DIGITAL NEWS GURU ENTERTAINMENT DESK :-
पूजा भट्ट जन्मदिन विशेष ( Pooja Bhatt birthday special):
पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) का आज 24 फरवरी को जन्मदिन है, वह 90 के दशक की बेहतरीन अभिनेत्री हैं। पूजा भट्ट मशहूर फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट की बेटी और आलिया भट्ट की बहन हैं। उनकी खूबसूरती और एक्टिंग के चर्चे बॉलीवुड के गलियारों में हुआ करते थे। लेकिन वह अपने जीवन से जुड़े विवादों के कारण भी चर्चा में रही हैं। आज हम आपको पूजा की लाइफ की कुछ कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में बताने जा रहे हैं, आईए जानते है उनके बारे मे कुछ खास बातें
16 की उम्र से ही शराब के नशे मे डूब गयी थी पूजा भट्ट (Pooja Bhatt)!:
16 साल की उम्र से ही अभिनेत्री पूजा भट्ट ने शराब पीना शुरू कर दिया था। धीरे-धीरे उन्हें शराब की बहुत गंदी लत लग गयी थी और पूजा शराब कि धीरे- धीरे शराब के नशे मे डूबती चली गयी थी हालांकि, 45 साल मे उन्हे इस बात का अहसास होने लगा था कि शराब छोड़ देना चाहिए वरना वो ज्यादा दिन तक जिंदा नही रह सकेगी।
पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) अब शराब को नहीं लगातीं हाथ:
पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने 24 दिसंबर, 2016 को शराब छोड़ने की कसम खाई और तब से अब तक चार साल हो चुके हैं और उन्होंने शराब की बोतल को हाथ तक नहीं लगाया।
पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) को शराब की लत ने कर दिया था तबाह:
पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) को शराब की लत छोटी सी उम्र मे ही लग गई थी। इसका कारण पिता महेश भट्ट और उनकी मां का टूटा हुआ रिश्ता था। महेश भट्ट ने दूसरी शादी सोनी राजदान से कर ली थी, जिसके कारण पूजा भट्ट काफी इमोशनल ट्रॉमा से गुजर रही थीं, इसी दौरान पूजा भट्ट को शराब कि लत लग गयी थी .
न्यूड फोटोशूट पर हुआ था विवाद :
पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) काफी बोल्ड एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने 90 के दशक में एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था, जिसमें उनके शरीर को पेंट से ढका गया था। इस वजह से पूजा काफी विवादो का सामना करना पड़ा था
पहली शादी टूटने के बाद दूसरा रिश्ता भी टूटा:
पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने साल 2003 में वीडियो जॉकी मुनीश मखीजा से शादी कर ली थी लेकिन उनकी ये शादी भी लंबे समय तक नहीं चल पाई थी। साल 2011 में ही दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद उनकी लाइफ में अभिनेता रणवीर शौरी आए थे दोनों ने सगाई तक कर ली थी, लेकिन आपसी विवाद के कारण उनका ये रिश्ता बहुत जल्द ही टूट गया था।
पिता संग लिप लॉक को लेकर हुई थी ट्रोल:
पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने अपने पिता महेश भट्ट के संग मैगजीन के लिए एक फोटोशूट कराया था। जिसमें पूजा भट्ट और महेश भट्ट ने लिप किस कर रहे थे। इन दोनों का ऐसा पोज देना काफी चर्चा का विषय रहा था। इसके अलावा महेश भट्ट ने एक बार एक इंटरव्यू मे कहा था कि पूजा भट्ट अगर उनकी बेटी न होती, तो वह उनसे शादी तक कर लेते।
पूजा भट्ट ने अपने करियर में कई बड़ी फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1989 में की थी। उन्होंने फिल्म ‘डैडी’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद
बड़ी-बड़ी फिल्मो मे किया है पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने काम :
पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने अपने करियर में कई बड़ी फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1989 में की थी। उन्होंने फिल्म ‘डैडी’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद 1991 में आई पूजा की फिल्म ‘दिल है कि मानता नहीं’ उनके करियर की सबसे हिट फिल्म रही। आमिर खान स्टारर इस फिल्म के जरिए उन्होंने दर्शकों की वाहवाही बटोरी।
YOU MAY ALSO READ :- पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का 86 वर्ष की आयु में हुआ निधन !