Saturday, September 21, 2024

Digvijay singh birthday special : 77 वर्ष के हुए पूर्व सीएम की दिग्विजय सिंह , मोदी से लेकर ठाकरे परिवार तक से ले चुके हैं पंगा!

DIGITAL NEWS GURU POLITICAL DESK :-

दिग्विजय सिंह जन्मदिन विशेष (Digvijay singh birthday special):

मध्यप्रदेश की सियासत में अगर हमेशा कोई नेता मुख्य चर्चा के केंद्र बिंदु में रहता है तो वे हैं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay singh) ।  दिग्विजय सिंह (Digvijay singh) जैसा नाम वैसा व्यक्तित्व मतलब हर दिशा और दशा में कामयाब होना। अनूठा प्रण सरकार नही बनी तो 10 बरस कोई पद नही लूंगा मध्यप्रदेश की सियासत में अगर हमेशा कोई नेता मुख्य चर्चा के केंद्र बिंदु में रहता है तो वे हैं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay singh)

अपने बयानों को लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली तक हलचल मचाने वाले मध्यप्रदेश का कोई नेता है तो वह दिग्विजय सिंह (Digvijay singh)दिग्विजय सिंह (Digvijay singh) के चाहने वाले और विरोध करने वाले उन्हें दिग्गी राजा के रूप में बुलाते हैं | 28 फरवरी यानि आज दिग्विजय सिंह का जन्मदिन होता है ।  आइए जानते हैं प्रदेश से लेकर देश की सियासत में अब तक कैसा रहा उनका सफरनामा उन्होंने ये कर भी दिखाया 10 बरस तक न फिर केंद्र सरकार में सक्रिय हुये और न ही कोई चुनाव लड़ा।

आखिर कहां बिता है दिग्विजय सिंह (Digvijay singh) का बचपन:

दिग्विजय सिंह (Digvijay singh) 28 फरवरी 1947 को ब्रिटिश भारत के होल्कर (अब मध्य प्रदेश का एक हिस्सा) की पूर्व रियासत इंदौर में पैदा हुए थे। उनके पिता, बलभद्र सिंह, राघौगढ़ (ग्वालियर राज्य के तहत) के राजा थे, जो वर्तमान में मध्य प्रदेश के गुना जिले के रूप में जाने जाते हैं, और 1951 के चुनावों के बाद राघोगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में विधान सभा (विधायक) के सदस्य थे। उन्होंने दाली कॉलेज, इंदौर और श्री गोविंदराम सेकसरिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (एसजीएसआईटीएस) इंदौर में शिक्षा प्राप्त की।

टीवी एक्टर अमृता राय से की दिग्विजय सिंह (Digvijay singh) ने  दूसरी शादी:

दिग्विजय सिंह (Digvijay singh) का निजी जीवन भी काफी चर्चाओं में रहा। उन्होंने दो शादियां की थी।1969 के बाद उनकी शादी आशा सिंह से हुई, जिनकी 2013 में मृत्यु हो गई, और जिनके साथ उनकी चार बेटियाँ और एक पुत्र जयवर्धन सिंह हैं, जो मध्य प्रदेश की 14 वीं विधानसभा के सदस्य हैं, जो शहरी विकास और आवास मंत्री के रूप में सेवारत हैं। अप्रैल 2014 में, उन्होंने पुष्टि की कि वह राज्यसभा टीवी एंकर अमृता राय के साथ रिश्ते में थे और उन्होंने अगस्त 2015 के अंत में शादी की।

मोदी के विवाहित होने के रहस्य का  खुलासा किया था दिग्विजय सिंह (Digvijay singh) ने :

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विवाहित हैं और उन्होंने अपने निर्वाचन नामांकन पत्र में ये जानकारी छिपाई है किसी को विश्वास नही हुआ फिर ये रहस्य उजागर हो गया। मुंबई का ठाकरे परिवार के निशाने पर उत्तरभारतीय रहे हैं अचानक उन्होंने कहा ठाकरे ख़ुद उत्तर प्रदेश के हैं और कुछ शोर शराबे के बाद एकाएक सन्नाटा छा गया ठाकरे उसे कभी झुठला नही पाये। इसी तरह दिग्विजय सिंह बोले शहादत के पहले शहीद पुलिस अफ़सर हेमन्त करकरे ने उन्हें बताया था कि उन्हें ख़तरा है, बहुत बवाल मचा और फिर दिग्विजय सिंह ने कॉल डिटेल सार्वजनिक कर एक बार फिर अपने दावे को मज़बूत कर दिया ऐसे अनेक उदाहरण है जब दिग्विजय सिंह जो बोले वो पत्थर की लकीर साबित हुआ।

कैसे मिला दिग्विजय सिंह (Digvijay singh) को  ‘दिग्गी राजा’ का  नाम :

1984 में दिल्ली में एक डिनर पार्टी चल रही थी, जिसमें कांग्रेस के बड़े नेता और पत्रकार शामिल थे | इसी पार्टी में तत्कालीन लोकसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay singh) भी पहुंचे थे | एक अखबार के संपादक आरके करंजिया से बातचीत के दौरान वह दिग्विजय के नाम का गलत उच्चारण कर रहे थे | बता दें कि गलत उच्चारण के कारण आरके करंजिया ने उन्हें “दिग्गी राजा” कहकर संबोधित किया क्योंकि यह नाम छोटा और आसान था | तभी से दिग्विजय सिंह (Digvijay singh) का नाम दिग्गी राजा पड़ गया |

दिग्विजय सिंह (Digvijay singh) अटल बिहारी वाजपेयी को कहते थे गुरुदेव:

दिग्विजय सिंह (Digvijay singh) के राजनीतिक चालों की तो जितनी चर्चा करें, उतनी कम है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को वे गुरुदेव कहकर ही संबोधित करते थे और हमेशा उनके पैर छूते थे। मुख्यमंत्री के रूप में अपनी दिल्ली यात्राओं के दौरान वे अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने से नहीं चूकते थे।

YOU MAY ALSO READ :- पिटाई का विडिओ बनाकर दरोगा को किया ब्लैक्मैल- कथित पत्रकार पर होगी रिपोर्ट!

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page