Sunday, September 22, 2024

ब्रेट ली के जन्मदिन पर जाने उनसे जुड़ी कुछ बाते।

ब्रेट ली के जन्मदिन पर जाने उनसे जुड़ी कुछ बाते

Digital News Guru Entertainment Desk:  Brett lee birthday special – ब्रेट ली दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों मे से एक है। ऑस्ट्रेलिया टीम के तेज गेंदबाज ब्रेट ली आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे है।अपने तेज गेंदबाजी के साथ अपनी आवाज़ का भी जादू चलाने वाले इस खिलाडी को हर कोई पसंद करता है

आईए जानते है ब्रेट ली से जुड़ी कुछ खास बाते।

ब्रेट ली का शुरुआती जीवन

ब्रेट ली का जन्म 8 नवंबर 1976 को ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स मे हुआ था। आज वह अपना 47 साल के हो गए है। ब्रेट ली के पिता का नाम बॉब था जो की एक धातु कलाकार थे। ब्रेट ली की माता का नाम हेलेन था। इनकी माता एक पियानो शिक्षक थी। ब्रेट ली के 2 भाई और एक बहन है। उनके एक भाई शेन ली भी क्रिकेटर है।

ब्रेट ली ने अपनी पढाई ऑस्ट्रेलिया के ओक फ्लैटेस् हाई स्कूल से पूरी करी। ब्रेट ली को बचपन से ही खेल मे रुचि थी। उन्होंने 16 साल की उम्र से ही प्रथम श्रेणी का क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।

ऐसा रहा क्रिकेट करियर

ब्रेट ली को दुनिया का हर क्रिकेट प्रेमी जानता है। ब्रेट ली ऑस्ट्रेलिया टीम के तेज गेंदबाज के रूप मे सब के सामने आये। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी क्रिकेट फ़ैन्स का दिल जीत लिया। उन्होंने अपने पूरे करियर अपनी गेंद की गति की 155 किमी रखी। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते समय उनकी स्पीड 161.8 किमी/घंटा थी। इस चीज से वह दुनिया के सबसे तेज दूसरे गेंदबाज बन गए। 1999 मे ब्रेट ली ने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलना शुरू किया। और उन्हे 76 टेस्ट 221 वनडे और 25 टी 20 खेले। और ऑस्ट्रेलिया टीम का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कुल मिलाकर अपने करियर मे 718 विकेट लिए।

2003 और 2007 मे ऑस्ट्रेलिया ने विश्वकप जीता था। और इसमें ब्रेट ली ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका बोलिंग रन 30 मीटर लंबा है। उनका करियर का टर्निंग पॉइंट 1999 मे था जब उन्होंने भारत के खिलाफ खेलकर 5 विकेट लिए थे।

ब्रेट ली की पत्नी ने की थी बेवफाई

ब्रेट ली की पत्नी ने उनके साथ बेवफाई की थी। ब्रेट ली को जब करियर मे सफलता मिल गयी । उसके बाद उन्होंने अपना घर बसाने का फैसला किया। 16 नवंबर 2006 को ब्रेट ली ने एलिज़ाबेथ से शादी कर ली। दोनों की ज़िंदगी खुशियों से भर गयी थी। एक साल बाद उनकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया था। जिसका नाम दोनों ने मिलकर प्रेस्टन रखा।

डेढ़ साल बाद दोनों का रिश्ता खराब होने लगा। 2008 को ब्रेट ली अपनी पत्नी को छोड़ के चले गए थे। ऑस्ट्रेलिया मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ब्रेट ली की पत्नी उनके साथ धोख़ा कर रही थी। उनका अफेयर रग्बी खिलाडी के साथ चल रहा था। इस बात की खबर ब्रेट ली को लग गयी थी। इसी के बाद दोनों के बीच प्यार और भरोसा खत्म हो गया। और 2009 को दोनों ने तलाक़ ले लिया।

लेकिन ब्रेट ली की पत्नी ने उन पर आरोप लगाया की वो उनको और उनके बच्चे को समय नही देते थे। हर समय काम मे व्यस्त रहते थे। उसके चलते तलाक़ हुआ था। सच क्या है। ये तो कोई नही जनता। लेकिन ब्रेट ली की जिंदगी मे अब लैना है। लैना को ब्रेट ली ने एक साल डेट किया था । 2014 मे दोनों ने शादी कर ली थी। और 2015 मे ब्रेट ली दोबारा पिता बने। और लैना ने एक बेटी को जन्म दिया था।

ब्रेट ली ने किया था बॉलीवुड मे डेब्यू

क्रिकेट मे अपना जादू चलाने के बाद ब्रेट ली ने बड़े परदे पर अपना जलवा दिखाया। पहले उन्होंने बॉलीवुड फिल्म विक्ट्री मे कैमियो रोल किया। उसके बाद उनकी पहली फिल्म अनइंडियन थी जिसमे ब्रेट ली ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म मे ब्रेट ली के साथ बंगाली एक्ट्रेस तनिष्ठा चैटर्जी ने काम किया था।इसके साथ ही ब्रेट ली ने गायिका आशा भोसले के साथ गाना भी गाया था।

ब्रेट ली की नेट वर्थ

2023 मे ब्रेट ली की संपति लगभग 11 मिलियन है। उनकी कमाई के बहुत स्रोत है। जिसमे से भारतीय क्रिकेट बोर्ड से वेतन आई पी एल से अनुबंध और कई तरह के उधोग शामिल है।

अपने पूरे आई पी एल के दौरान ब्रेट ली ने कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब जैसी टीमों के लिए खेला। इन दोनों टीमों के साथ खेलने मे ब्रेट ली ने कुल 181.829.000 रु की कमाई की। 2022 मे ब्रेट ली की कमाई 10 मिलियन थी। लेकिन 2023 मे उनकी टोटल कमाई 11 मिलियन हो गयी है।

ब्रेट ली एक महान गेंदबाज है । ब्रेट ली ने अपने टेस्ट करियर मे 310 विकेट लिए और वही वनडे मे 380 विकेट लिए।
ब्रेट ली ने अपना पहला टेस्ट 1999 मे खेला था। 12 जुलाई 2012 को ब्रेट ली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। लेकिन उन्होंने 20-20 मैच खेलना नही छोड़ा था। लेकिन बाद मे जनवरी 2015 को उन्होंने उससे भी संन्यास ले लिया था।

यह भी पढे- नोबेल पुरुस्कार पाने वाले पहले भारतीय वैज्ञानिक सी वी रमन जी का जीवन परिचय

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page