Sunday, September 22, 2024

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने मिचेल स्टार्क, देखिये आईपीएल 2008 से 2024 तक IPL ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ियो की लिस्ट

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने मिचेल स्टार्क,ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस ने भी तोड़ा महंगे खिलाड़ियों की रिकॉर्ड।

Digital News Guru Sports Guru: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) आईपीएल इतिहास (IPL) के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 करोड़ 75 लाख रुपये में मिचेल स्टार्क को अपने खेमे में शामिल कर लिया। आईपीएल 2024 ऑक्शन में जब मिचेल का नाम आया तो सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस ने बोली की शुरुआत की।

आईपीएल 2008 से 2024 तक IPL ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

1. साल 2008- MS Dhoni (CSK)

MS Dhoni

लिस्ट में पहले नंबर पर है चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम, जिन्हें साल 2008 आईपीएल ऑक्शन में सीएसके ने 9.5 करोड़ की बोली लगाकर अपने खेमे में शामिल किया था। आईपीएल 2008 ऑक्शन में धोनी सबसे महंगे खरीदे जाने वाले खिलाड़ी रहे थे।

2. साल 2009- केविन पीटरसन (RCB)

Kevin Pietersen

लिस्ट में दूसरे नंबर पर है केविन पीटरसन का नाम, जिन्हें आईपीएल 2009 के ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 9.8 करोड़ रुपये की बोली लगाकर उन्हें अपने साथ जोड़ा था। आईपीएल 2009 ऑक्शन में केविन सबसे महंगे खरीदे जाने खिलाड़ी रहे थे।

3. साल 2010- किरोन पोलार्ड (MI)

Kieron Pollard

लिस्ट में तीसरे नंबर पर है किरोन पोलार्ड का नाम, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने साल 2010 में 4.8 करोड़ रुपये देकर अपने खेमे में शामिल किया था। आईपीएल 2010 ऑक्शन में किरोन पोलार्ड सबसे ज्यादा रकम में बिकने वाले खिलाड़ी रहे थे।

4. साल 2011- गौतम गंभीर (KKR)

Gautam Gambhir

लिस्ट में चौथे नंबर पर है गौतम गंभीर का नाम, जिन्हें साल 2011 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14.9 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था। आईपीएल ऑक्शन 2011 में गंभीर सबसे महंगे खरीदे जाने वाले खिलाड़ी रहे थे।

5. साल 2012- रवींद्र जडेजा (CSK)

Ravindra Jadeja

लिस्ट में पांचवें नंबर पर है रवींद्र जडेजा का नाम, जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 12.8 करोड़ रुपये में खरीदा था। आईपीएल 2012 ऑक्शन में रवींद्र जडेजा सबसे महंगे बिकने वाले प्लेयर रहे थे।

6. साल 2013- ग्लेन मैक्सवेल (MI)

Glenn Maxwell

लिस्ट में छठे नंबर पर है ग्लेन मैक्सवेल का नाम, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 6.3 करोड़ रुपये में खरीदा था। साल 2013 आईपीएल ऑक्शन में खरीदे जाने वाले ग्लेन मैक्सवेल सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे।

7. साल 2014- युवराज सिंह (RCB)

Yuvraj Singh

लिस्ट में 7वें नंबर पर है युवराज सिंह का नाम, जिन्हें साल 2014 आईपीएल ऑक्शन में आरसीबी ने 14 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने खेमे में शामिल किया था। IPL 2015 ऑक्शन में युवराज सिंह सबसे महंगे खरीदे जाने वाले खिलाड़ी रहे थे।

8. साल 2015- युवराज सिंह (DC)

Yuvraj Singh

लिस्ट में 8वें नंबर पर भी है युवराज सिंह का नाम, जिन्हें साल 2015 आईपीएल ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 16 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने खेमे में शामिल किया था। आईपीएल 2015 ऑक्शन में युवराज सिंह सबसे महंगे खरीदे जाने वाले खिलाड़ी रहे थे।

9. साल 2016- शेन वॉटसन (RCB)

Shane Watson

लिस्ट में 9वें नंबर पर शेन वॉटसन का नाम, जिन्हें आरसीबी ने 9.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। आईपीएल 2016 ऑक्शन में शेन वॉट्सन सबसे महंगे खरीदे जाने वाले खिलाड़ी रहे थे।

10. साल 2017- बेन स्टोक्स (RPS)

Ben Stokes

लिस्ट में 10वें नंबर पर है बेन स्टोक्स का नाम, जिन्हें साल 2017 में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स ने 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।

11. साल 2018- बेन स्टोक्स (RR)

Ben Stokes

लिस्ट में 11वें नंबर पर है बेन स्टोक्स का नाम, जिन्हें साल 2017 में राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।

12. साल 2019- वरुण चक्रवर्ती (PBKS)

Varun Chakraborty

लिस्ट में 12वें नंबर पर है वरुण चक्रवर्ती का नाम , जिन्हें साल 2019 आईपीएल ऑक्श में 8.4 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स ने खरीदा था।

13. साल 2020- पैट कमिंस (KKR)

Pat Cummins

लिस्ट में 13वें नंबर पर है पैट कमिंस का नाम , जिन्हें आईपीएल 2020 ऑक्शन में केकेआर ने 15.5 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने खेमे में शामिल किया था।

14. साल 2021- क्रिस मॉरिस (RR)

Chris Morris

लिस्ट में 14वें नंबर पर क्रिस मॉरिस का नाम है, जिन्हें साल 2021 में राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।

15. साल 2022- ईशान किशन (MI)

Ishan Kishan

लिस्ट में 15वें नंबर पर है ईशान किशन का नाम, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।

16. साल 2023- सैम करन (PBKS)

Sam Curran

लिस्ट में 16वें नंबर पर है सैम करन का नाम, जिन्हें पिछले आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा था।

17. साल 2024- पैट कमिंस (SRH)

Pat Cummins

लिस्ट में 17वें नंबर पर है पैट कमिंस (Pat Cummins) का नाम, जिन्हें आईपीएल के अगले सीजन (2024) के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये की ऊंची बोली लगाकर अपने साथ जोड़ लिया। अब पैट कमिंस आईपीएल ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

18. साल 2024- मिचेल स्टार्क (KKR)

Mitchell Starc

लिस्ट मे 18वे नंबर पर आते है मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) का नाम आता है जिन्होने कुछ ही घंटो मे सबसे महंगे खिलाड़ी होने का खिताब पैट कमिंस से छीन लिया और आईपीएल ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बन गए। मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 24.5 करोड़ रुपये की ऊंची बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा है।

यह भी पढे: इंडियन प्रीमियर लीग-2024 का मिनी ऑक्शन आज, इन टॉप-10 खिलाड़ियों पर होंगी सभी टीमों की निगाहें?

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page