DIGITAL NEWS GURU NATIONAL DESK :-
General VK Singh Birthday special: जनरल वी.के सिंह आज मना रहे अपना 73वां जन्मदिन, ऐसा रहा है उनका मिलिट्री करियर !
जनरल वीके सिंह (General VK Singh) एक भारतीय राजनेता और भारतीय सेना में पूर्व चार सितारा हैं। आज यानी की 10 मई को वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सैन्य करियर के दौरान जनरल वीके सिंह ने 2 साल तक 24वें सेनाध्यक्ष के तौर पर भी अपनी सेवा दी थी ।
पुराने समय से ही भारत देश की भूमि वीर पुरुषों की जन्म भूमि रही है। देश में कई ऐसे वीर सपूत रहे हैं। जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना मातृ भूमि की रक्षा की है। ऐसे ही भारतीय सेना के एक रिटायर्ड अधिकारी जनरल विजय कुमार सिंह या जनरल वीके सिंह (General VK Singh) हैं।
आज के दिन यानी की 10 मई को जनरल विजय कुमार सिंह का जन्म हुआ था। जनरल वीके सिंह (General VK Singh) के पिता और दादा भी इंडियन आर्मी में कर्नल थे। आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…
जनरल वीके सिंह (General VK Singh) का जन्म और प्रारम्भिक शिक्षा:
जनरल वीके सिंह (General VK Singh) का जन्म 10 मई साल 1951 को हरियाणा के भिवानी जिले के बापोरा गांव में हुआ था। विजय कुमार अपने परिवार की तरह ही सेना के अधिकारी बने थे। उनकी शुरूआती शिक्षा राजस्थान के बिड़ला पब्लिक स्कूल में हुई थी।
इसके बाद जनरल वीके सिंह (General VK Singh) ने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज से आनर्स ग्रेजुएट, द यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी इंफेंट्री स्कूल, फोर्ट बेंनिंग से किया था। बता दें कि यह उनका रेंजर्स स्नातक कोर्स था। वर्तमान में वह केंद्रीय मंत्री परिषद और भारत के सड़क और परिवहन मंत्री हैं।
जनरल वीके सिंह (General VK Singh) का मिलिट्री करियर:
जनरल वीके सिंह (General VK Singh) ने कार्लीस्ल, पेंसिलवैनिया के आर्मी वार कॉलेज से भी पढ़ाई की। इस दौरान वह रैंजर्स कोर्स के कॉम्बैट ऑपरेशन्स में प्रथम आए थे। आप को बता दें कि विजय कुमार सिंह को काउंटर इंसरजेंसी ऑपरेशन्स और हाई एल्टीट्यूड ऑपरेशन्स का भी काफी अनुभव रहा था। बांग्लादेश युद्ध के दौरान विजय कुमार सिंह ने कार्रवाई में भाग भी लिया था।
सेना प्रमुख के पहले कमांडो:
काउंटर इंसरजेंसी फोर्स को कमांड करने के लिए जनरल वीके सिंह (General VK Singh) को अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 31 मार्च 2010 को जनरल विजय को सेना प्रमुख बनाया गया था। बता दें कि वह सेना प्रमुख बनने वाले पहले कमांडो थे। हालांकि करियर के आखिरी दौर में उनके डेट ऑफ बर्थ को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद के कारण जनरल विजय सेना के पहले ऐसे पहले सेवारत अधिकारी बनें। जिन्होंने सरकार को कोर्ट में घसीट लिया था।
जनरल वीके सिंह (General VK Singh) का नेतृत्व:
राजपूत रेजीमेंट के कर्नल
भारत के राष्ट्रपति को माननीय सैन्यादेशवाहक
जीओसी-इन-सी पूर्वी कमान
ब्रिगेड ऑफ गार्डस के मानद कर्नल
जीओसी राष्ट्रीय राइफल्स फोर्स
कमांडर इन्फैंट्री ब्रिगेड
जीओसी खड्ग वाहिनी
सीओ 2 राजपूत
जनरल वीके सिंह (General VK Singh) को प्राप्त सम्मान और उनकी रिटायरमेंट:
जनरल वीके सिंह (General VK Singh) को उनके सेवा काल के दौरान परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट मेडल और युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया गया। 31 मई, 2012 को जनरल वीके सिंह (General VK Singh) सेना प्रमुख के पद से रिटायर हो गए। बता दें कि वीके सिंह का सेना प्रमुख के तौर पर उनका कार्यकाल करीब 26 महीनों का रहा था। जिसके बाद ही जनरल बिक्रम सिंह को नया सेना प्रमुख बना दिया गया था।YOU MAY ALSO READ :- Namitha Vankawala birthday special : नमिता साउथ की ऐसी एक्ट्रेस है जिनको देवी की तरह पूजा जाता है,एक फैन ने की थी एक बार इनको किडनैप करने की कोशिश !