Saturday, September 21, 2024

Firing In America: अमेरिका में 3 जगह हुई गोलीबारी, 50 से ज्यादा लोग हुए घायल साथ ही हुई 22 मौतें।।

Digital News Guru International News:- अमेरिका के ल्यूस्टन, मेन के एक रेस्टोरेंट में बुधवार की रात मास शूटिंग में 22 लोगों की मौत हो गई है। करीब 60 घायल हो गए हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर है। CNN के मुताबिक, पुलिस ने लोगों से छिपने के लिए कहा है, क्योंकि अभी तक हमलावर पकड़ा नहीं गया है। उसके इलाके में छिपे होने की खबर है। इसका नाम रॉबर्ट कार्ड बताया जा रहा है।

हमलावर ने ऐसा क्यों किया, इसका पता नहीं चल पाया है, लेकिन उसकी तस्वीर सामने आ गई है। वह हाथ में गन लेकर फायर करके जाते हुए दिख रहा है।पुलिस के अनुसार, रात करीब 8 बजे गोलीबारी की घटना को 3 जगह अंजाम दिया गया जिस वक्त लोग अपनो के साथ टाइम स्पेंड कर रहे थे।

फेसबुक पर शेयर की हमलावर की तस्वीर

एंड्रोस्कोगिन काउंटी शेरिफ ने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर हमलावर की दो तस्वीरें पोस्ट की हैं और लिखा है कि वह फरार है। सन जर्नल के मुताबिक इस शख्स ने तीन अलग-अलग कमर्शियल सेंटर्स में गोलीबारी की। इनमें स्पेयरटाइम रिक्रिएशन, स्कीमेंजीस बार एंड ग्रिल रेस्तरां और एक वॉलमार्ट सेंटर शामिल।

ल्यूइस्टन जो की एंड्रोस्कोगिन काउंटी का एक हिस्सा है और पोर्टलैंड जो की मेन का सबसे बड़ा हिस्सा है उससे लगभग 56 किलोमीटर दूर है।

लिस्बन शहर में हमलावर की कार होने की आशंका

व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मेन के गवर्नर जेनेट मिल्स, सांसद और अधिकारियों ने मामले पर चर्चा की। उन्होंने हर तरह से मदद का आश्वासन दिया है। दूसरी तरफ, ल्यूस्टन से करीब 8 मील की दूरी पर लिस्बन शहर में पुलिस को हमलावर की कार खड़ी होने की जानकारी मिली है। इसी को देखते हुए लिस्बन में सभी को घर में ही रहने ही सलाह दी गई है।

ल्यूइस्टन सिटी काउंसिल रॉबर्ट मैक्कार्थी का घर घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर है। उन्होंने बताया- ये बहुत ही डराने वाली घटना थी। हमने अपने घरों के दरवाजे बंद करके अपनी रक्षा के लिए बंदूक उठा ली थी। हम बस यही सुनने का इंतजार कर रहे थे कि हमलावर पकड़ा गया है। हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं जो गोलीबारी में मारे गए हैं।

आबादी 33 करोड़, गन 40 करोड़

• नागरिकों के बदूक रखने के मामले में अमेरिका दुनिया में सबसे आगे है। स्विट्ज़रलैंड के स्मॉल आर्म्स सर्वे यानी SAS    की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में मौजूद कुल 85.7 करोड़ सिविलियन गन में से अकेले अमेरिका में ही 39.3 करोड़     सिविलयन बंदूक मौजूद हैं। दुनिया की आबादी में अमेरिका का हिस्सा 5% है, लेकिन दुनिया की कुल सिविलियन गन      में से 46% अकेले अमेरिका में हैं।

• अक्टूबर 2020 के गैलप सर्वे के मुताबिक, 44% अमेरिकी वयस्क उस घर में रहते हैं, जहां बंदूके हैं। इनमें से एक    तिहाई वयस्कों के पास बंदूकें हैं। 2019 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में 63 हजार लाइसेंस्ड गन डीलर थे,      जिन्होंने उस साल अमेरिकी नागरिकों को 83 हजार करोड़ रुपए की बंदूकें बेची थीं।

  • अमेरिका 231 साल बाद भी अपने गन कल्चर को खत्म नहीं कर पाया है। इसकी दो वजहें हैं। पहली कई अमेरिकी राष्ट्रपति से लेकर वहां के राज्यों के गवर्नर तक इस कल्चर को बनाए रखने की वकालत करते रहे हैं। दूसरी गन बनाने वाली कंपनियां, यानी गन लॉबी भी इस कल्चर के बने रहने की प्रमुख वजह है।
  • 1971 के वक्त जब अमेरिका में अंग्रेजो के शासन था इस वक्त वहा पर कोई परमानेंट सिक्योरिटी फोर्स नही थी जिस कारण वहां के लोगो को अपनी और अपने परिवार की रक्षा के लिए हथियार रखने का अधिकार दिया गया था, जो की आज भी वहा पर लागू है। आपको बता दे कि 1971 में संविधान के दूसरे संशोधन के मुताबिक अमेरिका के नागरिक हथियार रखने और खरीदने का अधिकार रखते है।

यह भी पढे: Israel-Hamas Conflict: वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए खतरा, 5000 से अधिक की मौत

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page