Saturday, September 21, 2024

लोकसभा के पहले चरण में 102 सीटों का फैसला evm मशीन मे हुआ कैद , कहां-कितना हुआ मतदान और 2019 से कितना अलग है इस बार का चुनावी ट्रेंड?

DIGITAL NEWS GURU POLITICAL DESK:

लोकसभा के पहले चरण में 102 सीटों का फैसला evm मशीन मे हुआ कैद , कहां-कितना हुआ मतदान और 2019 से कितना अलग है इस बार का चुनावी ट्रेंड?

लोकसभा के पहले चरण में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग शाम 6 बजे खत्म हो गई। सीटों के हिसाब से यह सबसे बड़ा फेज है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, शाम पांच बजे तक 102 सीटों पर करीब 60% मतदान दर्ज किया गया है।

सुबह PM मोदी ने सभी से वोट डालने की अपील की थी। उन्होंने हिंदी, तमिल, मराठी समेत 5 भाषाओं में ट्वीट किया था।

वोटर टर्नआउट ऐप के मुताबिक, शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग बंगाल में 77.57% हुई। सबसे कम वोटिंग बिहार में 46.32% हुआ। 21 राज्यों में वोटिंग का एवरेज 62.8% है।

वोटिंग के दौरान मणिपुर के बिष्णुपुर में फायरिंग, बंगाल के कूचबिहार में हिंसा और छत्तीसगढ़ के बीजापुर में ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट में एक असिस्टेंट कमांडेंट और जवान घायल हैं।

मणिपुर की दो लोकसभा सीटों पर भी इस चरण में वोटिंग है, हिंसा को देखते हुए आउटर सीट के कुछ कुछ हिस्सों में 26 अप्रैल को भी मतदान प्रक्रिया होगी।

2019 में इन 102 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने 40, DMK ने 24, कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थीं। अन्य को 23सीटें मिली थीं। इस फेज में अधिकतर सीटों पर मुकाबला इन्हीं 3 दलों के बीच है।

पहले चरण में 1625 कैंडीडेट्स इलेक्शन लड़ रहे हैं जिनमें से 1491 पुरुष तथा 134 महिला कैंडीडेट्स शामिल है ।आठ केंद्रीय मंत्री तथा एक पूर्व मुख्यमंत्री और एक राज्यपाल भी इस बार चुनावी क्षेत्र में है।

इस फेज के पश्चात 26 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग होगी। कुल 7 फेज में 543 सीटों पर 1 जून को मतदान समाप्त होगा। सभी सीटों के रिजल्ट 4 जून को आएंगे। वोटर टर्नआउट 3 बजे त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है ।

अंडमान निकोबार

56.87%

अरुणाचल

63.03%

असम

70.77%

बिहार

46.32%

छत्तीसगढ़

63.41%

जम्मू-कश्मीर

65.08%

लक्षद्वीप

59.02%

मध्य प्रदेश

63.25%

महाराष्ट्र

54.85%

मणिपुर

67.46%

मेघालय

69.91%

मिजोरम

52.62%

नगालैंड

55.72%

पुडुचेरी

72.84%

राजस्थान

50.27%

सिक्किम

67.58%

तमिलनाडु

62.02%

त्रिपुरा

76.10%

उत्तर प्रदेश

57.54%

उत्तराखंड

53.56%

बंगाल

77.57%

कुल

62.18%।

बूथ के पास ब्लास्ट में घायल जवान शहीद:

छत्तीसगढ़ में बीजापुर के उसूर थाना इलाके के गलगम में ग्रेनेड ब्लास्ट में घायल CRPF-196 बटालियन का जवान शहीद हो गया है। जवान का नाम देवेंद्र कुमार है। जवान एरिया डोमिनेशन पर निकले थे। इसी दौरान पोलिंग बूथ से 5 सौ मीटर दूर ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ था।

