Sunday, September 22, 2024

Hardeep Singh Puri Birthday special:आईए जानते है हिंदू कालेज से हरदीप सिंह के कैबिनेट मंत्री बनने तक का सफर

DIGITAL NEWS GURU POLITICAL DESK :- 

हरदीप सिंह पुरी जन्मदिन विशेष Hardeep Singh Puri Birthday special:

 

हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) का जन्म 15 फ़रवरी साल1952 को हुआ था , हरदीप भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ हैं। सत्रहवीं लोकसभा के नरेन्द्र मोदी (NARENDRA MODI ) मंत्रिमण्डल में उन्हें ‘आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय’ के लिये राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया था,

किन्तु 7 जुलाई, 2021 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (NARENDRA MODI ) के मंत्रिमण्डल में विस्तार और फेरबदल के बाद अब उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिल गया है और वह ‘पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय’ तथा ‘आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय’ का दायित्व सम्भाल रहे हैं।

हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) को राजनयिक जीवन में कई मौकों पर दुनिया के सामने भारत का पक्ष पूरी मजबूती से रखने के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने साल 1988 से साल 1991 के दौरान ब्राजील, जापान, श्रीलंका और ब्रिटेन में महत्वपूर्ण राजनयिक जिम्मेदारियां निभाईं है।

हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) का प्रारम्भिक जीवन :

15 फ़रवरी साल 1952 को दिल्ली में जन्मे हरदीप सिंह पुरी भारतीय विदेश सेवा के साल 1974 बैच के अधिकारी रहे है.और साल 2014 में राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति भारतीय जनता पार्टी  (BJP) के रुख़ से प्रभावित होकर उन्होंने भगवा पार्टी में शामिल होने का फैसला भी कर लिया था।

हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) मे अपने  छात्र जीवन से ही शीर्ष  नेतृत्व  की क्षमता और अपनी बात को पुरजोर तरीके से रखने का हुनर था.और उनका यह गुण हर जिम्मेदारी को पूरी शिद्दत से निभाने में उनके काम आया है

 

हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) का राजनीतिक करियर:

नरेन्द्र मोदी (NARENDRA MODI ) सरकार में शामिल किए जाने वाले लोगों में भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हरदीप पुरी का भी नाम शामिल हो गया है, जिन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति का हमेशा से माहिर माना जाता है और 40 साल के अपने राजनयिक जीवन के दौरान वह कई देशों में भारत के राजदूत के तौर पर अपनी जिम्मेदारी पूरी करी है उसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र में भी हरदीप एक अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

अपने लंबे राजनयिक जीवन में हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) को कई मौकों पर संयुक्त राष्ट्र में भारत का पक्ष पूरी मजबूती से रखने का श्रेय भी दिया जाता है। हरदीप ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कालेज से पढ़ाई पूरी करी है और पढाई पूरी करने के बाद भारतीय विदेश सेवा का रुख़ किया था और इस दौरान हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) जे.पी. आंदोलन में भी सक्रिय रहे थे।

हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) कुछ समय तक सेंट स्टीफन कॉलेज में व्याख्याता भी रहे। उन्होंने ब्राजील, जापान, श्रीलंका और ब्रिटेन में महत्वपूर्ण राजनयिक जिम्मेदारियां निभाई हैं। हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri)न्यूयार्क स्थित अन्तरराष्ट्रीय शांति संस्थान के उपाध्यक्ष रहे और संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि के रूप में अपनी सेवाएं दीं .

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख के रूप में हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने विश्व संगठन की आतंकवाद निरोधक समित और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष के रूप में भारत के हितों का पूरी ईमानदारी से संरक्षण किया। विदेश सेवा में रहते हुए हरदीप सिंह पुरी जे.पी. आंदोलन में भी हिस्सा ले चुके हैं।

वह संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के तौर पर न्यूयार्क (2009-2013) और जेनेवा (2002-2005) में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था अगले वित्त वर्ष यानी 2024-25 के अंत तक पांच ट्रिलियन डालर की हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दशक के अंत तक यह दोगुनी यानी 10 ट्रिलियन डालर हो जाएगी।YOU MAY ALSO READ :-    Ashutosh Gowariker birthday special: आशुतोष गोवारिकर ने दी है ऑस्कर नामांकित यह फिल्म,उसके बाद दीं कई और सुपरहिट मूवीज

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page