Saturday, September 21, 2024

Bharat Ratna Award List: साल 1954 से साल 2024 तक आख़िर किन लोगों को मिला है ये देश का सर्वोच्च सम्मान, जानिए पूरी लिस्ट!

DIGITAL NEWS GURU NATIONAL DESK :-

Bharat Ratna Award List:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल  (9 फरवरी 2024) को तीन और हस्तियों को भारत रत्न (Bharat Ratna) देने का ऐलान किया है. अब तक 53 हस्तियों को भारत के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा जा चुका है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी वी नरसिम्हा राव और डॉ एम एस स्वामीनाथन को भारत रत्न (Bharat Ratna) देने का एलान किया है. इससे पहले इसी साल तीन फरवरी को पूर्व उप मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने का ऐलान किया गया था.अब देश की 53 हस्तियों को इस सम्मान से नवाजा जा चुका है.

 

भारत रत्न (Bharat Ratna) से जुड़े कुछ तथ्य:

भारत रत्न (Bharat Ratna) देने की शुरुआत 2 जनवरी साल, 1954 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने शुरू की थी। जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के भेदभाव के बिना कोई भी व्यक्ति इस सम्मान के लिए पात्र है। भारत रत्न के लिए सिफारिशें स्वयं प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रपति को किया जाता है।

इसके लिए किसी औपचारिक अनुशंसा की आवश्यकता नहीं होती है। पुरस्कार प्रदान किए जाने पर, प्राप्तकर्ता को राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित एक सनद (प्रमाण पत्र) और एक पदक प्राप्त होता है। पुरस्कार में कोई मौद्रिक अनुदान नहीं है।

हर साल ज्यादा से ज्यादा तीन लोगों को ही भारत रत्न (Bharat Ratna) से सम्मानित कर सकते है। संविधान के अनुसार, पुरस्कार का उपयोग प्राप्तकर्ता के नाम के उपसर्ग या प्रत्यय के रूप में नहीं किया जा सकता है। यदि कोई पुरस्कार विजेता इसे आवश्यक समझता है, तो वह अपने बायोडाटा/लेटरहेड/विजिटिंग कार्ड आदि में निम्नलिखित अभिव्यक्ति का उपयोग कर सकता है।

 

 

सबसे पहला सम्मान स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन और वैज्ञानिक डॉक्टर चंद्रशेखर वेंकट रमन को 1954 में दिया गया था। यह पहला मौका है, जब एक साथ पांच लोगों को इस सम्‍मान से सम्‍मानित करने का एलान किया गया है।

ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि पिछले कुछ सालों से किसी को भी भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया गया था, साल 1956, 1959, 1960, 1964, 1965, 1967, 1968-70, 1972-74, 1977-79, 1981, 1982, 1984-86, 1993-96, 2000, 2002-08, 2010-13, 2020-22 में किसी को भी भारत रत्न नहीं दिया गया था। राज्य सरकार भारत रत्न पाने वाली हस्तियों को अपने राज्यों में सुविधाएं उपलब्ध कराती हैं।

भारत रत्न (Bharat Ratna) दिया किसे जाता है:

 

भारत रत्न (Bharat Ratna) देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है यह सम्मान राजनीति, कला, साहित्‍य, विज्ञान के क्षेत्र में किसी विचारक, वैज्ञानिक, उद्योगपति, लेखक और समाजसेवी को दिया जाता है साल 1954 में ये सम्मान केवल जीवित रहने वाले को दिया जाता था, लेकिन साल 1955 में मरणोपरांत भी भारत रत्न दिया जाने लगा.

भारत रत्न (Bharat Ratna) के लिए चुनने की प्रक्रिया:

भारत रत्न (Bharat Ratna) सम्मान के लिए चुने जाने की प्रक्रिया पद्म पुरस्कारों से बिल्कुल अलग होती है. इसमें भारत के प्रधानमंत्री भारत रत्न के लिए किसी भी व्यक्ति के नाम की सिफ़ारिश राष्ट्रपति को करते हैं. कोई भी व्यक्ति जाति, पेशा, पद या लिंग के आधार पर अंतर किए बिना इस पुरस्कार के लिए योग्य माना जा सकता है.एक साल में सिर्फ़ तीन भारत रत्न ही दिए जाते हैं. ये भी ज़रूरी नहीं कि हर साल भारत रत्न सम्मान लोगो को दिया ही जाए.