इंफाल पूर्वी जिले के खुरई लाईखुटलेंबी के लोगों का आरोप है कि हथियारबंद बदमाश आए और वोट डाला। जब वास्तविक मतदाता आए तो उन्हें पता चला कि उनका वोट पड़ गया है। इससे गुस्साए लोगों ने EVM मशीन में तोड़फोड़ कर दी।तमिलनाडु के डिंडीगुल में 102 साल की महिला रेड्डीआर्चत्रम ने वोट डाला। बिहार के नक्सल प्रभावित इलाकों में शाम 4 बजे वोटिंग खत्म

बिहार राज्य में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शाम 4:00 बजे मतदान प्रक्रिया खत्म हुई हालांकि जो वोटर मतदान केंटो पर पहुंच गए ऑनलाइन में खड़े थे उन्हें मतदान करने दिया जा रहा था। इस तरह के पंद्रह विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्र हैं। अभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग शाम 6 बजे तक। नगालैंड के 6 जिलों में वोटिंग जीरो

नगालैंड के 6 जिलों में लगभग 0% वोटिंग हुई है। ये जिले हैं- मोन, लॉन्गलेंग, तुएनसान्ग, नोकलाक, शामाटोर और किफिरे। ये सभी पूर्वी नगालैंड में आते हैं। ईस्टर्न नगालैंड पीपुल्स ऑर्गेनाइजेशन इन जिलों के लिए अलग प्रशासन और पहले से अधिक वित्तीय स्वंत्रता की मांग कर रहा है। इस संगठन ने इन जिलों के लोगों से चुनाव का बहिष्कार करने की अपील की थी।अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने उत्तराखंड के कोटद्वार में वोट डाला

फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने उत्तराखंड के कोटद्वार में बूथ पर पहुंचकर वोट डाला। यहां उनका पैतृक घर है। उर्वशी नेराजकीय प्राथमिक विद्यालय सितापुर के बूथ पर वोट डाला। यहां वो मुंबई से वोट डालने पहुंचीं थीं।लंदन से वोट देने पहुंचीं अनूपपुर की श्रद्धा

शहडोल सांसदी इलाकों के अनूपपुर में रहने वाली श्रद्धा बियानी लंदन से मतदान करने पहुंची श्रद्धा ने वार्ड नंबर 12 में वोटिंग की और श्रद्धा यूनिवर्सिटी आफ लंदन में आर्किटेक्ट की क्वालिफिकेशन कर रही है।श्रद्धा ने कहा कि विदेश में पढ़ रहे बच्चों को वहीं से वोट डालने की सुविधा मिलनी चाहिए। वोटर टर्नआउट 1 बजे त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

 

मतदान                  प्रतिशत

अंडमान निकोबार                  35.70%

अरुणाचल                          34.99%

असम                               45.12%

बिहार                               32.41%

छत्तीसगढ़                           42.57%

जम्मू-कश्मीर                       43.11%

लक्षद्वीप                             29.91%

मध्य प्रदेश                          44.18%

महाराष्ट्र                             32.36%

मणिपुर                             45.68%

मेघालय                             48.91%

मिजोरम                            36.67%

नगालैंड                             38.83%

पुडुचेरी                              44.95%

राजस्थान                            33.73%

सिक्किम                             36.82%

तमिलनाडु                           39.43%

त्रिपुरा                                53.04%

उत्तर प्रदेश                          36.96%

उत्तराखंड                           37.33%

बंगाल                               50.96%

कुल                               40.17%

गढ़चिरौली में 3 बजे मतदान खत्म:

महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में दोपहर 3:00 बजे मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई।109 साल के बुजुर्ग तिरलोक सिंह ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के पिंगर-ए पोलिंग बूथ पीएस थाले में वोट डाला।बस्तर लोकसभा की 6 विधानसभा क्षेत्रों में 3 बजे मतदान खत्म हो गया है। अब जो बूथ में हैं, वही वोट डाल सकेंगे। अन्य दो विधानसभा सीटों जगदलपुर और बस्तर में 5 बजे तक मतदान हुआ।मुरादाबाद में मुस्लिम महिला कर्मचारियों को बुर्का पहनाकर तैनात किया

