Saturday, September 21, 2024

Hrithik Roshan Birthday special: ऋतिक रोशन की इस फिल्म ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड, बचपन में थी स्पीच प्रॉब्लम !

DIGITAL NEWS GURU ENTERTAINMNET DESK :- 

ऋतिक रोशन जन्मदिन विशेष (Hrithik Roshan Birthday  special):

ऋतिक रोशन

24 साल पहले हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वाले ऋतिक रोशन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। ऋतिक ने अपनी काबिलियत के दम पर इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम बनाया है। पर्दे पर तो आप ऋतिक के हर टैलेंट से रूबरू हैं

सिनेमा जगत में न जाने कितने स्टार के बच्चे डेब्यू करते हैं, मगर कुछ चुनिंदा सितारे ही होते हैं, जो दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ने में कामयाब रहते हैं। इनमें से एक नाम ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का भी है। एक्टर-डायरेक्टर राकेश रोशन (Rakesh Roshan) ने बेटे ऋतिक रोशन को फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से लॉन्च किया था। इस फिल्म ने ऋतिक को रातोंरात फर्श से अर्श तक पहुंचा दिया था।

‘कहो ना प्यार है’ के बाद ऋतिक रोशन की दीवानगी ऐसी बढ़ी कि 24 साल के बाद भी वह ‘एवरग्रीन क्रश’ बन गए हैं। उन्हें बॉलीवुड का ‘ग्रीक ऑफ गॉड’ कहा जाता है। आज भी अभिनेता दुनिया के सबसे हैंडसम अभिनेताओं की टॉप 10 लिस्ट में शुमार हैं। 10 जनवरी 2024 को ऋतिक रोशन 50 साल के हो जाएंगे। इस खास मौके पर आइए आपको बताते हैं ऋतिक से जुड़े कुछ अनसुने किस्से…

ऋतिक रोशन  का असली सरनेम नहीं है ‘रोशन’:

ऋतिक रोशन

हर कोई ऋतिक को ‘ऋतिक रोशन‘ के नाम से जानता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह अभिनेता का असली सरनेम नहीं है। जी हां, आपको शायद ही पता है कि ऋतिक का असली सरनेम ‘रोशन’ नहीं, बल्कि ‘नागरथ’ है। अभिनेता का पूरा नाम ‘ऋतिक राकेश नागरथ’ है। ‘रोशन’ सरनेम ऋतिक की दादी का था, जिसे बाद में राकेश ने अपने नाम के आगे लगाया।

कितना पढ़े-लिखे हैं ऋतिक रोशन?:

10 जनवरी 1974 को मुंबई में जन्मे ऋतिक ग्रेजुएटेड हैं। उन्होंने मुंबई के स्कॉटिश कॉलेज से शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद सिडेनहैम कॉलेज से बी.कॉम किया था। साथ ही इन्होंने डांस और म्यूजिक की ट्रेनिंग भी ली थी।

क्यों ऋतिक रोशन का नाम पड़ा ‘डुग्गु’?:

ऋतिक रोशन को प्यार से ‘डुग्गु’ बुलाया जाता है। इस निकनेम के पीछे एक दिलचस्प कहानी छुपी हुई है। दरअसल, ऋतिक के पिता का निकनेम गुड्डू है और अभिनेता की दादी चाहती थीं कि उनके पोते का नाम भी बेटे से मिलता-जुलता हो। इसलिए उन्होंने बेटे राकेश का निकनेम ‘गुड्डू’ को उल्टा करके पोते ऋतिक का निकनेम ‘डुग्गु’ कर रख दिया था।

कहो ना प्यार’ नहीं ये थी ऋतिक रोशन की पहली फिल्म:

अगर आपको लगता है ‘कहो ना प्यार है’ ऋतिक की पहली फिल्म थी तो यह गलत है। ऋतिक ने मात्र 6 साल की उम्र में ही एक्टिंग शुरू कर दी थी। उनकी पहली फिल्म ‘आशा’ थी। इसके लिए उन्हें 100 रुपये सैलरी मिली थी। अपनी पहली सैलरी से उन्होंने 10 हॉट व्हील्स कार खरीदी थी।

इसके बाद वह कई फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आए। साल 1986 में आई फिल्म ‘भगवान दादा’ के बाद ऋतिक को एक्टिंग का चस्का लग गया और फिर उन्होंने इसी में करियर बनाने का फैसला लिया।

ऋतिक रोशन  का डांस करना हो गया था मना:

ऋतिक रोशन दुनिया के बेहतरीन डांसर्स में से एक हैं। लोग उनके डांस मूव्स के दीवाने हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा था, जब डॉक्टर्स ने साफ कह दिया था कि ऋतिक कभी डांस नहीं कर सकते हैं। दरअसल, अभिनेता को स्कोलियोसिस (Scoliosis – रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्या) नाम की बीमारी है। जब वह 21 साल के थे, तब उन्हें इस बीमारी का पता चला था। डॉक्टर्स के मना करने के बावजूद अभिनेता ने दिल की सुनी और उनके जज्बे के आगे स्कोलियोसिस की भी नहीं चली।

 

इस फिल्म के बाद मिले थे ऋतिक रोशन को 30 हजार शादी के प्रपोजल:

 

साल 2000 में रिलीज हुई ‘कहो ना प्यार है’ के बाद ऋतिक रोशन नेशनल क्रश बन गए थे। लड़कियां उनकी चार्मिंग पर्सनैलिटी की दीवानी हो गई थीं। कहा जाता है कि ऋतिक को लेकर लड़कियों के बीच दीवानगी इतनी बढ़ गई थी कि वैलेंटाइंस डे के मौके पर उन्हें एक-दो नहीं बल्कि 30 हजार मैरिज प्रपोजल्स आए थे।

बचपन में थी  ऋतिक रोशन को स्पीच प्रॉब्लम:

शायद ही आपको पता हो कि ऋतिक रोशन को बचपन में स्पीच प्रॉब्लम थी। वह बोलने में हकलाते थे, जिसकी वजह से लोग उन्हें स्कूल के दिनों में चिढ़ाते थे। बाद में तंग आकर उन्होंने स्पीच थेरेपी ली और अपने ऊपर खूब काम किया और इस प्रॉब्लम से निजात पाया।

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में  दर्ज है ऋतिक रोशन का  नाम:

ऋतिक रोशन की पहली फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ ने कुल 102 अवार्ड अपने नाम कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था और ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में अपना नाम दर्ज कर लिया था। इस फिल्म का निर्देशन ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने किया था। अभिनेता के अपोजिट रोल में अमीषा पटेल नजर आई थीं।

YOU MAY ALSO READ :- Kalki Koechlin Birthday special: 9 साल की उम्र में यौन शोषण का शिकार हुई थीं कल्कि कोचलिन, अनुराग से तलाक लेने और बिना शादी मां बनने से रहीं सुर्खियों में!

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page