Saturday, September 21, 2024

कैरियर पीक पर होने के बावजूद आखिर कहाँ गायब हो गए थे यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh), क्यूँ 20 साल पुराने प्यार से लिया तलाक ,

कैरियर पीक पर होने के बावजूद आखिर कहाँ गायब हो गए थे Yo Yo Honey Singh, क्यूँ 20 साल पुराने प्यार से लिया तलाक

Digital News Guru Birthday Special: यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) ने अपने रैप से पूरे देश में एक अलग पहचान बनाई है। उनके गानों के बोल हमेशा से ही इतने क्रिएटिव रहते हैं कि तुरंत लोगों की जुबान पर चढ़ जाते हैं। बता दें कि अपने करियर की पीक पर हनी सिंह ने एक लंबा ब्रेक लिया था। 5-6 साल के इस ब्रेक में उनका करियर पूरी तरह से पलट गया।

वो मानसिक तौर पर बीमार थे और ऐसे में काफी महंगी और हैवी डोज की दवाएं खा रहे थे। दवाओं का साइडइफेक्ट ही था कि हनी सिंह का वजन बढ़ने लगा और वो काफी मोटे हो गए। आज उनका जन्मदिन है और वह 41 साल के हो चुके हैं। हनी सिंह ने इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री को एक अलग ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। लेकिन जितने उनके फैंस हैं उससे कई ज्यादा हेटर्स भी हैं। हनी सिंह के गानों को जहां तमाम लोग पसंद करते हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें उनसे आपत्ति है।उनके नाम के आगे इस्तेमाल किया जाने वाला स्लैंग “यो-यो” उन्होंने अपने अफ्रीकन-अमेरिकन दोस्तों से लिया था।

Gal Ban Gayi (From "Gal Ban Gayi") Lyrics - Yo Yo Honey Singh Is Back - Only on JioSaavn

अपने गानों और रैप से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह का जन्म 15 मार्च 1983 को पंजाब के होशियारपुर में हुआ था। हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है। ट्रिनिटी स्कूल यूनाइटेड किंगडम से म्यूजिक की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली में रैपिंग शुरू करने के लिए वह वापस इंडिया आ गए थे। हिरदेश सिंह से यो यो हनी सिंह सिंगर ने न केवल शानदार गाने गाए हैं बल्कि कई बेहतरीन म्यूजिक भी दिया है। हनी सिंह के जन्म के बाद उनका परिवार कुछ समय बाद दिल्ली आकर बस गया था। जिसके बाद उनकी पूरी परवरिश दिल्ली में हुई।

जब 18 महीनों तक नजर नहीं आए हनी सिंह-

बॉलीवुड में हनी सिंह एक ऐसे सिंगर हैं, जो हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। लोगों को न सिर्फ उनके गाने पसंद हैं बल्कि वह अपने फैशन सेंस की वजह से भी जाने जाते हैं। लड़के कई बार उनके स्टाइल को कॉपी भी करते दिखाई देते हैं।ये साल 2014 की बात है। उनके गाने आने बंद हो गए थे।  हालांकि एक वक्त ऐसा भी रहा जब हमेशा सुर्खियों में रहने वाले हनी सिंह 18 महीनों तक किसी एल्बम या फिल्म के गाने तक में दिखाई नहीं दिए थे।

इसके बाद से कई तरह की चर्चाएं होने लगी थीं, यहां तक कि कहा गया कि वह ड्रग्स लेने लगे हैं, लेकिन हनी सिंह ने एक बार फिर से धमाकेदार वापसी की थी और जिसके बाद उन्होंने बताया था कि वह बायपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित हो गए थे।ये एक गंभीर मानसिक बीमारी है।

उन्होंने बताया कि वो बहुत शराब पीने लगे थे। उन्हें नींद कम आती थी। यकीनन ये उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल समय रहा। एक इंटरव्यू मे होने सिंह ने कहा की “सच ये है कि मैं बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहा हूं। यह सब 18 महीने चला, इस दौरान मैंने चार डॉक्टर्स बदले। दवाइयां मुझ पर काम नहीं कर रही थीं। मेरे साथ अजीब चीजें हो रही थीं।” 

बढ़ा वजन, लेकिन अब हैं फिट

Yo! Yo! Honey Singh - Checkout my Latest body transformation pictures, lockdown mein ki gayi mehnat !! Share which one u like !! Pic -1 | Facebook

हनी सिंह ने लंबे समय बाद एक बार फिर इंडस्ट्री में वापसी की। उनके कई गाने रिलीज हुए, लेकिन उनके बढ़े वजन ने सभी को शॉक्ड कर दिया। वो पहले वाले हनी सिंह नहीं लगे, लेकिन उन्होंने फिर हार नहीं मानी। अब वो पहले से काफी फिट हुए। उन्होंने वर्कआउट कर अपना वजन कम किया और एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

20 साल के प्यार से शादी करने के बाद आखिर क्यू अलग हो गए होने सिंह ?

