Saturday, September 21, 2024

आखिर खुद खाना क्यों बनाते थे बिहार के सीएम नीतीश कुमार और किन दो बड़े नेताओं की वजह से वह सीएम बने – आईए जानते हैं उनके जन्मदिन के विशेष मौके पर उनसे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

आखिर खुद खाना क्यों बनाते थे बिहार के सीएम नीतीश कुमार और किन दो बड़े नेताओं की वजह से वह सीएम बने – आईए जानते हैं उनके जन्मदिन के विशेष मौके पर उनसे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

Digital News Guru Birthday Special: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक मार्च को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। मुख्यमंत्री कल यानि 1 मार्च को 73 वर्ष के हो गए हैं। जन्मदिन के खास मौके पर नीतीश कुमार को देशभर से मंत्रियों और नेताओं ने बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई नेता जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं | बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने भी मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन पर संदेश का तोहफा दिया है |

बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं ने नीतीश को जन्मदिन के मौके पर दी बधाई

पीएम मोदी ने दी बधाई
पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देता हूं। लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं |

जेडीयू ने अपने एक्सभी दी बधाई

जेडीयू ने अपने एक्स हैंडल पर लिखते हुए कहा है कि न्याय के साथ विकास’ को पूर्णतः परिभाषित करने वाले बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री ‘विकास पुरुष’ नीतीश कुमार जी को जनता दल (यूनाइटेड) परिवार की ओर से जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।

अमित शाह ने दी बधाई

अमित शाह ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन प्रदान करें।

सीएम साय ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा

 बिहार राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
योगी आदित्यनाथ ने भी जन्मदिन के मौके पर फेसबुक पर दे बधाई

 

तेजस्वी यादव ने दी जन्मदिन की बधाई

तेजस्वी यादव ने भी सीएम नीतीश कुमार को बधाई दी है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री आदरणीय नीतीश कुमार जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुखी और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं।

विजय सिन्हा ने सोशल मीडिया एक्स पर सीएम नीतीश कुमार को बधाई देते हुए लिखा

बिहार को कुशासन से सुशासन की ओर ले जाने वाले यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम जी से आपके स्वस्थ खुशहाल और दीर्घायु जीवन की कामना की है।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सीएम नीतीश कुमार को बधाई देते हुए लिखा है “बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हार्दिक शुभकामनाएं। लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

आखिर क्यों खुद खाना बनाते थे  सीएम नीतीश कुमार

नीतीश को बचपन से ही साफ-सफाई पसंद था। इस वजह से रसोइए की गंदगी को लेकर नीतीश कुमार आए दिन घर में नाराज हो जाते, वह भाई सतीश पर गुस्सा निकलाते। नीतीश कुमार की नाराजगी को देखते हुए रसोइये को हटा दिया गया। इसके बाद घर के तीन मर्दों के लिए खाना पकाने की जिम्मेदारी नीतीश के कंधो पर आ गई। सतीश कुमार रसोई में सब्जी काटने के अलावा कोई दूसरा काम नहीं कर पाते।

खाना बनाने में किसी शेफ को भी कर देते हैं फेल

बिहार के मुख्यमंत्री के लिए आज भले ही नौकर-चाकर खाना बनाते हैं, लेकिन आपको जानकर ताज्जुब होगा कि वह खुद भी बेहद स्वादिष्ट खाना पकाते हैं। नीतीश कुमार को युवा अवस्था से ही खाना बनाने का शौक रहा है। बाल्यकाल की जरूरतों की वजह से नीतीश कुमार ने पाककला सीखी है।

नीतीश कुमार के मित्र उदयकांत उनके बड़े भाई सतीश कुमार के हवाले से बताते हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री किशोरा अवस्था में उच्च स्तर के कुक रहे हैं। एक समय मां और छोटी बहन इंदु गांव कल्याण बिगहा में रहने चली गई थीं। उस वक्त तक बड़ी दीदियों की शादी हो चुकी थी। इस वजह से बख्तियारपुर वाले घर में पिता (वैद्य जी), बड़े भाई सतीश और नीतीश उर्फ मुन्ना रह गए थे। खाना बनाने के लिए पिता ने रसोइया को रखा था। लेकिन जो भी रसोइया रखा जाता उसके या तो नाखून बड़े होते तो किसी के कपड़े गंदे होते। यह बात नीतीश कुमार को कतई पसंद नहीं था।

सबसे ज्यादा बार सीएम बनने का रहा है रिकॉर्ड

नीतीश कुमार ने बिहार के सबसे ज्यादा बार सीएम बने जाने का रिकॉर्ड खुद के नाम किया है। वह साल 2000 में पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। लेकिन इस दौरान उनकी सरकार सिर्फ 7 दिन ही टिक सकी थी। जब साल 1998 में शरद यादव और नीतीश कुमार एक साथ आए, तब जाकर जेडीयू पार्टी बनी थी। साल 2000 से लेकर अब तक वह कुल 8 बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। वह करीब 23 सालों से बिहार के मुख्यमंत्री बनते आ रहे हैं।

सीएम बनाने में बीजेपी के दो नेताओं का रहा बड़ा रोल

बताया जाता है कि नीतीश को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने में बीजेपी के दो नेताओं का बड़ा रोल रहा | वो नेता थे लाल कृष्ण आडवाणी और दिवंगत अरुण जेटली | अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में नीतीश कुमार पहली बार केंद्रीय मंत्रीमंडल में आए थे |

बिहार में लालू यादव का तख्ता पलट करने के लिए बीजेपी-जेडीयू गठबंधन की आपसी सहमति के बाद नीतीश कुमार के चेहरे को आगे किया गया | हालांकि ये आसान नहीं था। नीतीश कुमार के चेहरे के खिलाफ बीजेपी और जेडीयू के कई नेता था। लेकिन आडवाणी और जेटली ने अहम भूमिका निभाते हुए उनके चेहरे को आगे किया और इस तरह से नीतीश पहली बार बिहार के सीएम बने |

यह भी पढे: MK Stalin Birthday special: सियासी पटखनी देने में माहिर है स्टालिन, रूस के ‘तानाशाह’ पर पड़ा है नाम!

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page