Saturday, September 21, 2024

Heat Wave: नौतपा की भीषण गर्मी के लिए हो जाए तैयार ; 9 दिन तक सूर्य के तीखे तेवर से धरती आग उगलेगी :

DIGITAL NEWS GURU NEWS DESK :-

Heat Wave: नौतपा की भीषण गर्मी के लिए हो जाए तैयार ; 9 दिन तक सूर्य के तीखे तेवर से धरती आग उगलेगी :

Heat Wave: देश में आज नौतपा (Heat Wave) का पहला दिन है। उत्तर प्रदेश में भी इसका असर दिखेगा। दिन का तापमान जहां 48 डिग्री तक जाएगा। वहीं रात का टेंपरेंचर 35 डिग्री के ऊपर बना रहेगा। अगले 9 दिन तक भीषण गर्मी पड़ेगी। शनिवार सुबह से ही गर्मी का एहसास होने लगा है। कई जिलों में 8 बजे से ही गर्म हवा चल रही है। पिछले 24 घंटे में 8 जिलों का अधिकतम तापमान 1 डिग्री तक बढ़ गया है।

Nautapa 2024 Date: नौतपा आज से शुरू, 9 दिन आसमान से आग उगलेगा सूरज, ये गलतियां पड़ेंगी भारी - Nautapa 2024 Date sun transit in rohini nakshatra severe heat effect people on

आज से प्रदेश के 11 जिलों में हीटवेव (Heat Wave) का ऑरेंज अलर्ट जारी हो गया है। अब 27 जिलों में दिन के जैसी गर्मी का एहसास रात में भी सभी को होगा। यहां वार्म नाइट अलर्ट भी है। शुक्रवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला उरई रहा। अधिकतम तापमान 45 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

आज इन 11 शहरों में हीटवेव (Heat Wave) का ऑरेंज अलर्ट

1. जालौन

5. ललितपुर

2. हमीरपुर

6. मथुरा

3. महोबा

7. आगरा

4. झांसी

8. फिरोजाबाद

9. मैनपुरी

10. इटावा

11. औरैया

लखीमपुर का तापमान 5 डिग्री बढ़ा हीटवेव (Heat Wave)

अगर मौसम विभाग कि माने तो अब, नौतपा की शुरुआत का असर सभी लोगों को दिखने लगा है। आप को बता दे कि आगरा, रायबरेली, गौतमबुद्ध नगर, गाजीपुर, हमीरपुर, झांसी, कानपुर और प्रयागराज का तापमान 1 डिग्री बढ़ा चुका है। गुरुवार तक सभी शहरों का तापमान 40 डिग्री के नीचे ही बना हुआ था।

Nautapa: 25 मई से शुरू हो रहा नौतपा, होता है दान का महत्व, यह 4 चीजों

शुक्रवार को यहां का अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार भी चला गया था । लखीमपुर खीरी में रात का अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक बढ़ गया था । इस शुक्रवार रात का तापमान 30 डिग्री तक दर्ज किया जा चुका है। प्रयागराज में शुक्रवार रात से गर्मी और उमस भी काफी बढ़ गई थी। अब तो सुबह 6 बजे से ही गर्मी का एहसास होने लगता है। सुबहः 8 बजते-बजते ही अच्छी खासी गर्मी पड़ने लगी है। गर्म हवा लोगों को काफी परेशान कर रही है।

मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को प्रयागराज का तापमान 42-43 डिग्री रहा। आज पारा 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है। पूरे दिन तेज रफ्तार में गर्म हवा चलेगी। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, मौसम विज्ञानी शैलेंद्र राय ने बताया, आने वाले दिनों में पारा और चढ़ेगा।

जिलाधिकारी नवनीत कुमार चहल ने गर्मी को लेकर एडवाइजरी जारी की है। लोगों से कहा कि भीषण गर्मी और लू में घर से निकलने से बचें। घर की खिड़की और दरवाजों को ढक कर रखें। बच्चों और पालतू जानवरों को बंद वाहन में अकेला न छोड़ें।

शुरू होने वाला है नौतपा 2024, इस दौरान रखें इन बातों का विशेष ध्यान

इन राज्यों में ही होता है नौतपा (Heat Wave)

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, नौतपा का असर बिहार, बंगाल, दिल्ली, राजस्थान और यूपी में होता है। इसके अलावा पूरे देश में इसका असर नहीं होता है। इस बार पश्चिमी यूपी में नौतपा का खास असर देखने को मिलेगा।

मौसम विज्ञानी डॉ. पांडेय ने बताया है कि इस बार यूपी में

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं आ रही हैं।

नम हवाओं के चलते वेट बल्ब की कंडीशन बन गईइससे तापमान कम रहेगा, लेकिन गर्मी का एहसास ज्यादा होगा।

नौतपा (Heat Wave) में धीरे-धीरे बढ़ेंगे तापमान

नम हवाओं के चलते इस बार धीरे-धीरे तापमान बढ़ेंगे। नौतपा का सबसे ज्यादा असर 27 और 28 मई को होगा। इस दौरान पूरे प्रदेश में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी हो सकता है। •नौतपा 2024 में कब से कब तक :

नौतपा शुरू – 25 मई 2024

नौतपा खत्म – 8 जून 2024

सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश – 25 मई, दोपहर 03.15 – 8 जून, प्रात: 01.04 इसके बाद सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में जाएंगे.

•सूर्य की पूजा और ठंडी चीजों का दान :

नौतपा के दिनों में सूर्य प्रचंड रूप में धारण किये रहते हैं इस दौरान सभी को सुबह सूर्य देवता को जल अर्पित जरूर करना चाहिए. इसके साथ ही सभी लोगों को ठंडी चीजें जैसे पानी और शरबत, रसदार फल, छाता, नींबू पानी, छाछ, दही, सत्तू आदि का दान भी करना चाहिए. इससे सूर्य की कृपा सभी लोगों को प्राप्त होती है.

यह भी पढ़ें: Rajesh Roshan birthday special : राजेश हमेशा से करना चाहते थे सरकारी नौकरी, लेकिन उनकी किस्मत ने बना दिया उन्हे संगीतकार, अमिताभ काे भी बनाया सिंगर

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page