Saturday, September 21, 2024

Devendra Fadnavis birthday special : एक जाने माने राजनेता और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस का है आज जन्मदिन, जाने इनके बारे मे कुछ रोचक बातें !

DIGITAL NEWS GURU POLITICAL DESK :- 

Devendra Fadnavis birthday special : एक जाने माने राजनेता और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस का है आज जन्मदिन, जाने इनके बारे मे कुछ रोचक बातें !

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी हैं। वह एक जाने माने राजनेता हैं। बता दें कि देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को राजनीति वैसे तो उन्हें विरासत में मिली है। लेकिन उन्होंने मेहनत से अपनी पहचान अपने पिता से अलग बनाई है। महाराष्ट्र के सीएम रह चुके देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) उन नेताओं में शामिल हैं, जिनको आज भी प्रदेश के तमाम BJP विरोधी अपना अच्छा दोस्त कहते हैं।

आज यानी की 22 जुलाई को देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) मुस्कुराते चेहरे के साथ अक्रामक रवैये के लिए जाने जाते हैं। आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

 

देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) का जन्म और शिक्षा:

नागपुर में 22 जुलाई 1970 को जन्मे देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) एक ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने लॉ में ग्रेजुएशन किया है और बिजनेस मैनजमेंट की पढ़ाई भी की है। इससे पहले वह छात्र जीवन में ABVP से जुड़े और फिर बाद में BJP युवा मोर्चा से जुड़े रहे हैं।

देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) और अमृता की शादी नागपुर के फेमस फुटाला तालाब के किनारे बोटैनिकल गार्डन में सम्पन हुई थी । इनकी शादी में सभी झोपड़-पट्टियों में रहने वाले लोग भी शामिल हुए थे। जिसके चलते ही देवेंद्र फडणवीस की शादी काफी चर्चा का विशेष बनी थी ।

 

देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) का कॅरियर :

देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कॅरियर की शुरुआत त्रिकोणी पार्क में आरएसएस शाखा से की थी। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई में वह वार्ड अध्यक्ष के रूप में शामिल हुए। जिसके बाद साल1986 से लेकर साल 1989 में वह ABVP के सक्रिय सदस्ये के तौर पर रहे थे। इस दौरान फडणवीस ने समाज के पुनर्निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित करने का काम किया था। फडणवीस दीवारों को रंगकर उस पर राजनेताओं के पोस्टर चिपकाते थे। वह स्वामी विवेकानंद के दर्शन में दृढ़ विश्वास रखते हैं।

 

देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) रह चुके है नागपुर के  मेयर:

21 साल की उम्र में देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) सबसे कम उम्र के नागपुर महानगर पालिका के नगरसेवक बने हुए थे। इसके बाद वह महाराष्ट्र के मेयर के तौर पर चुने गए थे। वहीं पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी (NITIN GADKARI ) ने सुधीर मुनगंटीवार को एक और कार्यकाल देने का सुझाव भी दिया था। लेकिन राजनाथ सिंह ने नितिन गडकरी के सुझाव को खारिज करते हुए फडणवीस को बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया हुआ था।

 

देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) महाराष्ट्र के सीएम और अभी फिलहाल डेप्यूटी सीएम :

इसके बाद साल 2014 के आम चुनावों में उन्होंने महाराष्ट्र में पार्टी का नेतृत्व किया था। वहीं 23 नवंबर साल 2019 से 26 नवबंर साल 2019 तक देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे थे। इस सरकार में शिवसेना भागीदारी रही। देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) का अक्रामक रवैया अक्सर सुर्खियों में रहता है।

आपको बता दें कि मुंबई में मुकेश अंबानी (MUKESH AMBANI ) के घर के बाहर विस्फोटक पदार्थ मिलने पर देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने महाअघाड़ी सरकार को जमकर निशाना साधा था। उनके विरोध के बीच राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने तत्कालीन गृहमंत्री अनिल देशमुख पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके अलावा भी अन्य तमाम मुद्दों पर देवेंद्र फडणवीस अक्रामक रवैया अपना चुके हैं।

YOU MAY ALSO READ :- Armaan Malik birthday special : 4 साल की उम्र से ही अरमान ने संगीत सीखना कर दिया था शुरू, सबसे कम उम्र के गायक के रूप मे जानते है इनको लोग !

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page