मुरादाबाद के डीएम ने फर्जी मतदान को रोकने के लिए एक अनूठी पहल की है। मुस्लिम बहुल मतदान केंद्रों पर मुस्लिम महिला कर्मचारियों को बुर्का पहनाकर तैनात किया गया है। ये महिला कर्मचारी मतदान के लिए आने वाली बुर्कानशीं मतदाताओं का हिजाब उठाकर आईडी पर लगे फोटो से उनका मिलान कर रही हैं।सहारनपुर में EVM खराब, 1 घंटे मतदान रुका

यूपी के सहारनपुर की कोतवाली मंडी के झोटे वाला में बूथ संख्या 62 पर EVM खराब हो गई। 1 घंटे से मतदान रुका रहा। वोट डालने के लिए आए कुछ वोटर परेशान होकर घर लौट गए।बीजापुर में दूसरा ब्लास्ट, CRPF के असिस्टेंट कमांडेट घायल

छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट पर चुनाव के बीच बीजापुर के चिहका में IED ब्लास्ट हुआ है। इसमें एरिया डॉमिनेशन पर निकले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट मनु एचसी को बाएं पैर और बाएं हाथ में चोट आई है। CRPF जवान चिहका पोलिंग बूथ के आसपास एरिया डॉमिनेशन के लिए निकले थे। इससे पहले बीजापुर में पोलिंग बूथ से 500 मीटर दूर ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ। जिसमें एक जवान को चोट आई है। दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति ने नागपुर में मतदान किया।

दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आम्गे ने नागपुर में मतदान किया। ज्योति की उम्र अभी 30 साल है, 18 साल की उम्र से पहले उनकी हाइट 2 फीट 0.3 इंच थी 18 साल के पश्चात उनकी हाइट 2 फीट 0.7 इंच थी इसके पश्चात वह दुनिया की सबसे छोटी महिला बन गई गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी उनका नाम दर्ज है।

सद्गुरु जग्गी वासुदेव, बाबा रामदेव ने वोट डालारामदेव ने कहा कि हमने भारत की आजादी, एकता के लिए वोट डाला है। हमने चिकित्सा की आजादी के लिए मतदान किया है। वे बोले- हमें एक ऐसा भारत बनाना है कि यहां के नागरिक को खुद को भारतीय कहने में गर्व हो।गडकरी नागपुर के टाउन हॉल वोटिंग करने पहुंचेकेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर के टाउन हॉल वोटिंग करने पहुंचे। इस बार नागपुर में करीब 65% वोटिंग होने का अनुमान उन्होंने व्यक्त किया है।

भाजपा नागपुर में 75% वोटिंग कराने के टारगेट पर काम कर रही है।पुडुचेरी सीएम बुलेट पर वोट डालने पहुंचेपुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी मोटरसाइकिल चलाकर वोट डालने पहुंचे। उन्होंने पुड्डुचेरी के देलारशपेट में वोट डाला। 73 साल के रंगासामी 2021 से पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री हैं।तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष और कोयंबटूर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार के. अन्नामलाई ने करूर में अपना वोट डाला।

वोट डालने के बाद कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा- मुझे बहुत खुशी और गर्व है कि मैं लोकसभा चुनाव में अपना वोट डाल सका। जहां तक तमिलनाडु का सवाल है, मुझे पूरा विश्वास है कि INDIA समूह तमिलनाडु की सभी 39 संसदीय सीटों पर जीत हासिल करेगा।

चुनावी मैदान में 8 केंद्रीय मंत्री एक पूर्व सीएम, एक पूर्व राज्यपाल:

