Monday, March 10, 2025

Nitin Gadkari Birthday: ‘फ्लाईओवर मैन’ के नाम से जाने जाते हैं नितिन गडकरी, आज मना रहे 67वां जन्मदिन

DIGITAL NEWS GURU POLITICS DESK :-

Nitin Gadkari Birthday special: ‘फ्लाईओवर मैन’ के नाम से जाने जाते हैं नितिन गडकरी, आज मना रहे 67वां जन्मदिन

Nitin Gadkari Birthday: भाजपा सरकार के काफी वरिष्ठ नेता और उसके साथ ही मोदी सरकार में केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) के सारे कार्य की तारीफ विपक्षी दल भी किया करते हैं। आप को बता दें कि आज ही के दिन यानी की 27 मई को नेता नितिन गडकरी (Nitin Gadkari)  का जन्म हुआ था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहले कार्यकाल के दौरान भी वह राजमार्ग मंत्री बने थे। उन्होंने अपनी अच्छे कार्यकुशलता के चलते पूरे भारत देश मे एक्सप्रेसवे और फ्लाईओवर का जाल बिछा दिया है। जिसके कारण उनको कई लोग ‘फ्लाईओवर मैन’ के तौर पर भी जानते है। आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) के जीवन से जुड़ी कुछ अच्छी और रोचक बातों के बारे में…

श्री नितिन गडकरी | भारतीय जनता पार्टी

 नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) का जन्म और शिक्षा

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक मराठी ब्राह्मण परिवार में 27 मई साल 1957 को नितिन गडकरी का जन्म हुआ था। उनका शुरूआती जीवन काफी गरीबी में बीता था। बता दें कि गडकरी ने अपने परिवार को संभालने और शिक्षा का समर्थन करने के लिए बहुत संघर्ष किया। उन्होंने अपनी शिक्षा नागपुर यूनिवर्सिटी एवं यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ लॉ, मेन ब्रांच, नागपुर से की। यहां से उन्होंने LLB की पढ़ाई पूरी की और बिजनेस मैनेजमेंट में डिप्लोमा किया।

नितिन गडकरी - विकिपीडिया

नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) के राजनीतिक करियर की शुरूआत

नितिन गडकरी ने काफी कम उम्र से ही यानी की अपने छात्र जीवन में ही राजनीति में उतर गए थे। नितिन ने साल 1967 के आसपास ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के साथ साथ छात्र संघ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लिए भी काम करना शुरू कर दिया था। हालांकि नितिन पेशे से एक वकील और उद्योगपति भी हैं, लेकिन बाद में उन्होंने राजनीति में आगे जाने का मन बना लिया था। नितिन गडकरी अपने राजनीतिक करियर को समाजसेवा के तौर पर देखते हैं। बता दें कि समाज के हित और गरीबों के लिए कई प्रोजेक्ट्स की शुरूआत करते हैं।

नितिन गडकरी की जीवनी | Nitin Gadkari Biography in Hindi - CGWALL

नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) का राजनीतिक करियर और पद

जब नितिन गडकरी 24 साल के थे, तब उनको भारतीय जनता युवा मोर्चा का अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद वह नागपुर के सचिव के तौर पर काम करने लगे। इ, दौरान गडकरी ने संगठन को मजबूत करने के लिए कई अहम कार्य किए। साल 1989 में गडकरी महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य बने। इसके बाद साल 1995 से 1999 तक वह महाराष्ट्र सरकार में PWD मिनिस्टर भी रहे। फिर वह महाराष्ट्र विधानपरिषद में शामिल हुए।

नितिन गडकरी - विकिपीडिया

साल 2004 में नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) को बीजेपी ने राज्य स्तरीय अध्यक्ष चुना 

इस दौरान गडकरी ने अपनी पार्टी की लोकप्रियता को पूरे देश में फैलाने का काम किया। साल 2004 में उन्हें बीजेपी ने राज्य स्तरीय अध्यक्ष चुन लिया। वहीं साल 2009 में वह राजनाथ सिंह को पीछे छोड़ते हुए बाजपा के अध्यक्ष बनें। जब गडकरी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुने गए तो वह सबसे कम उम्र के व्यक्ति बनें, जो इस पद के लिए चुने गए। बता दें कि साल 2013 में उन्होंने इस पद को छोड़ दिया।

Nitin Gadkari: 'सरकार विषकन्या की तरह, किसी भी योजना को कर सकती है बर्बाद',  गडकरी का बड़ा बयान | Union Minister nitin gadkari says government is like a  vishkanya why did he

इसके बाद साल 2014 के आम चुनाव में उन्होंने नागपुर सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में नितिन गडकरी को कैबिनेट मंत्रियों की सूची में शामिल किया गया। इस दौरान उनको सड़क परिवहन मंत्री के पद की जिम्मेदारियां मिलीं। वहीं सितंबर 2017 में उन्हें शिपिंग और जल संसाधन, नदी विकास और गंगा रेजुवेनेशन जैसे अतिरिक्त कार्य सौंपे गए। उन्होंने अपने को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा किया।

जो अच्छा काम करता है, उसे कभी सम्मान नहीं मिलता...', नितिन गडकरी ने ऐसा  क्यों कहा? - union minister nitin gadkari says who does good work never  gets respect ntc - AajTak

नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) के कार्य एवं उपलब्धियां

नितिन गडकरी का किसानों के उत्थान और उन्हें बेहतर जीवन अवसर प्रदान करने वाले कार्यों में योगदान है।

नितिन गडकरी देश के पहले बायो – डीजल पम्प शुरू करने वाले नेता हैं।

नितिन गडकरी ने विद्युत उत्पादन प्रोजेक्ट के लिए सीवेज वाटर, आधुनिक जीवन जीने के लिए एक पर्यावरण के अनुकूल दिशा में कार्य किया है।

उन्होंने अपने कार्यकाल में तमाम ब्रिज, फ्लाईऑवर और एक्प्रेसवे के निर्माण कार्य करवाया है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यान्वयन में भी नितिन गडकरी ने अहम भूमिका निभाई है।

नितिन गडकरी ने सेंट्रल पीडब्ल्यूडी को भी बदल दिया। नागपुर शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर में उन्होंने अहम योगदान दिया है। जिसके कारण वर्तमान में नागपुर एक सुंदर शहर बन गया है।

यह भी पढ़ें: Ravi Shastri birthday special : 62 साल की उम्र में भी रवि शास्त्री का जलवा है बरकरार, जानें रवि शास्त्री के बारे में 4 दिलचस्प बातें

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page