डिजिटल न्यूज गुरु-एजुकेशनल डेस्क-राजस्थान परिणाम:
Rajasthan Board 12th result released: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 12वीं बोर्ड का रिजल्ट सबसे बेहतर आ रहा है:
Rajasthan Board 12th result released: आरबीएसई राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board) 12वीं रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in जारी किया गया है। राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board) 12वीं साइंस का रिजल्ट 97.73 प्रतिशत और कॉमर्स का रिजल्ट 98.95 प्रतिशत रहा। वहीं राजस्थान बोर्ड में 94 प्रतिशत बच्चों के पास राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board) में 12वीं साइंस में खैरथल की मस्जिद प्राची सोनी ने टॉप किया है।
प्राची ने 500 से 500 अंक हासिल कर इतिहास रचा है। विज्ञान के सभी पांच विषय (हिंदी, अंग्रेजी, केमिस्ट्री, गणित, फिजिक्स) में 100 से 100 नंबर आते हैं। वहीं बाड़मेर की तरुणा चौधरी ने राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board) 12वीं की परीक्षा में सेकेंड टॉप किया है। उन्होंने 99.80 फीसदी अंक हासिल किए हैं। उनके 500 में से 499 नंबर आए। तरुणा भी साइंस स्ट्रीम की छात्रा हैं।
राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board) संभागीय आयुक्त महेश चन्द्र शर्मा ने रिजल्ट जारी किया
संभागीय आयुक्त महेश चन्द्र शर्मा ने रिजल्ट जारी किया। चुनाव आचार संहिता लगे होने के कारण शिक्षा मंत्री मदन दिलावर राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board) रिजल्ट जारी नहीं कर सके। आरबीएसई 12वीं रिजल्ट के साथ वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम भी जारी किया गया। इसमें कुल 3671 विद्यार्थी पंजीकृत थे।
19 लाख स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हुए थे
राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board) 10वीं रिजल्ट भी कुछ दिनों में जारी कर दिया जाएगा। राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board) 12वीं के तीनों संकाय और 10वीं बोर्ड को मिलाकर करीब 19 लाख स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हुए थे। राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board) 12वीं की परीक्षा 26 फरवरी से 4 अप्रैल 2024 के बीच हुई थी। इस बार राजस्थान बोर्ड ने पहली बार 33 की जगह 50 जिलों के अनुसार परिणाम तैयार किया है।
पिछले साल यानी 2023 में पहला आरबीएसई रिजल्ट 12वीं साइंस और कॉमर्स का 18 मई को रात 8 बजे घोषित किया था। कॉमर्स का रिजल्ट 96.60 फीसदी और साइंस का रिजल्ट 95.65 फीसदी रहा था। यह 2022 से करीब एक प्रतिशत कम रहा था। पिछले साल आरबीएसई 12वीं आट्र्स रिजल्ट 24 मई को घोषित किया गया था, जो 92.35 प्रतिशत रहा था।
राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board) परीक्षा में 1 या 2 विषयों में 33 से कम नंबर आने पर स्टूडेंट्स को सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिलेगा
राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board) 12वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को पास होने के लिए सभी विषय में न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करने होते हैं। एग्रीगेट मार्क्स भी कम से कम 33 % होने चाहिए। राजस्थान बोर्ड परीक्षा में 1 या 2 विषयों में 33 से कम नंबर आने पर स्टूडेंट्स को सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिलेगा। मार्क्स से असंतुष्ट स्टूडेंट्स को मार्क्स रीवेरिफिकेशन के लिए भी आवेदन करने का भी मौका मिलेगा। जिनके दो से ज्यादा विषयों में 33 से कम मार्क्स आएंगे, वे फेल करार दिए जाएंगे।
•आरबीएसई बोर्ड 12वीं में जयपुर की अंजली शर्मा ने 99.40 फीसदी अंक हासिल कर जयपुर का नाम रोशन किया है। वह तैयारी के लिए सीकर गई थी।
•पीपलू निवासी श्रेयांशी त्रिपाठी ने 12वीं विज्ञान वर्ग में 99.60% प्राप्त किए है। वह सीकर में रहकर पढ़ाई कर रही थीं। जयपुर के अर्चना चिल्ड्रन एकेडमी में तीन स्टूडेंट्स के 99.20% नंबर आए।
इनमें आट्र्स और साइंस के स्टूडेंट्स शामिल हैं। बोर्ड इतिहास में यह दूसरी बार है कि आट्र्स, साइंस और कॉमर्स तीनों के रिजल्ट एक साथ आया है। इससे पहले कोरोना काल में तीनों विषयों का एक साथ रिजल्ट आया था।
राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board) के हनुमानगढ़ जिले का रिजल्ट कैसा रहा
RBSE 12th Result 2024 : हनुमानगढ़ में 12वीं के रिजल्ट में छात्राओं ने मारी बाजी। साइंस में 95.75, कॉमर्स में 99.42 और आर्ट्स में 96.23 प्रतिशत रहा रिजल्ट।
राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board) के सीकर जिले का रिजल्ट कैसा रहा
RBSE 12th Result 2024 : सीकर में आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 98.67 प्रतिशत रहा। साइंस का रिजल्ट प्रतिशत 99.29 रहा। कॉमर्स का रिजल्ट प्रतिशत 99.44 रहा।
राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board) के धौलपुर जिले का रिजल्ट
RBSE 12th Result 2024 : धौलपुर जिले में आर्ट्स का परीक्षा परिणाम 94.85%, साइंस का 99.13% और कॉमर्स का 97.27% रहा है। धौलपुर जिले में विज्ञान वर्ग में केशवदास विद्या मंदिर की छात्रा शिवानी त्यागी ने साइंस ग्रुप में 99% अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है।
राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board) के डूंगरपुर जिले का रिजल्ट
RBSE 12th Result 2024 : डूंगरपुर में आर्ट्स में 97.43%, साइंस में 98.88 % और कॉमर्स में 97.49 पर्सेंट रिजल्ट रहा। जिले में आर्ट्स और साइंस में बेटियों ने बाजी मारी, जबकि कॉमर्स में बेटे अव्वल रहे।
RBSE 12वीं रिजल्ट 2024: झालावाड़ में 96.2 प्रतिशत रहा। 12वीं का रिजल्ट- कला में 95.86, विज्ञान में 97.59 और गणित में 99.3 प्रतिशत रहा बच्चों ने बाजी मारी।
राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board) 12वीं टॉपर-
युवा श्रेया और राँशी
का कमाल
बोली- मुझे आईएएस-आईपीएस बनना है।
श्रेयांशी के 99.60% (विज्ञान)
सीकर में सीएलसी की स्टूडेंट श्रेयांशी त्रिपाठी 500 में 498 अंक लाई। बोली- आईआईटी सीएस से करने का लक्ष्य है।
यह भी पढ़ें: H. D. Deve Gowda birthday special : जाने भारत के 12वे प्रधानमंत्री एच. डी. देव गौड़ा से जुड़ी कुछ रोचक बाते !