अभी तक इन लोगों को मिल चुका है भारत रत्न (Bharat Ratna):

 

1.  राजगोपालाचारी (1954)
2. सर्वपल्ली राधाकृसीष्णन (1954)
3. सी.वी. रमन (1954)
4. भगवान दास (1955)
5. एम. विश्वरवैया (1955)
6. जवाहरलाल नेहरू (1955)
7. गोविंद बल्लभ पंत (1957)
8. धोंडो केशव कर्वे (1958)
9. बिधन चंद्र रॉय (1961)
10. पुरुषोत्तम दास टंडन (1961)
11. राजेंद्र प्रसाद (1962)
12. जाकिर हुसैन (1963)
13. पांडुरंग वामन काणे (1963)
14. लाल बहादुर शास्त्री (1966)
15. इंदिरा गांधी (1971)
16. वी.वी. गिरी (1975)
17. के कामराज (1976)
18. मदर टेरेसा (1980)
19. विनोबा भावे (1983)
20. खान अब्दुल गफ्फार खान (1987)
21. एम.जी. रामचंद्रन (1988)
22. भीमराव अंबेडकर (1990)
23. नेल्सन मंडेला (1990)
24. राजीव गांधी (1991)
25. सरदार वल्लभभाई पटेल (1991)
26. मोरारजी देसाई (1991)
27. अबुल कलाम आजाद (1992)
28. J.R.D. टाटा (1992)
29. सत्यजीत रे (1992)
30. गुलजारी लाल नंदा (1997)
31. अरूणा आसफ अली (1997)
32. एपीजे अब्दुल कलाम (1997)
33. एम.एस. सुब्बूलक्ष्मी (1998)
34. चिदंबरम सुब्रमण्यम (1998)
35. जयप्रकाश नारायण (1999)
36. अमर्त्य सेन (1999)
37. गोपीनाथ बोर्दोलोई (1999)
38. रविशंकर (1999)
39. लता मंगेशकर (2001)
40. बिस्मिल्लाह खान (2001)
41. भीमसेन जोशी (2009)
42. C. N. R. राव (2014)
43. सचिन तेंदुलकर (2014)
44. मदन मोहन मालवीय (2015)
45. अटल बिहारी वाजपेई (2015)
46. प्रणव मुखर्जी (2019)
47. नानाजी देशमुख (2019)
48. भूपेन हजारीका (2019)
49. कर्पूरी ठाकुर (2024)
50. लाल कृष्ण आडवाणी (2024)
51. चौधरी चरण सिंह (2024)
52. पी. वी. नरसिंह राव (2024)
53. एम एस स्वामीनाथन (2024)

दो विदेशियों को भी मिल चुका है ‘भारत रत्न’:

 

1987 में पहली बार किसी विदेशी को भारत रत्न (Bharat Ratna) से नवाजा गया। यह सम्मान पाने वाले थे फ्रंटियर गांधी के नाम से मशहूर खान अब्दुल गफ्फार खान। फ्रंटियर गांधी आजादी से पहले वर्ष 1929 में खुदाई खिदमतगार की स्थापना की थी। वे भारत की आजादी के आंंदोलन में सक्रिय थे और गांधी जी के अनुयायी भी थे।

इन्होंने पूरे जीवन बंटवारे का विरोध किया। जब बंटवारे की बात मान ली गई, तब उन्होंने कहा था- ‘आपने तो हमें भेड़ियों के सामने फेंक दिया है।’ वे आजादी के बाद भी पश्तूनों के लिए अलग देश की मांग करते रहे। इस पुरस्कार के एक साल बाद सन् 1988 में उनकी मृत्यु हो गई।

फ्रंटियर गांधी के बाद साउथ अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को साल 1990 में इस सम्मान से नवाजा गया। उन्होंने अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ लंबी जंग लड़ी। उन्होंने वर्ष 1994 से वर्ष 1999 तक दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के रूप में भी काम किया। वह भी महात्मा गांधी को अपना आदर्श मानते थे। साल 1993 में उन्हें शांति के नोबल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

YOU MAY ALSO READ :- पति-पत्नी और बेटी तीनों ने की सामूहिक आत्महत्या , देर रात हुआ अंतिम संस्कार!

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page