Sunday, September 22, 2024

GATE 2024 का एडमिट कार्ड का हुआ जारी, जानिए परीक्षा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां…

DIGITAL NEWS GURU EDUCATIONA DESK :-

GATE 2024 का एडमिट कार्ड का हुआ जारी ( GATE 2024 admit card realesd) :

GATE  2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुका है, जिसे उम्मीदवार GATE की  आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।  GATE 2024  के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपनी  enrollment  आईडी और पासवर्ड का उपयोग  करना होगा।

वही परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को GATE 2024 एडमिट कार्ड का  रंगीन प्रिंटआइट के साथ पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि को लेकर जाना होगा।  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बैंगलोर  द्वारा GATE 2024 की  परीक्षा का आयोजन क्रमश: 3, 4, 10 और 11 फरवरी को कराया  जाएगा। आपको बात दे की  यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। जिसकी  पहली शिफ्ट की परीक्षा प्रात:  9.30 बजे से और दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे शुरू होगी।

GATE 2024 कि परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी । GATE 2024 कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है। GATE की  परीक्षा को लेकर हमेशा से  यह सवाल किया जाता  रहा है की , क्या GATE की  परीक्षा आईआईटी जेईई परीक्षा से कठिन होती है? तो इसका जवाब है जी  हां, GATE की  परीक्षा भाऊत कठिन मानी जाती  है क्योंकि यह स्नातकोत्तर यानी पोस्ट ग्रेजुएट लेवल की प्रवेश परीक्षा है।

आईआईटी जेईई का आयोजन बी.टेक कॉलेजों में प्रवेश के लिए किया जाता है जबकि GATE का आयोजन बी.टेक की मास्टर डिग्री यानी एम.टेक कॉलेजों में प्रवेश के लिए किया जाता है।  इसलिए इस परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों का स्तर पीजी लेवल का होता है।

GATE 2024 के बड़े बदलाव :

इस साल GATE की  परीक्षा  को लेकर कई बड़े बदलाव की घोषणा की गई है. इसमें एक तो GATE 2024  की एप्लीकेशन फीस में वृद्धि  है , वही दूसरा इस वर्ष GATE की  परीक्षा में एक और पेपर को शामिल किया जाना है। अब तक गेट परीक्षा 29 पेपरों के लिए होती थी, लेकिन इस बार यह परीक्षा 30 पेपरों के लिए होगी ।

भारतीय विज्ञान संस्थान, गेट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। आइआइएससी द्वारा गेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर एक्टिव किया गया है ।

उम्मीदवारों को इस लिंक पर क्लिक करके प्रवेश पत्र (GATE Admit Card 2024) डाउनलोड पेज पर जाना होगा। इसके बाद कैंडिडेट्स को अपनी डिटेल के माध्यम से लॉग-इन करना होगा। इसके बाद कैंडिडेट्स अपना GATE Admit Card 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।

गेट 2024 परीक्षा की तैयारी में जुटे लाखों कैंडिडेट्स के लिए अपेडट। भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलूरू (IISc) द्वारा अभियांत्रिकी स्नातक अभिक्षमता परीक्षा 2024 में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र (GATE Admit Card 2024) आज यानी बृहस्पतिवार, 4 जनवरी 2024 को जारी किया जा चुका है। संस्थान द्वारा प्रवेश पत्र पहले 3 जनवरी को जारी किए जाने की जानकारी साझा की गई थी, लेकिन तकनीकी खरीबी के कारणो से प्रवेश पत्र को जारी नहीं किया जा सका था।

GATE Admit Card 2024: परीक्षा के लिए फोटो आइडी जरूरी :

कैंडिडेट्स को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें प्रवेश पत्र (GATE Admit Card 2024) डाउनलोड करने के बाद इस पर दिए गए अपने विवरणों की जांच कर लेनी चाहिए और यदि कोई त्रुटि होती है तो इसमें सुधार के लिए तुरंत IISc की हेल्पलाइन पर संपर्क करना चाहिए।

वही दूसरी तरफ परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए कैंडीडेट्स को एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने के साथ-साथ एक वैलिड फोटो आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड ,ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि को भी साथ ले जाना अनिवार्य है।

GATE 2024: 3 फरवरी से होनी है परीक्षा

आपको बता दे कि आईआईएससी द्वारा GATE 2024 परीक्षा का आयोजन 3 फरवरी से किए जाने की बात की गई हैं, जो की 4 फरवरी और फिर 10 व 11 फरवरी को आयोजित की जाएगी। सभी तिथियों पर परीक्षा 3-3 घंटे की दो पालियों में आयोजित की जानी है।

YOU MAY ALSO READ :- राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण पत्र की पहली झलक, निमंत्रण पत्र के बॉक्स में हैं ये 5 चीजें !

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page