Saturday, September 21, 2024

किसी को काटकर कुकर में उबाला तो किसी ने मारकर फ्रिज में रखा… पढ़िए 2023 के कुछ खौफनाक केस जिनमे रिश्तों का हुआ कत्ल

2023 के ख़ौफ़नाक कत्ल: किसी को काटकर कुकर में उबाला तो किसी ने मारकर फ्रिज में रखा… पढ़िए 2023 के कुछ खौफनाक केस जिनमे रिश्तों का हुआ कत्ल

Digital News Guru Crime Desk: साल 2023 विदाई की चौखट पर है। जल्द ही नए साल 2024 का आगाज भी होगा, गुजरते साल में दुनिया भर में तमाम घटनाएं घटीं, लेकिन कुछ घटनाएं ऐसी थीं, जिनमें हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं। जिन्हे देखने वाले सदमे से नहीं उबर पाए तो सुनने वाले दहशत से।

यहां पढ़िए, साल 2023 के ख़ौफ़नाक कत्ल…

कंझावला मर्डर केस

कंझावला मर्डर केस: यह घटना साल 2023 के पहले दिन हुई। जब पूरी दिल्ली नए साल के जश्न में डूबी थी, तभी बाहरी दिल्ली के कंझावला में एक 20 साल की लड़की की जान चली गई। एक कार ने अंजली नाम की लड़की की स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार के साथ 12 किलोमीटर तक अंजली कार के साथ घिसटती रही, जिस कारण उसकी मौत हो गई।

1 जनवरी की तड़के सुबह एक राहगीर ने कार के पीछे लाश घिसटती देखी थी तो पुलिस को कॉल किया। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इनमें से पांच आरोपी जेल में हैं।

निक्‍की यादव मर्डर केस

निक्‍की यादव मर्डर केस: 10 फरवरी, 2023 को दिल्‍ली के बाबा हरिदास नगर इलाके में निक्‍की यादव को उसके ही लिव-इन पार्टनर साहिल गहलोत ने बेरहमी से मार डाला। फिर शव को फ्रिज में छिपाकर शाम को दूसरी लड़की से शादी कर ली। दरअसल, निक्‍की और साहिल कई सालों से लिव-इन में रह रहे थे। अपने घरवालों के बिना मर्जी के ही दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी भी कर ली थी।

कुछ साल बाद साहिल के घरवालों ने उसका रिश्ता किसी और लड़की के साथ तय कर दिया। जब निक्‍की ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच बहस हो गई। बहस इस हद तक पहुंच गई कि साहिल ने निक्की की हत्या कर दी और उसके बाद निक्की का शव मित्राऊं गांव में अपने फ्रिज में छिपा दिया था। बाद में पुलिस जांच में पूरा मामला सामने आया, तब पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

साक्षी मर्डर केस

साक्षी मर्डर केस: चाकू से गोदा और पत्थर से कूचा27 मई, 2023 को दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके साहिल नाम के युवक ने 16 साल की किशोरी की बड़ी ही बेरहमी से हत्‍या कर दी। साहिल ने किशोरी को कई बार चाकू से गोदा फिर पत्थर से कुचल कर जान ले ली। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद आरोपी को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया था।

दिल्‍ली पुलिस ने रोहिणी कोर्ट में लगभग 640 पेज की चार्जशीट दाखिल की। चार्जशीट के मुताबिक, साक्षी और साहिल दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। दोनों का किसी बात पर झगड़ा हुआ था। इसके बाद साहिल ने बदला लेने की ठान ली थी और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया।

मीरा रोड मर्डर केस

मीरा रोड मर्डर केस: जून 2023 को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से सटे मीरा रोड स्थित आकाशगंगा अपार्टमेंट मे रहने वाले मनोज साने ने अपनी लिव पार्टनर सरस्‍वती वैद्य को बेहद भयावह और क्रूरता से मार डाला था। आरोपी मनोज ने शव को शव ठिकाने लगाने के लिए कटर मशीन से उसके कई टुकड़े किए। फिर टुकड़ों को तीन बाल्टियों में रख दिया था। इसके बाद उन्हे मिक्सर में पीसकर फिर प्रेशर कुकर मे उबाला था ताकि कुत्तो को खिला सके।

घर से असहनीय दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को शिकायत की, जिसके बाद 16 जून को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। यह घटना अत्यंत भयावह, अमानवीय और वीभत्स की सुनने वालों की रूह कांप गई। न जाने कितने लोग कई दिनों तक सो नहीं पाए।

BJP युवा नेत्री सना खान मर्डर

BJP युवा नेत्री सना खान मर्डर: यह तस्‍वीर आरोपी अमित और भाजपा नेत्री सना खान की है। बीजेपी की युवा नेत्री सना उर्फ हिना खान की हत्‍या कर शव को नदी में फेंक दिया। सना नागपुर से जबलपुर अपने पति अमित उर्फ पप्पू से मिलने आई थीं, लेकिन 2 अगस्त को वह लापता हो गईं। इसके बाद सना की मां ने एफआईआर दर्ज कराई। जब नागपुर पुलिस जबलपुर पहुंची, तब उसकी हत्‍या की पुष्टि हुई। 16 अगस्त को आरोपी अमित और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि अमित और सना की दोस्ती कोरोना काल में सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। 24 अप्रैल 2023 दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। उसके मर्डर के पीछे सोने की मोटी चेन और 50 लाख रुपए का विवाद बताया जा रहा है। उसने ये रकम अपने पति अमित उर्फ पप्पू साहू को होटल कारोबार में पार्टनरशिप के लिए दी थी।

350 रुपये के लिए 100 बार चाकुओं से गोदा

350 रुपये के लिए 100 बार चाकुओं से गोदा: 21 नवंबर, 2023 में राजधानी दिल्‍ली में हुए खौफनाक हत्याकांड ने सभी को हिला कर रख दिया था। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में सिर्फ 350 रुपये की लूट के लिए एक युवक की 100 से ज्यादा बार चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।

हत्यारोपी ने युवक की जान लेने के बाद लाश के पास डांस भी किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर देख लोग विचलित हो गए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढे: काला जादू या विज्ञान का खेल: तांत्रिक से लेकर दमकल तक घर मे लगी आग को बुझाने मे हुए विफल

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page