Saturday, September 21, 2024

ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए आज का दिन है बेहद ही खास, जाने कितने साल की हुई ऐश्वर्या?

ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए आज का दिन है बेहद ही खास, जाने कितने साल की हुई ऐश्वर्या?

Digital News Guru Entertainment Desk: ऐश्वर्या राय बच्चन का आज 50 जन्मदिन है। ऐश्वर्या का जन्म 1 नवंबर 1973 को मंगलुरु मे हुआ था। उनके पिता का नाम कृष्णराज राय था। जो इंजीनियर थे। ऐश्वर्या की माँ का नाम वृंदा रॉय है। जो की एक लेखक है। ऐश्वर्या के जन्म के बाद ऐश्वर्या का पुरा परिवार मुंबई आ गया। ऐश्वर्या ने अपनी पढाई यही मुंबई मे ही रह के पूरी करी। ऐश्वर्या ने आर्य विद्या मन्दिर कॉलेज से अपनी पढाई पूरी की। लेकिन कॉलेज ड्रॉप आउट होने की वजह से उनको उनकी डिग्री नही मिल पायी।

ऐश्वर्या कभी भी फिल्मों मे नही आना चाहती थी। ऐश्वर्या पढाई मे बहुत होशियार थी।ऐश्वर्या मेडिकल लाइन मे अपना करियर बनाना चाहती थी। ऐश्वर्या का पसंदीदा विषय जूलॉजी था।

कैसे बनी विश्व सुंदरी– ऐश्वर्या राय की फैन तो पूरी दुनिया है। ऐश्वर्या राय के विश्व सुंदरी बनने की कहनी उनके स्कूल से ही शुरू हुई थी। ऐश्वर्या राय बच्चन ने पहली बार मॉडलिंग अपने एक टीचर के कहने पर करी थी। ऐश्वर्या राय बच्चन की टीचर दरअसल एक फोटो जर्नलिस्ट थी उन्हे अपने फोटो सूट के लिए सुंदर लड़की चाहिए थी। तब उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन से अपनी मैगजीन के लिए फोटो सूट करने के लिए कहा था। और ऐश्वर्या मना नही कर पायी।

उन्होंने मैगजीन के लिए फोटो सूट करवाया। इस फोटो सूट के बाद ऐश्वर्या का मन धीरे धीरे मॉडलिंग की तरफ लगने लगा। ऐश्वर्या ने अपनी पढाई छोड़ दी। और मॉडलिंग करने लगी। साल 1994 मे ऐश्वर्या राय बच्चन ने ‘ विश्व सुंदरी’ का खिताब अपने नाम किया। और भारत का नाम रोशन किया।

ऐश्वर्या राय बच्चन का फिल्मी करियर

ऐश्वर्या राय ने 1994 मे पूरी दुनिया मे अपना नाम किया वह विश्व सुंदरी बनी। इसके बाद ऐश्वर्या राय बच्चन ने पीछे मुड़ के नही देखा। उन्होंने मॉडलिंग मे अपना करियर बनाया। जहाँ से वह काफी लोकप्रिय हो गयी। उसके बाद ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड की तरफ अपना रुख किया। साल 1997 मे मणिरत्नम् की तमिल फिल्म इरुवर’ से उन्होंने अपने करियर की सुरुवात की। इसी साल उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ‘और प्यार हो गया’ मे भी काम किया।

ऐश्वर्या राय बच्चन को असली सफलता साल 1998 मे आयी फिल्म ‘ हम दिल दे चुके सनम’ से मिली। इस फिल्म से ऐश्वर्या राय ने अपनी खास जगह बॉलीवुड मे बना ली। इस फिल्म मे उनके साथ सलमान खान और अजय देवगन मुख्य भूमिका मे थे। इसी फिल्म के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन को फिल्मफेयर में बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड भी मिला था। इसके बाद ऐश्वर्या राय ने ‘ताल’ ‘ जोश’ ‘ हमारा दिल आप के पास है’ ‘देवदास’ ‘ मोहब्बतें’ ‘गुरु’ ‘ जोधा अकबर’ ‘सरबजीत’ जैसी हिट फिल्में करी।

