Sunday, September 22, 2024

जॉन अब्राहम मॉडलिंग से पहले करते थे ये काम, आज हैं बॉलीवुड के सुपर स्टार

जॉन अब्राहम मॉडलिंग से पहले करते थे ये काम, आज हैं बॉलीवुड के सुपर स्टार

Digital News Guru Birthday Special: आज बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम का जन्मदिन है। जॉन अब्राहम ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से करी थी। जॉन अपने समय के सुपर मॉडल रह चुके हैं। आइए जानते हैं उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़े दिलचस्प बातें…

जॉन अब्राहम

आज बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम का जन्मदिन है। एक्टर का जन्म 17 दिसंबर 1972 को केरल में हुआ था। उनकी मां पारसी थी और पिता मलयाली थे। जॉन का पारसी नाम फरहान था, लेकिन बाद में फिल्मों मे आने से पहले उनके पिता ने उनका नाम जॉन अब्राहम रख दिया था। जॉन ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से करी थी। जॉन अब्राहम की सोशल मीडिया पर बहुत अच्छी फैन फॉलोइंग है। उनकी फैंस सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है।

शायद बहुत कम लोग जानते होगे कि “जॉन ने मॉडलिंग के दौरान पैसों की तंगी की वजह से उन्होंने कुछ दिनों तक मीडिया प्लानर के तौर पर भी काम किया है.” एक्टर कई म्यूजिक वीडियों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने 2003 में ‘जिस्म’ फिल्म से अपना डेब्यू किया था। जॉन के साथ इस फिल्म में बिपाशा मुख्य भूमिका में थीं। इसके बाद ‘साया’ और ‘पाप’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उनके करियर को पहचान 2004 में एक्शन फिल्म ‘धूम’ से मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने विलेन का रोल प्ल किया था। इसके बाद गरम मसाला, दोस्ताना, वेलकम बैक, फोर्स -2, परमाणु, सत्यमेव जयते समेत कई फिल्मों में काम किया है।

बिपाशा बसु संग रहा था अफेयर

एक दौर ऐसा था जब बिपाशा बसु और जॉन अक्सर पार्टियों और इवेंट्स में नजर आते थे। यही नहीं जॉन का बर्थडे बिपाशा धूमधाम से मनाती थीं और जॉन भी बिपाशा का जन्मदिन मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे। दोनों ने 9 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। यही नहीं दोनों लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे थे। लेकिन किसी कारण दोनों लोग साथ नही रह पाए और दोनो ने अपनी रहे जुदा कर ली।

प्रिया रुंचाल से गुपचुप तरीके से करी शादी

एनआरआई प्रिया रुंचाल और जॉन अब्राहम

बिपाशा से अलग होने के बाद जॉन ने एनआरआई प्रिया रुंचाल से गुपचुप तरीके से शादी कर ली। साल 2014 के न्यू ईयर पर जॉन अब्राहम ने ट्वीट कर बता दिया था कि उनका और बिपाशा के बीच रिश्ता खत्म हो गया है और उन्होंने प्रिया से शादी कर ली है। प्रिया लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। एक इंटरव्यू मे जॉन ने कहा था कि प्रिया इंवेस्टमेंट बैंकर हैं और वो पैपराजी की परवाह नहीं करती है। दोनों बिल्कुल निजी पर्सन है। प्रिया ने लंदन के बिजनेस स्कूल में अपनी पढ़ाई पूरी करी है और वो लॉस एंजेलिस में रह चुकी हैं। वो काफी शांत है मुझे उनकी यही आदत काफी पसंद है।

जॉन बाइक के हैं शौकीन

जॉन अब्राहम को बाइक का बहुत शौक है। उनके पास लाखों रुपये की सपुर बाइक हैं। इनमें बीएमडब्लू, हॉन्डा सीबीआर, अप्रीलिया, यमाहा, एम.वी.अगस्ता और डुकाटी जैसी कंपनियों की बाइक हैं। जॉन 48 साल की उम्र में भी फिटनेस फ्रीक हैं वो किसी भी तरह के स्मोकिंग और अल्कोहल का सेवन नहीं करते हैं और न ही किसी भी पार्टी का हिस्सा का होते हैं। एक्टर एनिमल लवर हैं और कई तरह के सामाजिक मुद्दों के लिए काम करते हैं।

यह भी पढे: रोहित को कप्तानी से हटाए जाने के बाद नही थम फैंस का गुस्सा, पढ़िये फैंस के रिएक्शन

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page