Saturday, September 21, 2024

Randhir kapoor birthday special : रणधीर को आज तक नही मिला है कोई भी अवॉर्ड, फिल्में न करने के बाद भी लोकप्रिय रहे है रणधीर!

DIGITAL NEWS GURU ENTERTAINMENT DESK :- 

रणधीर कपूर  जन्मदिन विशेष Randhir kapoor birthday special :

 

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर (Randhir kapoor) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर का जन्म 15 फरवरी 1947 को मुंबई में हुआ था। रणधीर कपूर (Randhir kapoor) ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं।

सत्तर और अस्सी के दशक में धूम मचाने वाले रणधीर कपूर (Randhir kapoor) कम ही फिल्मों में नजर आए हैं। कम फिल्मों में अभिनय करने के बावजूद भी अपने गुड लुक्स की वजह से वे फैंस के पसंदीदा रहे हैं। उनके करीबी उन्हें प्यार से डब्बू कह कर पुकारते हैं।अभिनेता अब लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं। तो आइए जानते हैं रणधीर कपूर के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ खास बाते

बाल कलाकार के रूप में किया था रणधीर कपूर (Randhir kapoor) ने  डेब्यू:

रणधीर कपूर (Randhir kapoor) ने अभिनेत्री बबिता से शादी की है। रणधीर और बबिता की दो बेटियां करीना कपूर और करिश्मा कपूर हैं। पृथ्वीराज कपूर के पोते और राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर ने बॉलीवुड में बतौर बाल कलाकार डेब्यू किया था। राज कपूर फिल्म ‘श्री 420’ में रणधीर चाइल्ड एक्टर के तौर पर नजर आए थे। साल 1971 में आई फिल्म ‘कल आज और कल’ से उन्होंने बड़े पर्दे पर मुख्य अभिनेता एंट्री की थी।

 

राज कपूर ने नहीं करने दिया रणधीर कपूर (Randhir kapoor) को आरके स्टूडियो में काम:

ग्रेजुएशन के बाद रणधीर कपूर (Randhir kapoor) ने राज कपूर से कह दिया कि वो आगे पढ़ाई नहीं करना चाहते बल्कि फिल्मों में काम करना चाहते हैं। रणधीर ने सोचा था कि उन्हें अपने ही आरके स्टूडियो में काम करने का मौका मिल जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

राज कपूर ने उन्हें साफ कह दिया था कि अगर वो फिल्मों में काम करना चाहते हैं तो पहले उनको आरके बैनर के बाहर जाकर काम करना होगा क्योंकि आरके स्टूडियो के मालिक होने के नाते वो यहां वो कुछ नही सीख पाएंगे।
इसके बाद रणधीर ने डायरेक्टर लेख टंडन को असिस्ट करना शुरू कर दिया था और उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर साल 1968 में आई फिल्म ‘झुक गया आसमान’ में काम किया।

ऐसे शुरू हुई रणधीर कपूर (Randhir kapoor)-बबीता की प्रेम कहानी:

रणधीर कपूर (Randhir kapoor) और बबिता की मुलाकात फिल्म ‘संगम’ के सेट हुई थी। अभिनेता अपने पिता राज कपूर के साथ ‘संगम’ के सेट पर गए थे। वहां बबीता भी मौजूद थीं। रणधीर की नजर बबीता पर पड़ी तो वह उन्हें देखते ही रह गए। दोनों पहली नजर में ही एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। इसके बाद गुपचुप मिलने का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद दोनों ने साथ में पहली फिल्म ‘कल आज और कल’ की।

पहली फिल्म के बाद से ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। रणधीर पंजाबी थे, तो वहीं बबीता सिंधी परिवार से ताल्लुक रखती थीं। दोनों ने जब शादी के लिए परिवार में बात की तो सभी उनके खिलाफ हो गए थे। परिवार के खिलाफ होने के बावजूद रणधीर और बबीता का प्यार चलता रहा था और दोनों ने साल 1971 में शादी के बंधन मे बंध गए थे।

सपोर्टिंग रोल मिलने लगे तो 10 साल तक नहीं की रणधीर कपूर (Randhir kapoor) ने एक्टिंग:

1975 में रणधीर कपूर (Randhir kapoor) ने फिल्म ‘धरम करम’ बनाई जिसमें उन्होंने पिता राजकपूर के साथ एक बार फिर काम किया। इसी साल उनकी फिल्म ‘लफंगे’ और ‘पोंगा पंडित’ हिट रही थीं। 1976 से 1981 तक रणधीर कई मल्टीस्टारर फिल्मों में दिखे जिनमें ‘चाचा भतीजा’, ‘कसमें वादे’, ‘मामा भांजा’, ‘हीरा लाल पन्ना लाल’, ‘बीवी ओ बीवी’ जैसी फिल्मों में दिखे।

1981 में फिल्म ‘हरजाई’ पिटने के बाद रणधीर कपूर को बतौर हीरो फिल्में मिलना बंद हो गईं और उन्हें साइड रोल ऑफर होने लगे जिससे दुखी होकर उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली। बतौर लीड एक्टर उनकी आखिरी फिल्म खजाना थी जो कि 1987 में रिलीज हुई थी। 1991 से रणधीर कपूर ने बतौर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अपने करियर पर फोकस किया और हिना, आ अब लौट चलें, प्रेम ग्रंथ जैसी फिल्में बनाईं।

10 साल के गैप के बाद उन्होंने फिल्म ‘लेडीज ओनली’ से एक्टिंग में फिर वापसी की लेकिन ये फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। इसके बाद उन्होंने कुछ फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए। अपने 43 साल लंबे करियर में रणधीर कपूर को कोई अवॉर्ड नहीं मिला। उन्हें एकमात्र नॉमिनेशन उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में फिल्म ‘कसमें वादे’ के लिए मिला था जो कि बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए था।

रणधीर कपूर (Randhir kapoor) की फिल्में:

रणधीर कपूर (Randhir kapoor) की फिल्मों की बात करें तो, वे कम ही फिल्मों में नजर आए हैं। कम फिल्मों में अभिनय करने के बावजूद भी अपने गुड लुक्स की वजह से वे फैंस के पसंदीदा रहे हैं। उन्होंने ‘कल आज और कल’, ‘जवानी दिवानी’, ‘रामपुर का लक्ष्मण’, ‘हमराही’, ‘पोंगा पंडित’, ‘मामा भांजा’, ‘कस्मे वादे’, ‘रमैया वस्तावैय्या’ और ‘हाउसफुल’ जैसी फिल्में कीं।रणधीर कपूर (Randhir kapoor) आखिरी बार 2014 में आई फिल्म ‘सुपर नानी’, ‘देसी मैजिक’ में नजर आए थे।

415 करोड़ के मालिक हैं रणधीर कपूर (Randhir kapoor):

रणधीर कपूर की नेटवर्थ 415 करोड़ रु. है। उन्होंने अपने करियर में एक्टिंग, डायरेक्शन, फिल्म प्रोडक्शन से कमाई की है। इसके अलावा उन्होंने रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट से भी करोड़ो रुपए कमाए हैं। मुंबई में उनकी कई पॉश जगहों पर प्रॉपर्टी है। उन्होंने कई कमर्शियल स्पेस भी रेंट पर दे रखे हैं।

YOU MAY ALSO READ :- Sushma Swaraj birthday special : मिलनसार और अपनत्व की मूरत सुषमा स्वराज जी को शत् -शत् नमन!

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page