इस फिल्म से आये थे अभिषेक और ऐश्वर्या करीब, ऐसे बनी बच्चन परिवार की बहु

ऐश्वर्या राय बच्चन उन बॉलीवुड आभिनेत्रियो में से एक है । जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड मे कदम रखा। और इतनी उचाइयो को हासिल किया। और अपने दम पर अलग पहचान बनाई। ऐश्वर्या राय ने कड़ी मेहनत से विश्व सुंदरी से लेकर बॉलीवुड तक अपना सफर तय किया। ऐश्वर्या आज 50 साल की हो जायेगी। लेकिन उनकी खूबसूरती के लोग आज भी कायल है। ऐश्वर्या राय आज भी बेहद खूबसूरत और फिट नज़र आती है।

वह बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री मे से एक है। पूरी दुनिया उनकी दीवानी है। लेकिन उन्होंने अपना दिल अभिषेक बच्चन को दे दिया। साल 2007 मे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने शादी कर ली। इनकी प्रेम कहानी बहुत ही खूबसूरत है। लोग इनको कपल गोल भी देते है। ये बॉलीवुड की शानदार जोड़ी है। अभिषेक और ऐश्वर्या दोनों ही बॉलीवुड मे फिल्में कर रहे थे। ऐश्वर्या और अभिषेक की पहली मुलाकात ‘ ढाई अछर प्रेम के’ सेट मे साल 2000 मे हुई थी।

ये फिल्म खास कमाल नही कर पायी थी। और न ही दर्शकों ने इस जोड़ी पर इतना ध्यान दिया। इसके बाद अभिषेक और ऐश्वर्या की मुलाकात फिल्म ‘ उमराव जान ‘ के सेट मे हुई। साल 2006 मे आयी उमराव जान फिल्म तो फ्लॉप हो गयी। लेकिन ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के बीच प्यार की शुरूवात हो चुकी थी। इसके बाद इन दोनों की फिल्म ‘ गुरु ‘ आयी ये फिल्म हिट रही। इस फिल्म मे दोनो का प्यार साफ साफ देखने को मिलता है।

गुरु फिल्म के प्रमोशन के दौरान टोरंटो मे अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय को रिंग पहना कर प्रपोज किया था। उसके बाद साल 2007 को दोनों ने शादी कर ली थी। शादी के चार साल बाद ऐश्वर्या माँ बनी और उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने आराध्या रखा। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी काफी अच्छी चल रही है। ऐश्वर्या फिल्मों के साथ अच्छी बहु भी साबित हो रही है। दुनिया मे इस कपल को बहुत पसंद किया जाता है। क्यों की दोनों की बाँडिंग हमेशा लोगो को देखने को मिलती है।

ऐश्वर्या राय का नाम सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के साथ जुड़ा

ऐश्वर्या फिलहाल अपनी शादी शुदा जिंदगी मे काफी खुश है। अभिषेक के साथ वह अपनी मैरीड लाइफ को इंजॉय कर रही है। लेकिन अभिषेक से पहले ऐश्वर्या राय का नाम सलमान खान के साथ जुड़ा था। ‘हम दिल दे चुके सनम’ फिल्म मे दोनों कलाकारों ने साथ मे काम किया। इसी बीच इन दोनों के अफेयर की खबरे आयी। और दोनों को कई बार साथ मे भी देखा गया था। हालाँकि बेहद खराब लडाई के बाद इनका रिश्ता टुट गया।

कई लोगो का ये भी कहना था की ऐश्वर्या की जिंदगी मे विवेक ओबेरॉय के आने से सलमान और ऐश्वर्या का ब्रेकअप हुआ था। लेकिन ऐश्वर्या राय ने विवेक ओबेरॉय का हमेशा अपना अच्छा दोस्त बताया था।

यह भी पढे: महिला टीचर के पास नही थे शादी के लिए पैसे तो प्रेमी साथ मिलकर किया किशोर का अपहरण और फिर हत्या।।

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page