Wednesday, June 4, 2025

Sonakshi Sinha birthday special : बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान के साथ किया था सोनाक्षी सिन्हा ने अपना बॉलीवुड में डेब्यू, आज है सोनाक्षी फिल्म बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस मे से एक

Sonakshi Sinha birthday special : बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान के साथ किया था सोनाक्षी सिन्हा ने अपना बॉलीवुड में डेब्यू, आज है सोनाक्षी फिल्म बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस मे से एक

 

 

बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री में दबंग गर्ल नाम से मशहूर सोनाक्षी सिन्हा एक बेहतरीन अभिनेत्री है। साल 2010 में सलमान खान के साथ दबंग फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सोनाक्षी सिन्हा आज फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक है। आज सोनाक्षी सिन्हा के जन्मदिन पर जानते है इनसे जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

शुरूआती जीवन

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 2 जून साल 1987 को पटना में हुआ था। उनके परिवार का फिल्मी घराने से ताल्लुक होने के कारण ही सोनाक्षी सिन्हा की रुचि भी एक अभिनेत्री बनने की हो गयी थी । सोनाक्षी सिन्हा के पिता का नाम शत्रुधन सिन्हा है तथा शत्रुधन 80 के दशक के बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रह चुके है और वर्तमान में शत्रुधन सिन्हा एक राजनेता के रूप में कार्य कर रहे है। सोनाक्षी सिन्हा की माँ का नाम पूनम सिन्हा है तथा पूनम सिन्हा सिंधी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती है और साल 1968 में ‘मिस यंग इंडिया’ का खिताब अपने नाम कर चुकी है। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा के दो(जुड़वा) बड़े भाई है तथा इनके भाई का नाम लव सिन्हा और कुश सिन्हा है। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपनी शुरुआती शिक्षा मुंबई से ही पूरी की हुई है ।

शादी

23 जून साल 2024 को सोनाक्षी, जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे । साल 2022 में सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर दोनों एक साथ ‘डबल एक्स एल’ फिल्म में दिखाई दिए और इन दोनों ने क़रीब 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद रजिस्टर मैरिज कर ली थी

सलमान खान के साथ किया था सोनाक्षी सिन्हा ने अपना डेब्यू

सोनाक्षी सिन्हा साल 2010 में सलमान खान के साथ एक्शन से भरपूर दबंग फिल्म में नजर आई और सोनाक्षी सिन्हा की यह फिल्म सुपर डुपर हिट रही। गाँव में रहने वाली रज्जो(सोनाक्षी सिन्हा) को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया तथा दबंग फिल्म में इनका फेमस डायलॉग- थप्पड़ से डर नही लगता साहब, प्यार से लगता है। सोनाक्षी सिन्हा को ‘दबंग’ फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यु के रूप में फिल्म फेयर का पुरस्कार दिया गया। चुलबुल पांडे के रूप में सलमान का नया अवतार कॉमेडी तथा एक्शन से भरपूर था। ‘दबंग’ फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर काफी शानदार कमाई की थी तथा आज भी लोग ‘दबंग’ फिल्म देखना पसंद करते है।

 

सोनाक्षी सिन्हा का फिल्मी सफर:

 

सोनाक्षी की ‘दबंग’ फिल्म हिट होने के बाद, साल 2012 में ही अभिनेत्री सोनाक्षी की तीन फ़िल्में लगातार रिलीज हो गयी थी और सोनाक्षी की ये सभी फ़िल्में सुपर डुपर हिट भी रही थी । सोनाक्षी सिन्हा की पहली फिल्म अक्षय कुमार के साथ ‘राउडी राठौर’ आई थी । इनकी दूसरी फिल्म अजय देवगन के साथ ‘सन ऑफ़ सरदार आई’ थी और इसी साल सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा की तीसरी फिल्म ‘दबंग 2’ रिलीज हो गयी थी।

इसके बाद साल 2013 में अभिनेता रणवीर सिंह के साथ सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘लुटेरा’ आई। ‘सोनाक्षी की यह फिल्म हिट रही।
इसके बाद सोनाक्षी अभिनेता अक्षय कुमार के साथ ‘हॉलिडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ़ ड्यूटी’ में नजर आई
उसके बाद सोनाक्षी कई फिल्म ‘आर राजकुमार’, ‘फ़ोर्स 2’, ‘अकीरा’, ‘तेवर’ तथा ‘कलंक’ जैसी फ़िल्मों में अभिनय करती हुई दिखाई दी थी

उसके बाद साल 2023 में अभिनेत्री सोनाक्षी की फिल्म ‘दहाड़’ वेब सीरीज से ओटीटी पर आयी थी । इसके अलावा साल 2024 में निर्देशक संजय लीला भंसाली के निर्दीशन में बनी ‘हीरामंडी’ वेब सीरीज में भी सोनाक्षी सिन्हा नजर आयी थी। तथा ‘हीरामंडी’ सीरीज में सोनाक्षी को काफी प्रशंसा भी मिली।

 

 

सोनाक्षी सिन्हा का नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ सोनाक्षी सिन्हा का नेट वर्थ 100 करोड़ रुपये है। वहीं सोनाक्षी एक फिल्म के लिए लगभग 1 करोड़ रुपय का फीस चार्ज करती है। इसके अलावा सोनाक्षी ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी ख़ासी कमाई करती है। सोनाक्षी सिन्हा को गाड़ियों का काफी शौक है तथा इनके पास 1.42 करोड़ रुपय की मर्सिडीज़ बेंज़, 75 लाख रुपय की बीएमडब्ल्यू कार है तथा इसके अलावा सोनाक्षी के पास ऑडी तथा रेंज रोवर जैसी कार शामिल है।

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page