Saturday, September 21, 2024

Upcoming Movies In 2024:1000 करोड़ क्लब भी पार कर सकती हैं ये दस फिल्में !

DIGITAL NEWS GURU ENTERTAINMENT DESK :- 

Upcoming Movies In 2024:

Upcoming Movies In 2024 अगले साल हर महीने एक ऐसी बड़ी फिल्म रिलीज होने वाली है जो बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचा सकती है। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर 2024 जनवरी में रिलीज होगी। इसके बाद अजय देवगन की सिंघम अगेन आयेगी उसके बाद अक्षय कुमार की छोटे मियां बड़े मियां समेत कई फिल्मों पर नजर रहेगी। वहीं कुछ बॉक्स ऑफिस क्लैश भी दिल धड़काते रहेंगे।

2023 बॉक्स ऑफिस के लिए यादगार साल रहा। फिल्मों ने कमाई के अभूतपूर्व रिकॉर्ड बनाये। शाह रुख खान की पठान और जवान, सनी देओल की गदर 2 और रणबीर कपूर की एनिमल ने 500 करोड़ के पड़ाव पार किये। हालांकि, कई बहुचर्चित फिल्में फ्लॉप भी रहीं।

अब 2024 में उम्मीद की जा रही है कि कमाई के नये क्लब बनेंगे। 500 और 600 करोड़ के बाद घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ क्लब का फीता भी कट सकता है, क्योंकि अगर 2023 के पैटर्न को देखें तो 2024 में कुछ ऐसी फिल्में हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर कमाई का पहाड़ लगा सकती हैं।

1.द डिप्लोमैट:

 

यह एक इंडियन डिप्लोमैट की कहानी पर आधारित है, जो पाकिस्तान से एक भारतीय लड़की को वापस लाने की कोशिश करता है, जहां उसे उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी करने के लिए मजबूर किया गया था और धोखा दिया गया था। यह फिल्म 11 जनवरी 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

2.पुष्पा 2- द रूल

15 अगस्त को सिंघस अगेन की टक्कर पुष्पा- द रूल से होगी। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज है। यह 2024 की उन फिल्मों में शामिल है, जिनसे बॉक्स ऑफिस पर सुनामी की उम्मीद की जा रही है।

 

3.सिंघम अगेन:

2024 को एक और बड़ी फिल्म सिंघम अगेन 15 अगस्त को सिनेमाघरों मे दस्तक देने वाली है है। रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में अजय देवगन की सिंघम अगेन के अवतार में दमदार वापसी होगी। इस बार अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और दीपिका पादुकोण भी नज़र आने वाले हैं।

4.फाइटर:

पठान के बाद निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की यह 2024 की बड़ी फिल्मों में शामिल है। ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है। ऋतिक और दीपिका की जोड़ी पहली बार पर्दे पर नजर आएगी। फिल्म 25 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिलीज होने वाली है।

5.बड़े मियां छोटे मियां:

टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म बड़े मियां छोटे मियां अप्रैल में ईद के आसपाल रिलीज होगी। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म का टीजर गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगा।

 

6.योद्धा:

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिशा पाटनी और राशि खन्ना स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आएंगी। यह फिल्म 7 जुलाई 2023 को रिलीज होने वाली थी। फिल्म को 8 दिसंबर 2023 तक के लिए टाल दिया गया और अब यह 15 मार्च 2024 को रिलीज होने वाली है।

 

7.स्काई फोर्स:

 

दो अक्टूबर को अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म स्काई फोर्स रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन संदीप केवलानी और अभिषेक कपूर कर रहे हैं। इस फिल्म से वीर पहाड़िया बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। इसके अलावा अक्षय तमिल ड्रामा सोरारई पोटरू के हिंदी रीमेक में भी नजर आ सकते है।

8.स्त्री 2:


हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री कि अगली कड़ी स्त्री 2 भी 30 अगस्त 2024 को रिलीज हो सकती है। अमर कौशिक निर्देशित फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अपनी मंडली के साथ वापस लौटेंगे।

9.औरों में कहां दम था:

अजय देवगन और तब्बू एक बार फिर साथ आ रहे हैं। नीरज पांडेय निर्देशित औरों में कहां दम था से दोनों कलाकार वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म 26 अप्रैल को रिलीज होगी।

10.बस्तर:

2023 में द केरल स्टोरी फिल्म से गदर मचाने के बाद निर्देशिक सुदीप्तो सेन अपनी अगली फिल्म बस्तर ले के आ रहे है, जो कि 5 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अदा शर्मा लीड रोल में हैं, जिन्होंने द केरल स्टोरी में मुख्य भूमिका निभाई थी।

YOU MAY ALSO READ :Truck drivers protest against new Hit And Run law.

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page