Saturday, September 21, 2024

यदि विवाह में आ रही है रुकावट या हो रही है देरी ; तो दही से करे ये उपाय तथा जाने कुछ अनोखे उपाय :

यदि विवाह में आ रही है रुकावट या हो रही है देरी ; तो दही से करे ये उपाय तथा जाने कुछ अनोखे उपाय

Digital News Guru Delhi Desk: विवाह यानि कि दो लोगो के बीच एक पवित्र रिश्ता  जो  हर इंसान के जीवन का एक खूबसूरत मोड़ होता है। सही समय पर किया गया विवाह दाम्पत्य जीवन को आनंदमय और सुखमय बना देता है।

मगर कई बार ऐसा भी देखने और सुनने को मिलता है, कि विवाह की उम्र गुजर रही है, लेकिन रिश्ता कहीं लग नहीं रहा या लग कर टूट जा रहा है। इस स्थिति में लड़का या लड़की और उनके परिजनों के फेस पर चिंताएं साफ नजर आने लगती है।और यह  लाजमी भी हैं,लेकिन एक साधारण से उपाय मात्र  करने से इस परेशानी को दूर कर आप अपने जीवन को खुशियों से भर सकते है।

प्रेम एवं विवाह के लिए ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को कारक माना गया है। यदि शुक्र कमजोर हों, तो विवाह में अड़चन आती ही है। लेकिन अब घबराने की आवश्यकता नहीं है, बस कुछ दिन दही का यह उपाय मात्र करने से शुक्र की स्थिति मजबूत हो जाएगी और विवाह का योग बन जायेगा। करना बस इतना है कि स्नान करते समय अपने शरीर में दही लगा कर स्नान करें। इससे शुक्र मजबूत होगा, शीघ्र लग्न लगेगा और परिजनों के चेहरे पर चिंताएं नहीं खुशियां दिखेंगी।

जानें और भी उपाय शीघ्र विवाह के

दैत्यों के गुरु शुक्र देव प्रेम, विवाह, रोमांस और सुख के कारक माने जाते हैं। कुंडली में शुक्र मजबूत होने से अविवाहित लड़कों की शीघ्र शादी हो जाती है। इसके अलावा, विवाह भाव और प्रेम भाव में उपस्थित ग्रहों का भी विचार किया जाता है। ज्योतिष शीघ्र विवाह के लिए लड़कों को कुंडली में शुक्र मजबूत करने की सलाह देते हैं। अगर आपकी शादी में भी बाधा आ रही है, तो शीघ्र विवाह के लिए शुक्रवार के दिन ये चमत्कारी उपाय जरूर करें।

यदि कुंडली में शुक्र कमजोर होने की कारण से आपकी शादी में बाधा  या रुकावट आ रही है, तो शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान कर गंगाजल में काले तिलो को मिलाकर बाबा शिव (भोलेनाथ) का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से न केवल कुंडली में शुक्र मजबूत होता है, बल्कि अन्य अशुभ ग्रहों का प्रभाव भी कम हो जाता है। कुंडली में शुक्र मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान करने के बाद कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।

इस उपाय को करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है। साथ ही मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। ज्योतिष कुंडली में शुक्र मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन जगत जननी आदिशक्ति माँ दुर्गा की पूजा /अर्चना करने की सलाह देते हैं। अतः शुक्रवार के दिन जगत जननी मां दुर्गा की पूजा करें,इस समय मां दुर्गा को पूरी श्रृंगार की चीजें  अर्पित करें।

कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए स्नान-ध्यान करने के  पश्चात विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करें। इसके पश्चात, सफेद चीजों का  दान  और अर्पण करें। आप  अपनी भक्ति के अनुसार दूध, दही, चावल, चीनी और सफेद वस्त्र का भी दान कर सकते हैं। अगर आपकी शादी में बाधा आ रही है, तो शुक्रवार के दिन पानी में इलायची मिलाकर स्नान करें। वहीं, अविवाहित लड़के की मां संध्याकाल में अविवाहित कन्या को श्रृंगार की वस्तुएं दान में दें। इस उपाय को करने से भी कुंडली में शुक्र मजबूत होता है।

यह भी पढे: जानिए कब दौड़ेगी बुलेट ट्रेन , कितना होगा किराया, क्या होगी सुविधा !

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page