  • नितिन गडकरी, नागपुर सीट
  • संजीव बलियान, मुजफ्फरनगर
  • किरण रिजिजू, अरुणाचल पश्चिम
  • सर्बानंद सोनोवाल, डिब्रूगढ़
  • भूपेन्द्र यादव, अलवर
  • अर्जुन राम मेघवाल, बीकानेर
  • एल मुरुगन, नीलगिरी
  • डॉ. जितेंद्र सिंह, उधमपुर

पहली बार शोंपेन जनजाति के सात सदस्यों ने डाला मतदान:

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में पहली बार शोंपेन जनजाति के सात सदस्यों ने शुक्रवार को केंद्रशासित प्रदेश की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह जनजाति ग्रेटर निकोबार द्वीपसमूह का ‘विशेष संवेदनशील जनजाति समूह’ (पीवीटीजी) है। शोंपेन जनजाति के सदस्यों ने न केवल वन कर्मचारी क्वार्टर के अंदर बने ‘शोंपेन हट’ नामक मतदान केंद्र 411 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया, बल्कि उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बनाएगए एक निर्दिष्ट ‘कट-आउट’ पर सेल्फी भी ली।राजस्थान में शाम पांच बजे तक 50.87 प्रतिशत मतदान

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 12 निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव में सायं पांच बजे तक 50.87 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन विभाग के अनुसार सायं पांच बजे तक इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (EVM)के द्वारा 50.27 प्रतिशत वोटिंग हुई, जबकि 0.62 % मतदाताओं के पोस्टल बैलट के द्वारा मतदान को मिलाकर सायं पांच बजे तक टोटल 50.87 %मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

सुबह सात बजे शांतिपूर्वक शुरु हुए मतदान के बाद धीर धीरे मतदान बढ़ने लगा और सायं बजे तक बढ़कर 50 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गया। इससे पहले नौ बजे तक मतदान के दो घंटे बाद ही 10.67 प्रतिशत मतदाता अपना वोट डाल चुके थे। इसके बाद साढ़े ग्यारह बजे तक 22.59 प्रतिशत, एक बजे तक 33.73 एवं अपराह्न तीन बजे तक 41.51 प्रतिशत मतदान हुआ।मतदान के मामले में पश्चिम बंगाल देश में सबसे आगे

शाम 5 बजे तक कूचबिहार में 77.73 फीसदी, अलीपुरद्वार में 75.33 प्रतिशत और जलपाईगुड़ी में 79.33 प्रतिशत मतदान हुआ। बंगाल की तीनों लोकसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक कुल 77.57 फीसदी वोटिंग हुई। शाम पांच बजे तक मतदान के मामले में पश्चिम बंगाल देश में सबसे आगे है। सबसे ज्यादा वोट कूचबिहार के नटबारी में पड़े। यहां 82.10 प्रतिशत मतदान किए गए। खत्म हुई पहले चरण की वोटिंग

लोकसभा चुनाव के 1 चरण में आज को 21 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शाम पांच बजे तक औसतन 59.66 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, शाम पांच बजे तक पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक 77.57 प्रतिशत और बिहार में सबसे कम 46.32 प्रतिशत वोट डाले गये थे।

पहले चरण में सबसे ज्यादा 102 सीटों पर मतदान कराया जा रहा है। पश्चिम बंगाल में तीन सीटों पर 77.57 प्रतिशत, त्रिपुरा की एक सीट पर 76.10 प्रतिशत, मणिपुर में दो सीटों पर 67.66 प्रतिशत, मेघालय में दो सीटों पर 69.91 प्रतिशत और असम में पांच सीटों पर 70.77 प्रतिशत वोट पड़े थे।YOU MAY ALSO READ :- केएल राहुल की शानदार पारी की बदौलत लखनऊ ने सीएसके को हराया,एकाना में 8 विकेटों से जीती लखनऊ,राहुल बने प्लेयर ऑफ द मैच।

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page