प्रशांत किशोर के ‘जन सुराज’ से जुड़ीं अभिनेत्री अक्षरा सिंह
Digital News Guru Entertainment Desk: सोमवार 27 नवंबर को भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने ये घोषणा की है कि वह राजनीतिक रणनीतिकार से राज नेता बने प्रशांत किशोर की तरफ से एक साल पहले शुरू किये गए अभियान ‘जन सुराज‘ मे शामिल हो गई है।
अक्षरा सिंह ने अफाक अहमद और NP मंडल की मौजूदगी मे संगठन के संस्थापक की सदस्यता ग्रहण करी। इस दौरान अक्षरा सिंह ने कहा की वो बिहार के भविष्य को उज्ज्वल और अच्छा देखना चाहती है। ‘ जन सुराज ‘ अभियान को प्रशांत किशोर पूरे बिहार तक पहुँचा रहे है। साथ ही हर गाँव मे भी इस अभियान को पहुॅचाया जा रहा है।
प्रशांत किशोर ने अपने राज्य बिहार मे राजनीतिक बदलाव लाने का प्रण लिया हुआ है। पटना स्थित ‘जन सुराज ‘ के कार्यालय मे अक्षरा सिंह ने कहा की वो बिहार की बेटीहै। और उन्होंने कहा की उन्होंने ‘जन सुराज‘ आंदोलन को इस लिए चुना है क्यों की ये कोई आम राजनीतिक पार्टी नही है बल्कि सिर्फ एक आंदोलन है जिससे बिहार का भविष्य अच्छा होगा।
साथ ही अक्षरा सिंह ने कहा की हर घर को सँवारने वाला कोई बेटा नही बल्कि बेटियां होती है। उन्होंने कहा की वो बिहार की बेटी है इसलिए उनका कर्तव्य है की वो अपने राज्य मे खूब तरक्की देखना चाहती है। साथ ही अक्षरा सिंह ने कहा की भविष्य मे अगर उनको मौका मिला तो लोकसभा चुनाव भी जरूर लड़ेगी। आरा से चुनाव लड़ने की अटकलोें को उन्होंने अफवाह करार दिया।
केंद्रीय मंत्री और पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी से अक्षरा सिंह की मुलाकात के बाद सभी लोगों ने अटकले लगाना शुरू कर दिया की अक्षरा सिंह भाजपा मे शामिल हो रही है। इस पर अक्षरा ने कहा की नितिन सिर मेरे पिता समान है। जब भी वह मुझसे मिलते है। मुझ पर काफी स्नेह बरसाते है। मेरी और उनकी मुलाकात को कोई भी राजनीतिक मुद्दे से नही जोड़े।
कौन है अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों की काफी प्रसिद्ध अभिनेत्री है। वो पटना मे रहती है। अक्षरा भोजपुरी सिनेमा मे सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री है। 2010 मे सत्यमेव जयते फिल्म से इन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। अक्षरा सिंह ने अब तक कई हिट फिल्मों मे काम किया है। अक्षरा सिंह की फैन फॉलोइंग बहुत अच्छी है। इन्होंने भोजपुरी सुपर स्टार पवन और खेसारी के साथ भोजपुरी फिल्म ‘प्रतिज्ञा 2’ 20140में काम किया था। यह फिल्म सुपर हिट हुई थी।
अक्षरा एक फिल्म का 10 से 15 लाख लेती है। इसके अलावा अक्षरा सिंह गाने की दुनिया मे भी अपना कदम रख चुकी है। उनका गाना ‘कमरिया पतरे-पतरे’ खूब चर्चा में रहा।वह अब तक एक से बढ़कर एक सुपरहिट सॉन्ग रिलीज कर चुकी हैं।
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के साथ था अफेयर
अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी दर्शको को काफी पसंद आती है। जानकारी के मुताबिक अक्षरा और पवन दोनों एक दूसरे को काफी सालों से डेट कर रहे है। हालाँकि बीच मे अभी ये खबर आई की इन दोनों का ब्रेकअप हो गया है। अलग होने के बाद दोनों के बीच मे काफी लडाई हुई। इस खबर से अक्षरा ने काफी सुर्खिया बटोरी ।
कौन है प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर को कई लोग आम भाषा मे पीके के नाम से जानते है। यह एक भारतीय राजनीतिक रणनीतिकार और राजनीतिज्ञ हैं।इन्होंने राजनीति मे आने से पहले 8 साल तक संयुक्त राष्ट्र के लिए काम किया है। इन्होंने भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दलों के रणनीतिकार के रूप मे काम किया है। प्रशांत किशोर 2 अक्टूबर 2022 से “जन सुराज” अभियान चला रहे है। बिहार के अलग अलग जिलों मे जाकर लोगो से मिलकर उनको सही और गलत मे फर्क समझा रहे है।
यह भी पढे: उत्तर प्रदेश की जेलों में सुनाई देगी हनुमान चालीसा की गूंज, मुस्लिम कैदियों को नमाज पढ़ने की सलाह।