Saturday, September 21, 2024

भारत ही नहीं दुनिया के 5 देश और भी मनाते है 15 अगस्त के दिन आजादी का महोत्सव

DIGITAL NEWS GURU DELHI DESK:

भारत ही नहीं दुनिया के 5 देश और भी मनाते है 15 अगस्त के दिन आजादी का महोत्सव।

आज हर भारतीय अपनी आजादी का महोत्सव मना रहा है। देशभर में 78वा स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। बच्चों से लेकर बूढों तक इस आजादी के महोत्सव में घुला हुआ है।

हर वर्ष आज ही दिन यानि 15 अगस्त ने देशभर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है लेकिन क्या आप जानते है भारत के साथ- साथ 5 और भी देश है जो आज ही के दिन स्वतंत्रता दिवस मनाता है।

आगे हम आपको बताने जा रहे है कि भारत की तरह किन देशों में धूम धाम से आजादी का महोत्सव मनाया जाता है।

1. दक्षिण कोरिया

जिस दिन भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली थी उससे दो वर्ष पूर्व यानि 15 अगस्त 1945 को दक्षिण कोरिया को जापान से आजादी मिली थी। आपको बता दे कि अमेरिका और सोवियत फोर्सेज ने कोरिया को जापान से आजादी दिलाई थी। इसी अवसर पर दक्षिण कोरिया 15 अगस्त को नेशनल हॉलिडे के तौर पर सेलिब्रेट करता है।

2. उत्तर कोरिया

भारत की तरह ही उत्तर कोरिया को 15 अगस्त के आजादी मिली थी। 15 अगस्त 1945 को उत्तर कोरिया जापान के कब्जे से आजाद हुआ था। यहां भी आज के दिन नेशनल हॉलिडे रहती है। दक्षिण और उत्तर कोरिया की एक ही दिन आजादी मिली थी लेकिन ये दोनों देश आजादी के 3 वर्ष बाद अलग हो गए थे और दो अलग अलग देश बन गए थे।

3. बहरीन

बहरीन को भी 15 अगस्त के दिन ही ब्रिटेन से आजादी मिली थी। 1960 के दशक से ही ब्रिटेन की फोर्स ने बहरीन को छोड़ने शुरू कर दिया था लेकिन इसे ब्रिटेन से आजादी 15 अगस्त 1971 को मिली थी। 15 अगस्त के दिन दोनों देशों के बीच एक संधि हुई, जिसके बाद आजाद देश के रूप में ब्रिटेन के साथ संबंध कायम रखे है।

4. लिकटेन्स्टीन

जर्मनी के कब्जे से लिकटेन्स्टीन 15 अगस्त 1866 को आजाद हुआ था। दुनिया के सबसे छोटे देशों में से एक यह भी आज के दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया है लेकिन लिकटेन्स्टीन का 15 के दिन स्वतंत्रता दिवस मनाने का दौर 1960 से प्रारंभ हुआ था।

5. कॉन्गो

अफ्रीकी देश कॉन्गो आज ही दिन साल 1960 को फ्रांस से आजाद हुआ था। इसके बाद यह डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो बना। आपको बता दे कि यह फ्रांस के कब्जे में था तो यह फ्रेंच कॉन्गो के नाम से जाना जाता है। बताते चले कि यह देश साल 1880 से फ्रांस के कब्जे में था।


यह भी पढे: आईए जानते हैं स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडेय से जुड़े हुए महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में और इन्हें क्यों दी गई फांसी ?

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page