Saturday, September 21, 2024

Rohit Shetty Birthday special: काफी मुश्किलों भरा रहा था रोहित शेट्टी का जीवन, लेकिन आज है बॉलीवुड के सबसे हिट डायरेक्टर!

Rohit Shetty Birthday special: काफी मुश्किलों भरा रहा था रोहित शेट्टी का जीवन, लेकिन आज है बॉलीवुड के सबसे हिट डायरेक्टर!

बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) इस समय किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हुई हैं। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) कि फिल्मों में एक्शन सीन्स देखकर उनके फैंस के हमेशा होश उड़ जाते हैं।

आज यानी 14 मार्च को रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अपना 51 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 14 मार्च साल 1974 को मुंबई में हुआ था। रोहित शेट्टी ने अब तक ‘सिंबा’, ‘सूर्यवंशी’, ‘सिंघम’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, जैसी कई हिट फिल्में बॉलीवुड को दी हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इतना ही नहीं, उनकी आने वाली फिल्मों का भी फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन रोहित शेट्टी के लिए ये सब कुछ पाना इतना आसान नहीं था। आज हम आपको रोहित शेट्टी के जन्मदिन पर उनके करियर के बारे में बताते हैं, जिसमें उन्होंने कई उतार-चढ़ाव का सामना किया है।

 

पिता के निधन के बाद बद गई थी  रोहित शेट्टी (Rohit Shetty)  जिंदगी:

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की मां का नाम रत्ना शेट्टी और पिता का नाम एम.बी शेट्टी था । इनके माता पिता दोनों लोग ही फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखते थे। रोहित कि मां बॉलीवुड में एक छोटी सी जूनियर आर्टिस्ट थीं जबकि इनके एक पिता स्टंटमैन थे। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) जब मात्र पांच साल के ही थे, तभी इनके पिता का निधन हो गया था। पिता के चले जाने के बाद उनके घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब होती चली गयी थी।

 

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) को 17 साल की उम्र में ही शुरू करना पड़ा था काम:

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने बॉलीवुड में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में कदम रखा था। वह अजय देवगन की फिल्म ‘फूल और कांटे’ में असिस्टेंट डायरेक्टर थे, तब उनकी उम्र सिर्फ 17 साल थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘सुहाग’ में अक्षय कुमार के बॉडी डबल का रोल किया था। फिल्म ‘हकीकत’ में तब्बू नजर आई थीं। जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म में तब्बू की साड़ियां प्रेस करने के लिए रोहित शेट्टी को असाइन किया गया था। इसके बाद वह ‘जुल्मी’, ‘प्यार तो होना ही था’, ‘हिंदुस्तान की कसम’ और ‘राजू चाचा’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे। रोहित शेट्टी की पहली कमाई महज 35 रुपये थी और उन्हें इस इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का करियर मुश्किलों भरा रहा :-  

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने अपने एक इंटरव्यू में अपने बॉलीवुड करियर के बारे में बात करी थी। रोहित ने बताया था कि उन्हें इस बॉलीवुड इंडस्ट्री में पैर जमाने के लिए काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। रोहित शेट्टी ने कहा था, ‘लोगों को लगता है कि मैं फिल्म इंडस्ट्री से हूं तो मेरा सफर आसान रहा। जब मैंने काम करना शुरू किया तब मुझे केवल 35 रुपये मिलते थे। कई बार ऐसा हुआ जब मुझे खाने और ट्रैवल के बीच किसी एक को चुनना पड़ा। कभी मुझे खाना छोड़ना पड़ता था तो कभी ट्रैवल।’

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की हिट फिल्में:

रोहित शेट्टी ने बतौर डायरेक्टर साल 2003 में डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म ‘जमीन’ है, जिसमें अजय देवगन नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘गोलमाल’ डायरेक्ट की, जिसने उनके करियर को एक नई उंचाई मे पहुँचा दिया था। इस फिल्म में रोहित शेट्टी के काम को बहुत पसंद किया गया था। इसके बाद रोहित शेट्टी ने तो बॉलीवुड मे हिट फिल्मों की लाइन ही लगा दी थी।

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं रोहित शेट्टी (Rohit Shetty):

रोहित शेट्टी बेशक एक समय पर 35 रुपये कमाते थे, लेकिन वह आज के समय में करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 300 करोड़ रुपये की है। वह हर महीने 2-3 करोड़ की कमाई करते हैं। जानकारी के मुताबिक, वह एक प्रोजेक्ट के लिए लगभग 25 से 30 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।YOU MAY ALSO READ :- Aamir Khan Birthday Special : 59 की उम्र मे भी आमिर कैसे दिखते हैं इतने फिट आइए जानते है ,और आखिर क्यू रो पड़े थे आमिर बजरंगी भाईजान देख कर है!

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page