Saturday, September 21, 2024

हार्दिक पंड्या कर रहे मुंबई इंडियन्स मे वापसी, मुंबई को भी देनी होगी किसी बड़े खिलाडी की कुर्बानी!

Digital News Guru Sports Desk:

हार्दिक पंड्या कर रहे मुंबई इंडियन्स मे वापसी:

हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premiere League) यानी IPL से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। गुजरात टाइटंस ने कैप्टन हार्दिक पंड्या को रिलीज करने का फैसला किया है।हार्दिक पंड्या अपनी पुरानी टीम में वापसी कर रहे है। गुजरात टाइटंस के सूत्रों से इस खबर कन्फर्म कर लिया गया है। गुजरात टाइटंस के अगले कप्तान सुभमन गिल हो सकते है।

करोड़ों मे लग सकती है हार्दिक की बोली :

हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या

15 करोड़ रुपए है पंड्या की कीमत इस समय IPL का ट्रेडिंग विंडो ओपन है। यानी टीमें अपने खिलाड़ी रिलीज कर सकती हैं और किसी अन्य टीम से खिलाड़ियों की अदला-बदली कर सकती है। पंड्या के मामले में बताया जा रहा है कि इस समय दोनों फ्रेंचाइजी हर तरह की डील की संभावना पर काम कर रही है।

एक संभावना यह है कि हार्दिक पंड्या के लिए मुंबई इंडियंस 15 करोड़ रुपए गुजरात को दे दे। इस स्थिति में मुंबई को गुजरात के साथ किसी खिलाड़ी को ट्रेड नहीं करना होगा। हालांकि मुंबई के पास इस सीजन के लिए सिर्फ 5.5 करोड़ का पर्स बचा है। बाकी 9.5 करोड़ के लिए उसे किसी महंगे खिलाड़ी को रिलीज करना ही होगा।दूसरी संभावना यह है कि मुंबई भी पंड्या की कीमत के आस-पास के अपने खिलाड़ी को गुजरात से ट्रेड कर ले।

हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या

दोनों ही स्थिति में मुंबई को अपने किसी महंगे प्लेयर को छोड़ना होगा। मुंबई के पास इस समय चार ऐसे खिलाड़ी हैं जिनमें से किसी एक को भी वह रिलीज कर दे या ट्रेड इन कर ले तो उसका काम हो जाएगा। ये खिलाड़ी रोहित शर्मा (16 करोड़ रुपए), कैमरन ग्रीन (17.5 करोड़ रुपए), ईशान किशन (15.25 करोड़ रुपए) और जसप्रीत बुमराह (12 करोड़ रुपए) हैं।

हार्दिक ने पहले ही सीजन में गुजरात को बनाया था चैंपियन :

गुजरात टाइटंस की टीम IPL में पहली बार 2022 सीजन में उतरी। टीम ने हार्दिक की कप्तानी में पहले सीजन में ही चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 2023 के सीजन में भी गुजरात टीम फाइनल में पहुंची, जहां उसे चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था। इतनी कामयाबी के बावजूद गुजरात की टीम और पंड्या का साथ छूटना फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स को हैरान कर रहा है।

माना जा रहा है कि खुद हार्दिक दोबारा मुंबई इंडियंस से जुड़ना चाह रहे थे। कोई भी टीम किसी भी खिलाड़ी को उसी स्थिति में रिटेन कर सकती है जब टीम और खिलाड़ी दोनों की रजामंदी हो । हार्दिक ने अगर मुंबई लौटने का फैसला कर लिया तो फिर गुजरात फ्रेंचाइजी के पास कोई ऑप्शन बच नहीं जाता है।

क्या हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाएगी मुंबई इंडियंस :

हार्दिक ने IPL के पिछले दो सीजन में अपनी कप्तानी क्षमता साबित कर दी है। साथ ही वे भारत की व्हाइट बॉल टीम के भी अगले रेगुलर कप्तान के तौर पर देखे जा रहे हैं। माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस हार्दिक को टीम का कप्तान बना सकती है। हालांकि, रोहित शर्मा से कप्तानी छीनने का फैसला आसान नहीं होगा। रोहित ने मुंबई को पांच बार चैंपियन बनाया है हाल ही में खत्म हुए वनडे वर्ल्ड कप में भी उनकी कप्तानी की जमकर तारीफ हुई है।

हार्दिक पंड्या की खोज मुंबई ने ही की थी हार्दिक पंड्या ने अपने IPL करियर की शुरुआत 2015 में मुंबई इंडियंस के साथ की थी। उनकी मौजूदगी में मुंबई ने 4 IPL खिताब जीते। हार्दिक 2021 तक मुंबई इंडियंस में रहे। इसके बाद चोटिल हुए और जब वापसी की तो गेंदबाजी नहीं कर रहे थे। मुंबई ने उन्हें 2022 में रिलीज कर दिया। तब से दो सीजन वे गुजरात टाइटंस के कप्तान रहे।

19 दिसंबर को होगा IPL 2024 मिनी ऑक्शन, 26 नवंबर को ट्रेड का आखिरी दिन :

IPL 2024 का ऑक्शन 19 दिसंबर को होगा। वहीं, 26 नवंबर तक ट्रेडिंग विंडो बंद होगी। अब तक रोमारियो शेफर्ड, देवदत्त पडिक्कल और आवेश खान अपनी टीमों से दूसरी टीमों में ट्रेड किए जा चुके हैं। शेफर्ड लखनऊ सुपर जायंट्स से मुंबई इंडियंस में, पडिक्कल राजस्थान रॉयल्स से लखनऊ सुपर जाइंट्स में और आवेश लखनऊ से राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड किए गए हैं।

YOU MAY ALSO READ :- जम्मू कश्मीर में हुई मुठभेड़ में 5 भारतीय जवान हुए शहीद,जवानों के बलिदान की खबर से पूरे देश मे शोक की लहर !

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page