा 33 रनो की पारी खेली। भारतीय टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए एंडिले फेहलुकवायो ने 49 गेंदों मे 3 चौके और 2 छक्के लगाकर 33 रनो की पारी खेली।

 

भारतीय टीम की तरफ से मैच के हीरो बने अर्शदीप सिंह ने 5 विकेट झटके। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वन डे मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने अपने 10 ओवरों में 37 रन खर्च कर 5 विकेट झटके। इनके अलावा भारतीय तेज गेंदबाज आवेश खान ने भी 4 विकेट झटके।

AWESH KHAN IN TODAYS MATCH

 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए आवेश खान ने अपने 8 ओवरों में 27 रन खर्च कर 4 विकेट। साउथ अफ्रीका के खिलाफ आवेश खान के 8 ओवरों के स्पेल में 3 मेडन ओवर भी शामिल थे।

साउथ अफ्रीकन टीम के खिलाफ भारतीय स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव को भी 1 सफलता हाथ लगी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वन डे मुकाबले में 116 रनो का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 16.4 ओवरों में ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया। भारतीय टीम ने 16.4 ओवरों में 2 विकेट खोकर कुल 117 रन बना दिए थे।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वन डे मुकाबले में भारतीय टीम की तरफ से दो अर्धशतकीय पारी निकली। जिसमे भारतीय टीम की तरफ से अपना डेब्यू मुकाबला खेल रहे साई सुदर्शन ने नाबाद 55 रनो की पारी खेली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना डेब्यू मुकाबला खेल रहे साई सुदर्शन ने 43 गेंदों मे 55 रनो की नाबाद पारी खेली।

इनकी इस पारी में 9 चौके भी शामिल थे। इनके अलावा भारतीय टीम की तरफ से श्रेयस अय्यर ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर ने 45 गेंदों मे 6 चौके और 1 छक्का लगाकर 52 रनो की शानदार पारी खेली।

साउथ अफ्रीका टीम की तरफ से वियान मूल्डर और एंडिले फेहलुकवायो को 1-1 सफलता हाथ लगी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वन डे मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेटों से बड़ी जीत हासिल की है। इस जीत के साथ भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे हो चुकी है।

 

पहले वन डे मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने लिए 5 विकेट:

ARSHDEEP SINGH BOWLING STATS IN 1ST ODI

 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वन डे मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने 5 विकेट झटके। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम की इस जीत में अर्शदीप सिंह का अहम योगदान रहा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ अर्शदीप सिंह ने लगातार 2 गेंदों मे 2 भी झटके थे।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ अर्शदीप सिंह ने पारी के दूसरे ओवर में ही रीजा हेंड्रिक्स को बोल्ड कर दिया था। बता दे कि हेंड्रिक्स 8 गेंद खेलकर भी अपना खाता नहीं खोल पाए थे रीजा हेंड्रिक्स को आउट करने के बाद अर्शदीप सिंह ने पांचवीं ही गेंद पर रासी वैन डेर डुसेन को भी LBW आउट कर दिया। भारतीय टीम के खिलाफ साउथ अफ्रीका के यह दोनों बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल सके।

इसके बाद अर्शदीप ने 8 वें ही ओवर में टोनी डी जॉर्जी को भी कॉट बिहाइंड कराया। साउथ अफ्रीका की तरफ से नंबर 2 पर बल्लेबाजी करने उतरे टोनी 28 रन ही बना सके। साउथ अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज टोनी डी जॉर्जी को आउट करने के बाद अर्शदीप सिंह ने 10 वें ओवर की आखिरी बॉल पर हेनरिक क्लासन को भी बोल्ड कर दिया। नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने उतरे हेनरी क्लासन 6 रन ही बना सके।

भारतीय टीम के खिलाफ साउथ अफ्रीका टीम ने शुरुआती 10 ओवर में 52 रन बनाए थे लेकिन उन्होंने अपने 4 विकेट भी गंवा दिए थे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वन डे मुकाबले में अर्शदीप सिंह मैच के हीरो रहे।

YOU MAY ASO READ :- रोहित को कप्तानी से हटाए जाने के बाद नही थम फैंस का गुस्सा, पढ़िये फैंस के रिएक्शन

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page