Saturday, September 21, 2024

माघी पूर्णिमा पर संगम में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ और दिखी आस्था, मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

DIGITAL NEWS GURU PRAYAGRAJ DESK :- 

माघी पूर्णिमा पर संगम में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ और दिखी आस्था, मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

संगमनगरी प्रयागराज में चल रहे माघ मेले का आज पांचवां प्रमुख स्नान पर्व माघी पूर्णिमा है। यही कारण है कि संगम में शुभ योग में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए गंगा, यमुना और सरस्वती के घाटों पर पहुंचे हैं। भोर से ही श्रद्धालु यहां स्नान और दान कर रहे हैं। सुबह 10 बजे तक करीब 4 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। श्रद्धा और भक्ति से भक्त मां गंगा को दीपदान भी कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से यहां 12 घाट बनाए गए हैं, ताकि श्रद्धालु सरलता से संगम  में डुबकी लगाकर स्नान कर सकें।

वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से घाटों से लेकर पूरे मेला क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है। संगम नोज पर सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ है। मेला क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर आज प्रतिबंध लगाया गया है। शहर के बाहर ही बड़े वाहनों को रोक दिया जा रहा है, वहीं भीड़ से बचने के लिए पहले ही यातायात पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन कर दिया गया है।

मान्यता है की माघ पूर्णिमा पर देवता भी त्रिवेणी में स्नान-दान करते हैं !:

मान्यता है.. देवता भी त्रिवेणी में स्नान-दान करते हैं माघ पूर्णिमा प्रमुख स्नान पर्वों में एक है। मान्यता है कि माघ पूर्णिमा के दिन देवता भी संगमनगरी प्रयागराज की पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान-दान करने आते हैं। इस दिन संगम में स्नान करने से मनोकामनाएं पूरी होने के साथ मोक्ष की प्राप्ति होती है।

इस दिन मंदिरों और घरों में श्री सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने और व्रत रखने का भी विधान है। यह कथा सूर्योदय से लेकर दोपहर 2.30 बजे तक करना चाहिए।

जानिए, क्यों खास है यह माघी पूर्णिमा:

माघी पूर्णिमा के दिन माघ नक्षत्र और गजकेसरी योग है, जो बहुत ही फलदायी है। इसे राजयोग की तरह माना जाता है। माघ पूर्णिमा पर इस बार मंगल और शुक्र का समायोग होगा। इसलिए दोनों ग्रह काफी नजदीक दिखाई देंगे। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान विष्णु और चंद्रमा की पूजा करने से सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

23 फरवरी की दोपहर करीब 3 बजे से ही माघ पूर्णिमा शुरू हो गई हैं,और यह 24 फरवरी  यानि कि आज की शाम 4.57 बजे समाप्त होगी। स्नान और दान का शुभ मुहूर्त भोर 4.51 बजे से शाम 4.57 बजे तक है।

मेला क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम:

मेला क्षेत्र में PAC की 10 कंपनियों के साथ ही ATS के कमांडो भी कैंप कर रहे हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए RAF को भी मुस्तैद किया गया है। RAF की दो टीमों ने मेला क्षेत्र में मोर्चा संभाल लिया है। मेला क्षेत्र की सुरक्षा के लिए चार एडिशनल SP के साथ ही कुल 19 CO की तैनाती की गई है। छह सीओ स्तर के अधिकारियों की संख्या बढ़ाई गई है।

इसके अलावा कमांड सेंटर में भी लगातार निगरानी बढ़ा दी गई है। यहां शिफ्ट बनाकर 24 घंटे पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। जो मेला क्षेत्र में लगे 300 CCTV कैमरों से मिलने वाली लाइव फीड के जरिए निगरानी कर रहे हैं।

10 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं:

माघी पूर्णिमा स्नान पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखते हुए रेलवे ने 10 स्पेशल ट्रेन चलाई है। यूपी रोडवेज ने 1500 बसें लगाई हैं। साथ ही प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर और प्रयागराज-बीकानेर एक्सप्रेस का दोनों ओर से सूबेदारगंज स्टेशन पर स्टॉपेज होगा। माघी पूर्णिमा के मौके पर रेलवे ने प्रयागराज रामबाग और झुंसी रेलवे स्टेशन पर सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव का फैसला लिया है।

शुक्रवार रात 12 बजे से प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से यात्रियों को प्रवेश नहीं मिला। इस दौरान सिविल लाइंस साइड से सिर्फ यात्रियों की निकासी हुईं।

YOU MAY ALSO READ :- आईपीएल 2024 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस बार क्या है स्पेशल? डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई और बैंगलोर के बीच होगा पहला मुकाबला।

 

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page