Bollywood Gupshup: Yo Yo Honey Singh and his wife get divorced after 11 years of marriage | SBS Punjabiअपने गानों से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देने वाले हनी सिंह को बचपन में ही प्यार हो गया था। स्कूल में ही उनका दिल शालिनी तलवार पर आ गया था। दोनों के बीच लव एट फर्स्ट साइट हुआ। दोनों छिप-छिपकर मिलते थे और साथ में समय बिताते थे। बाद में हनी सिंह पढ़ाई करने यूके चले गए, लेकिन इनका लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप चलता रहा।हनी सिंह धीरे-धीरे काफी मशहूर हो गए, लेकिन इससे उनकी पर्सनल लाइफ पर कोई असर नहीं पड़ा।

दोनों की प्रेम कहानी चलती रही। मशहूर होने के बाद भी हनी का अफेयर शालिनी से चल रहा था, हालांकि उन्होंने शालिनी को मीडिया से बचाए रखा। 20 साल लंबे अफेयर के बाद दोनों ने 23 जनवरी 2011 को सिख रीति-रिवाज से शादी कर ली।  शादी के तीन साल बाद दोनों के बीच अफेयर की खबरें बाहर आईं। दरअसल, हनी सिंह ने एक रिएलिटी शो के दौरान शालिनी से अपनी शादी की बात बताई, जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया।

Honey Singh and Shalini Talwar Divorce Dispute Resolved With 1 Crore Alimony, Honey Singh Divorce: हनी सिंह और शालिनी तलवार का हुआ तलाक, सिंगर ने दी इतने करोड़ की एलिमनी

दोनों के बीच सबकुछ अच्छा चल ही रहा था कि उनकी शादी एक ऐसे मोड़ पर आ खड़ी हुई, जहां दोनों को संभलने का मौका नहीं मिला। शादी के कुछ साल बाद ही दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगी थीं। शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए। साल 2022 में शालिनी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि हनी सिंह ने उनके साथ मारपीट की थी। उनकी शादी को हुए 10 साल हो गए हैं, लेकिन बदले में शालिनी को मानसिक और शारीरिक रूप से सिर्फ प्रताड़ित ही किया गया है।

इंटरनेशनल टूर पर जाने के बहाने हनी कई महिलाओं के साथ अवैध शारीरिक संबंध भी बनाते हैं। हनी ने उनके साथ जानवरों की तरह बर्ताव किया है और यही कारण है कि वह उनसे अलग होना चाहती हैं। हालांकि, हनी सिंह ने भी सोशल मीडिया पर नोट शेयर कर इन आरोपों को झूठा बताया था। इन मुश्किलों के बाद आखिरकार दोनों की स्कूल वाली लव स्टोरी का अंत हो गया और शादी के 11 साल बाद दोनों तलाक लेकर अलग हो गए।

जब सबने कहा हनी को बैन करो…

‘ब्राउन रंग’ से ‘इंटरनेशनल विलेजर’ बनने वाले यो यो हनी सिंह ने ‘आओ राजा’ करते-करते साल 2013 में एक ऐसा गाना रिलीज कर दिया, जिसे सुन सबने कहा ‘आता माजी सटकली’। हालांकि, हनी सिंह उस वक्त लाइमलाइट से कोसों दूर थे, लेकिन गाने को लेकर हुए विवाद ने उन्हें सबकी नजरों में ला दिया।

‘मैं हूं बलात्कारी…’ रिलीज होते ही हड़कंप मच गया और सबने कहा कि हनी की ऐसा ‘गतिविधि’ नहीं चलेगी।  सिंगर पर जगह-जगह केस दर्ज किए गए और उन्हें बैन करने की भी मांग उठी।  बाद में यो यो ने खुद एक इंटरव्यू में साफ कर दिया कि यह गाना उनका नहीं था। 

पंजाबी मैशअप’ करके सबके दिलों में जगह बनाने वाले हनी सिंह को एक अश्लील वीडियो के चलते ऐसा ‘कांटा लगा’, जिसने उन्हें काफी समय तक दर्द दिया। वीडियो की वजह से दायर हुए केस में बयान देने जब हनी सिंह पुलिस स्टेशन पहुंचे तो उनका स्टारडम उनके लिए भारी पड़ गया।  दरअसल, वहां मौजूद सभी पुलिसकर्मियों ने हनी सिंह के साथ तस्वीरें क्लिक कराईं, जिन्हें लेकर काफी बवाल हुआ।


यह भी पढे: तारक मेहता… अभिनेत्री मुनमुन दत्ता, राज अनादकट ने सगाई की अफवाहों को किया खारिज !

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page