Sunday, September 22, 2024

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 18 जून 2024 को 2 शिफ्टो में होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड किए जारी !

DIGITAL NEWS GURU EDUCATIONAL DESK :- 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 18 जून 2024 को 2 शिफ्टो में होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड किए जारी !

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 18 जून 2024 को 2 शिफ्टो में होने वाली यूजीसी नेट ( यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन-नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट) जून 2024 सत्र के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से यूजीसी नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 18 जून को दो सीटों में आयोजित की जानी है । सुबह की शिफ्ट सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 तक 42 सब्जेक्ट के लिए और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित होनी है, जोकि 41 सब्जेक्ट के लिए होगी ।

UGC NET एडमिट कार्ड 2024 Download Link :

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन-नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) जून 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड 2024 में व्यक्तिगत विवरण, चयनित विषय, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा समय और परीक्षा दिवस दिशानिर्देश सहित पूरी जानकारी होगी। इस दिन आयोजित होगी यूजीसी नेट जून परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 2024 के लिए UGC NET जून परीक्षा कार्यक्रम पहले ही जारी कर दिया है। परीक्षा 18 जून, 2024 को निर्धारित है। यह एक OMR- आधारित परीक्षा होगी, इसमें कुल 83 विषय शामिल होंगे। UGC NET जून चक्र के लिए परीक्षा प्रत्येक दिन दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए परीक्षा से कम से कम एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।

UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:

UGC NET Admit Card 2024 डाउनलोड करने के लिए, आपको सबसे पहले UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आप इनमें से किसी भी वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं ।

UGC NET Admit Card 2024″ लिंक पर क्लिक करें:

•आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर, आपको “UGC NET Admit Card 2024” लिंक दिखाई देगा। इस लिंक पर क्लिक करें।

•अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।

•नेक्स्ट पेज पर, आपको अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा। इसमें आपका पंजीकरण संख्या और आवेदन संख्या शामिल है। यह जानकारी आपके UGC NET आवेदन पत्र में उपलब्ध है।

* अपना लॉगिन विवरण टाइप करने के बाद, “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।

अपना UGC NET एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करें:

आपका यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर ओपन होगा। आप इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट ले सकते हैं।

UGC NET Admit Card 2024 के साथ क्या ले जाना है?

आपको अपने UGC NET Admit Card 2024 के साथ एक आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, आदि) और एक पासपोर्ट साइज फोटो परीक्षा केंद्र में ले जानी होगी।

UGC NET Admit Card 2024 से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी :

* आपको परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले अपने UGC ( UGC NET ADMIT CARD) नेट एडमिट कार्ड 2024 पर दिए गए आवश्यक पॉइंट्स को ध्यान से पढ़ना चाहिए।

* यदि आपके UGC NET (यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन-नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट) एडमिट कार्ड 2024 में कोई बदलाव है, तो आपको NTA से संपर्क करना चाहिए।

यूजीसी नेट शिफ्ट 1 में क्या होगा?

UGC NET 2024 की शिफ्ट 1 की परीक्षा में दर्शनशास्त्र, इतिहास, वाणिज्य, सामाजिक कार्य, लोक प्रशासन, संगीत, हिंदी, कन्नड़, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, तमिल, अरबी, भाषा विज्ञान, नेपाली, मराठी, फ्रेंच, स्पेनिश, रूसी, राजस्थानी, जर्मन, जापानी, वयस्क शिक्षा, शारीरिक शिक्षा, अरब संस्कृति और इस्लामी अध्ययन, भारतीय संस्कृति, कानून, बौद्ध- जैन- गांधीवादी और शांति अध्ययन, धर्मों का तुलनात्मक अध्ययन, नृत्य, नाटक, प्रदर्शन कला, अपराध विज्ञान, तुलनात्मक साहित्य, महिला अध्ययन, दृश्य कला, भूगोल, सामाजिक अध्ययन और सामुदायिक स्वास्थ्य, कोंकणी, कंप्यूटर विज्ञान और अनुप्रयोग, पर्यावरण विज्ञान, पर्यटन प्रशासन और प्रबंधन, संताली और सिंधी शामिल हैं।

YOU MAY ALSO READ :- WTC: टी-20 विश्व कप में नेपाल ने दी साउथ अफ्रीका को कड़ी टक्कर,एक रन से अफ्रीका को मिली जीत;आखिरी गेंद में रन आउट के चलते नेपाल को मिली हार।

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page