Saturday, September 21, 2024

इंस्टाग्राम से दो लड़कों में प्यार , ब्रेस्ट सर्जरी कर लड़की बना और फिर मिला इनकार, देखिये ट्रांसजेंडर का खतरनाक रिवेंज!

DIGITAL NEWS GURU KANPUR DESK :-

इंस्टाग्राम से दो लड़कों में प्यार , ब्रेस्ट सर्जरी कर लड़की बना और फिर मिला इनकार, देखिये ट्रांसजेंडर का खतरनाक रिवेंज!

कानपुर। कानपुर में प्यार का एक अजीबोगरीब किस्सा सामने आया है। यह किस्सा एक लड़के और लड़की के बीच नहीं बल्कि दो लड़कों के बीच का है। लव स्टोरी की शुरुआत इंस्टाग्राम से होती है। प्यार इस कदर बढ़ जाता है कि दोनों लड़के एक दूसरे को जी जान से चाहने लगते हैं।

समाज उन्हें अलग न कर दे इस डर से एक लड़का अपना जेंडर चेंज करा देता है। जेंडर चेंज कराने में तकरीबन 1 करोंड़ रूपये खर्च होते हैं। लड़की जैसा दिखने के बाद प्यार कुछ दिन और ज्यादा परवान चढ़ता है लेकिन अंत में दोनों में अनबन हो जाती है और युवक जेंडर चेंज कराकर लड़की बने युवक से शादी करने से इनकार कर देता है।

ऐसे शुरू हुआ किस्सा:

इंदौर के जन्जीर बाग थाना साउथ तुकोगंज निवासी सुनील तनवानिया का बेटा दीप तनवानिया उर्फ दीप्ती की वर्ष 2021 में इंस्टाग्राम के जरिये चकेरी श्यामनगर निवासी वैभव शुक्ला से मुलाकात हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बात शादी तक पहुंच गयी। एक साल तक दोनों एक दूसरे से छुपछुप कर मिलते रहे। लेकिन दीप के मन में वैभव के लिये प्यार उफान मार रहा था। वक्त के साथ दीप के लिये वैभव से दूर रहना मुश्किल हो गया था। इसपर दीप ने वैभव से शादी करने की इच्छा जताई। दो युवकों के बीच शादी के लिये न तो समाज तैयार था और न ही घर वाले। लेकिन दीप के मन में तो वैभव के साथ हर पल रहने की इच्छा पनप चुकी थी।

दीप ने वैभव से कहा कि वह उसे पाने के लिये खुद का जेंडर चेंज करा लेगा। जिसपर दोनों में सहमति हो गई। फिर क्या था दीप ने अपने घर वालों से इच्छा जताई और रूपये का इंतजाम किया। दीप ने लगभग 65 लाख रूपये खर्च कर दिल्ली में ब्रेस्ट सर्जरी कराई। सर्जरी के बाद दीप ने खुद का नाम दीप्ती रख लिया।

अब उसने वैभव से शादी करने को कहा। लेकिन शायद वैभव के मन में प्रेमी के लिये कोई जगह नहीं थी उसने टाल-मटोल करना शुरू कर दिया। जिसपर दीप उसकी मंशा जान गया और दोनों में अनबन हो गई। दीप ने इस बीच 45 लाख रूपये अपना रूप निखारने के लिये खर्च किये। इस तरह प्रेमी के लिये खुद का जेंडर चेंज कराने में दीप ने करीब एक करोड़ रूपया खर्च कर दिया। लेकिन वैभव ने शादी से साफ मना कर दिया।

 

प्यार प्रतिशोध में बदला, दूसरे प्रेमी संग मिलकर लिया बदला:

वैभव के प्यार में धोखा पाया दीप कर भी क्या सकता था। इस बीच उसे हबीबगंज इंदौर निवासी अशोक यादव का बेटा 28 वर्षीय रोहन मिला। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इस बीच दीप उर्फ दीप्ती ने शरीर में इतने बदलाव करवा लिये कि वह हूबहू एक लड़की जैसा ही दिखने लगा। प्यार में दीप ने रोहन को वैभव द्वारा दिये गये धोखे की जानकारी दी तो वह आग बबूला हो उठा और वैभव को सबक सिखाने की ठान ली।

यूं लिया बदला:

वैभव चकेरी में जिस घर में रहता वहीं पर वह निरमया रेस्टोरेंट चलाता है। यह रेस्टोरेंट रामपुरम में है। दीप्ती दूसरे प्रेमी रोहन के साथ रविवार को शहर आ गया था। यहां दोनों होटल में रूके और शराब की। यहां से ऑनलाइन स्कूटी बुकिंग साइट के माध्यम से स्कूटी बुक की। रविवार देर रात दोनों वैभव के घर पहुंचे जहां उसके चाचा की कार घर के बाहर खड़ी थी। दीप्ती ने प्रेमी रोहन संग मिलकर स्कूटी से दो लीटर पेट्रोल निकाला और कार में छिड़क कर आग लगा दी। ऊंची लपटें देखकर वैभव के परिजनों दमकल को सूचना दी और पानी की मदद से आग बुझाई। कैमरा चेक किया तो पूरी घटना समझ आई। जिसपर वैभव ने चकेरी थाने में स्कूटी सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

यूं पहुंची पुलिस:

पुलिस जांच में जुटी तो आपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाये गये कैमरे खंगाले। जिसमें स्कूटी नंबर पढ़ने में आ गया। स्कूटी मालिक तक पुलिस पहुंची तो जानकारी हुई की दीप और रोहन ने स्कूटी किराये पर लेकर वारदात को अंजाम दिया है। सर्विलांस सेल ने लोकेशन खंगाली तो आरोपितों के फजलगंज बस स्टाप पर होनी की बात सामने आई । चकेरी पुलिस ने तत्काल लोकेशन ट्रेस की आरोपितों को फजलगंज बस स्टाप पर गिरफ्तार कर दिया।

मंगलवार को पुलिस टीम ने मामले का खुलासा कर दिया। आरोपित दीप उर्फ दीप्ती ने पुलिस के सामने वैभव की करतूत बतायी तो लोग दंग रह गये। वहीं दीप्ती के मुताबिक आग लगाने की घटना का दोष रोहन है उसे तो कुछ भी नहीं पता था। दीप्ती का कहना है कि रोहन के अंदर वैभव से बदला लेने की इच्छा भ़ड़क उठी थी। सो उसने ऐसा कर दिया। हालांकि पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।

जेल में भी अलग इंतजाम है दीप्ती का:

दीप उर्फ दीप्ती एक ट्रांसजेंडर बन चुका है। जिसके चलते जेल में उसने रखने में अधिकारियों के लिये दुविधा हो गई। हालांकि सूत्रों के मुताबिक उसे अलग बैरक में रखा गया है। यह बैरक पुरूष बैरक के पास ही है। फिलहाल वह यहीं रहेगा। जबकि रोहन को पुरूष बैरक में ही रखा गया है। डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार के मुताबिक मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

YOU MAY ALSO READ :- Facebook & Instagram Down: दुनियाभर में फेसबुक और इंस्टाग्राम का हुआ सर्वर ठप, लॉग इन तक नहीं कर पा रहे यूजर्स!

 

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page