Sunday, September 22, 2024

Sona Mohapatra birthday special : सोना का नाम म्यूजिक इंडस्ट्री के बेहतरीन सिंगरों की लिस्ट में है शुमार , अपने बयानों की वजह से हमेशा रहती है चर्चा में !

DIGITAL NEWS GURU ENTERTAINMENT DESK :- 

Sona Mohapatra birthday special : सोना का नाम म्यूजिक इंडस्ट्री के बेहतरीन सिंगरों की लिस्ट में है शुमार , अपने बयानों की वजह से हमेशा रहती है चर्चा में !

बॉलीवुड की एक जानी  मानी प्लेबैक सिंगर है सोना मोहपात्रा (Sona Mohapatra) ने अपने म्यूजिक करियर में कई हिट गाने गाए हुए हैं। सोना मोहपात्रा (Sona Mohapatra) का जन्म 17 जून साल 1976 को हुआ था। आज  सोना मोहपात्रा (Sona Mohapatra) अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।

सोना मोहपात्रा (Sona Mohapatra) का नाम म्यूजिक इंडस्ट्री के बेहतरीन सिंगरों की लिस्ट में शुमार किया जाता है, लेकिन गानों से ज्यादा अपने बयानों की वजह से वह चर्चा में रहती हैं। हमेशा खुलकर बोलने वाली सोना ने अब तक कई ऐसी सनसनीखेज बातें कही हैं जिन पर जमकर विवाद हो चुका है। आज उनके जन्मदिन आइए जानते हैं उनसे जुड़े कुछ विवाद

 

सोना मोहपात्रा (Sona Mohapatra) ने मीटू का लगाया था आरोप:

सोना मोहपात्रा (Sona Mohapatra) को साफगोई से बात रखने के लिए जाना जाता है। इसी वजह से वह अक्सर चर्चा में आ जाती हैं। मीटू मूवमेंट के दौरान सोना म्यूजिक इंडस्ट्री के दो बड़े दिग्गजों के ऊपर यौन उत्पीड़न के आरोप लगा चुकी हैं। आपको बता दें कि मीटू मूवमेंट ने ट्विटर पर अपनी बात रखते हुए कैलाश खेर और अनु मलिक पर अनुचित व्यवहार के आरोप लगाए थे। इस बीच जब सोनू निगम ने जब दोनों का बचाव करना चाहा तो सोना उन पर भी बुरी तरह भड़क गई थीं। ट्विटर के जरिए उन्होंने सोनू पर जमकर निशाना साधा था।

 

जब एक  गाने के लिए सोना मोहपात्रा (Sona Mohapatra) को  मिली  थी धमकी:

सोना मोहपात्रा (Sona Mohapatra) केवल बयानों की वजह से ही नहीं बल्कि गाने की वजह से भी विवादों में रही हैं। दरअसल, सिंगर ने खुलासा किया था कि उन्हें एक गाने की वजह से मदारिया सूफी फांउडेशन की धमकी मिल रही है। सोना के मुताबिक उनके सूफी गाने की वजह से उन्हें यह धमकी मिल रही थी। इस मामले में उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

सोना मोहपात्रा (Sona Mohapatra) सलमान पर भी  साध चुकी हैं निशाना:

सोना मोहपात्रा (Sona Mohapatra) बॉलीवुड के दबंग सलमान खान पर भी तीखे हमले कर चुकी हैं। यह बात फिल्म भारत की शूटिंग के समय की है। तब सलमान ने सोशल मीडिया पर बताया था कि उनकी फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग अब खत्म हो चुकी है।

सलमान के इस ट्वीट के कुछ समय बाद ही सोना ने भी एक ट्वीट करते हुए लिखा,था कि ‘डियर ट्विटर! मैं इस इंसान को फॉलो भी नहीं कर रही हूं। और मैं ये भी नहीं चाहती हु कि इस शख्स के ट्वीट मेरी टाइमलाइन पर भी कभी दिखाई दे । सोना के इस ट्वीट के बाद ही इनको काफी ट्रोल किया गया था।

सोना मोहपात्रा (Sona Mohapatra) ने लैंगिक भेदभाव का उठाया मुद्दा:

सोना मोहपात्रा (Sona Mohapatra) ने लैंगिक भेदभाव जैसे मुद्दे पर भी काफी मुखर रही हैं। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक आईआईटी बॉम्बे के इंटर कॉलेज फेस्टिवल मूड इंडिगो के ऑर्गनाइजर्स पर जमकर अपनी भड़ास भी निकाली हुई थी। सोना ने फेसबुक पर आईआईटी बॉम्बे के नाम पर एक ओपन लेटर पोस्ट करते हूए उन पर जेंडर डिस्क्रीमिनेशन का आरोप भी लगाया हुआ था।

सोना मोहपात्रा (Sona Mohapatra) की शादी और परिवार:

सोना मोहपात्रा (Sona Mohapatra) ने साल 2005 में फिल्म संगीतकार और संगीत निर्देशक राम संपत से शादी की है। सोना और राम दोनों म्यूजिक प्रोडक्शन हाउस ओम ग्रोन म्यूजिक के पार्टनर भी हैं। मुंबई में दोनों के अपने अलग-अलग म्यूजिक स्टूडियो हैं।

YOU MAY ALSO READ :- Lisa Haydon birthday special : अनिल कपूर ने दिया था लीजा को पहली फिल्म का ऑफर, फिल्म ‘आयशा’ से किया  था अपना बॉलीवुड डेब्यू !

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page