Saturday, September 21, 2024

आईए जानते हैं किस चीज़ से बनता है स्वादिष्ट पेठा?

DIGITAL NEWS GURU  NEW DELHI DESK:

आईए जानते हैं किस चीज़ से बनता है स्वादिष्ट पेठा?

पेठा नाम सुनते ही हमें ऐसा लगता है जैसे बस इसकी मिठास मुंह में घुल गई हो। ये एक ऐसी डिश है जिसे कई लोग पसंद करते हैं। पेठा आगरा में बहुत पसंद किया जाता है और ये फेमस भी है, लेकिन क्या कभी आपने सोचने की कोशिश की है कि ये बनता कैसे है? दरअसल, पेठा एक ऐसी सब्जी से बनता है जिसे खाना लोग ज्यादा पसंद नहीं करते हैं। पेठा एक ऐसी क्लासिक डिश है जिसे कई लोग पसंद करते हैं, लेकिन इसके बारे में अधिक बातें जानते ही नहीं हैं।

किस चीज से बनता है पेठा?

पेठा को हमेशा बनाने के लिए सिर्फ कद्दू का ही इस्तेमाल किया जाता है। जी हां, कद्दू एक ऐसी चीज है जिसे आज भी कई लोग बिल्कुल पसंद नहीं करते है । उसी से इस पेठे को बनाया जाता है लेकिन आप को बता दे की ये पीला कद्दू नहीं बल्कि एक सफेद कद्दू होता है जिसे स्थानीय भाषा में कुम्हड़ा या फिर पेठा भी कहा जाता है। इसे चूने के साथ मिलाकर इस्तेमाल किया जाता है और फिर निकल के आता है स्वादिष्ट पेठा।

कैसे बनता है पेठा?

पेठा को हम सब एक ऐसी चीज़ मानते है जिसे कई लोग मानते है की पेठा घर में नही बनाते है और इस चीज के बारे में ज्यादा जानते भी नहीं है, लेकिन आज हम आपको बतायेंगे कि इसे बनाना भी काफी आसान है, तो चलिए अब आपको पेठे की रेसिपी बताते हैं ….

•सबसे पहले शुरुआत की जाती है ,बड़े कद्दू से। इसके लिए आपको सख्त सफेद कद्दू लेना होगा, ज्यादा पका हुआ कद्दू नरम हो जाता है। पीले कद्दू का इस्तेमाल ना करें।

•कद्दू में एक नेचुरल मिठास अपने आप होती है इसलिए अगर पेठे बनाते समय बहुत ज्यादा शक्कर यदि नही भी डाली जाए तो भी पेठा मिठा हो जायेगा।

•अब कद्दू को काटकर उसमें से छिलका, बीज और गूदा अलग – अलग कर दे।

•कद्दू के गूदे को छोटे-छोटे पीस में काटें और इसमें कांटे की मदद से छेद करें।

•अब 1 चम्मच केमिकल लाइम (सफेद खाने वाला चूना) लेकर इसे पानी में मिलाएं और कद्दू के पीस को इसमें डाल दें।

•इसे अच्छे से भिगोएं और फिर पानी से धो लें ।

•अब इसमे 1 चम्मच और चूना लेकर उसे फिर से एक बार और पानी में मिक्स कर ले और फिर इसे लगभग 1-2 घंटे डूबा रहने दें।

•इसके बाद कद्दू के पीस को निकालें और इसे अच्छे से धोएं और अब इसकी कंसिस्टेंसी ऐसी हो गई होगी कि इसे निचोड़ा जा सके। चूना पूरी तरह से निकल जाना चाहिए।

•अब एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें कद्दू के पीस पकाएं जब तक ये सॉफ्ट और ट्रांसपेरेंट नहीं हो जाते।

•इसके साथ ही अब दूसरे बर्तन में पानी और शक्कर का एक घोल बना लेगे और इसे हल्की आँच में पकने के लिए छोड़ दे जब तक वो शक्कर एक चाशनी नहीं बन जाती है।

•इस चाशनी को हल्का सा गुनगुना ही रखना होता है और जब कद्दू के पीस पूरी तरह से पक जाएंगे तो उन को पानी निकालकर हल्का सा चम्मच से दबाएं ताकि एक्स्ट्रा पानी जो हो वो निकल जाए।

•अब कद्दू के पीस को चाशनी में मिला दे और थोड़ा ज्यादा फ्लेवर के लिए आप जो चाहें इसमे इस्तेमाल कर सकते हैं।

•इसे थोड़ी देर चाशनी में डूबा रहने दें फिर निकालें और ठंडा कर पेठा सर्व करें, क्योंकि पेठे में सिर्फ कद्दू, चाशनी, पानी और चूना लगता है इसलिए इसे बनाना काफी आसान हो जाता है।

,•कई लोग इसे कोयले की आग में बनाते हैं ताकि इसका फ्लेवर काफी अच्छा रहे।

•अगर हम लोग सिर्फ आगरा की बात करें तो पेठा यहां की एक स्पेशलिटी बन चुका है ।

• पेठे के तरह-तरह के प्रकार भी आने लगे हैं जैसे की अंगूरी पेठा,  केसर पेठा,  चॉकलेट पेठा, पान पेठा और ना जाने क्या-क्या।

•आप चाहें तो इसमें नारियल का बुरादा भी मिला सकते हैं और अपनी तरह से एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं।

YOU MAY ALSO READ :- Sachin Pilgaonkar birthday special : सचिन ने मात्र चार साल की उम्र से कर दी थी अपने अभिनय की शुरूआत, अपनी सहज अदाकारी के दम पर जीता था राष्ट्रीय पुरस्कार !

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page