Monday, March 10, 2025

आज ही के दिन जन्मे थे सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, जाने उनका राजनीतिक सफर!

आज ही के दिन जन्मे थे सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, जाने उनका राजनीतिक सफर!

Digital News Guru Birthday Special: जिसका जलवा है कायम उसका नाम है मुलायम। उत्तर प्रदेश मे ये नारा आप ने कई बार सुना होगा। मुलायम सिंह यादव के इस नारे को आज भी बोला जाता है। ये नारा हर समाजवादी पार्टी के लोगों मे जान फूँक देता है। ये बातें आज हम आप को इसलिए बता रहे है क्यों की आज है स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी की जन्म तिथि है।

मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई गाँव मे हुआ था। इस छोटे से गाँव से निकलकर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने तक का सफर मुलायम सिंह के लिए आसान नही था। आईए जानते है इनसे जुड़ी कुछ बातें।

कैसे बने पहली बार मुख्यमंत्री- मुलायम सिंह यादव को सबसे पहला टिकट 1967 मे 28 साल मे सयुंक्त सोशलिस्ट पार्टी ने दिया था।
मुलायम सिंह यादव 1989 मे पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। लेकिन 1991 मे जनता दल टूट गया। उसके बाद उन्होंने 1993 मे उत्तर प्रदेश मे फिर से, सरकार बनाई थी। ये सरकार भी अपना कार्यकाल पुरा नही कर पाई। और मायावती से हार गयी। तीसरी बार, वो 2003 मे फिर से मुख्य मंत्री बने और 2007 तक इस पद, पर बने रहे।

शिक्षक की नौकरी छोड़ आए राजनीति में- इटावा के कर्म क्षेत्र पीजी कालेज से बीए, शिकोहाबाद के एके कॉलेज से बीटी और आगरा विश्वविद्यालय के बीआर कालेज से राजनीति विज्ञान से एमए की शिक्षा पूरी की। साथ ही मैनपुरी के करहल के जैन इंटर कालेज में शिक्षक के पद पर कार्य किया। नौकरी छोड़कर 1980 में उत्तर प्रदेश लोकदल के अध्यक्ष बने, जो बाद में जनता दल का एक घटक दल बना।

मुलायम सिंह का चुनौती भरा दौर- मुलायम सिंह यादव को 90 के दशक मे सबसे ज्यादा चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। राम मन्दिर बनाने की लडाई उत्तर प्रदेश मे चल रही थी। 1992 मे बाबरी मस्जिद गिरा दी गयी थी। इसकी वजह से कल्याण सिंह को बर्खास्त कर दिया गया था। साथ 1993 मे काशी राम बसपा के साथ मिल गए और दलितों के साथ मिलकर भाजपा को पीछे छोड़ सपा और बसपा ने सरकार बना ली।

1996 मे अटल बिहारी की सरकार गिरने के बाद देवगौड़ा के नेतत्व मे जो सरकार बनी उसमे मुलायम सिंह रक्षा मंत्री बनाये गए थे। 1999 मे सोनिया गाँधी के खिलाफ अविश्वास मत के दौरान संसद मे मुलायम सिंह अकेले नजाए आये ये सब मुलायम के लिए चुनौतिया थी।

राजनीतिक सफर पर एक नज़र।

  • 1977 मे पहली बार मंत्री बने
  • 1982 से 1985 तक विपक्ष के नेता रहे
  • 1985 से 1987 तक जनता दल के अध्यक्ष बने
  • 1989 से 1991 तक पहली बार मुख्यमंत्री बने
  • 1992 समाजवादी पार्टी का गठन किया।
  • 1993 से1995 दूसरी बार मुख्यमंत्री बने
  • 1996 मे पहली बार लोक सभा चुनाव लड़ा।
  • 2003 मे फिर मुख्यमंत्री बने
  • 2004 मैनपुरी से सांसद चुने गए
  • 2007 मे फिर से विपक्ष के नेता बने
  • 2009,2014,2019 मे सांसद बने।

82 साल मे हुई मृत्यु- मुलायम सिंह यादव की मृत्यु 2022 मे हो गयी है। उन्होंने मेदांता हॉस्पिटल मे आखिरी साँस ली। मुलायम सिंह यादव को मुलायम सिंह यादव यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) से पीड़ित थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ और किडनी में दिक्कत के बाद आईसीयू में रेफर किया गया था।

यह भी पढे: कार्तिक आर्यन (Kartik aryan ) Birthday special – इंजीनियरिंग करते -करते बन गए                     एक्टर, “प्यार का पंचनामा” मूवी से मिल था फेम!

 हम आशा करते हैं कि आपको हमारी पोस्ट जरूर पसंद आई होगी अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी और             आप हमसे जुड़े रहना चाहते हैं तो इसके लिए हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें और हमारे साथ जुड़े रहे हैं।

 

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page