Sunday, September 22, 2024

Javed Akhtar Birthday special : क्यों टूटी थी सलीम-जावेद की जोड़ी, और आखिर क्यू शबाना आजमी और जावेद अख्तर की लव स्टोरी में आई थी दिक्कत !

 

जावेद अख्तर जन्मदिन विशेष ( Javed Akhtar Happy Birthday ):

जावेद अख्तर ( Javed Akhtar ) 17 जनवरी को अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि उनका असली नाम जादू है जिसे उनके पिता द्वारा लिखी गई एक कविता की पंक्ति लम्हा लम्हा किसी जादू का फसाना होगा से लिया था।उन्हें जावेद के नाम से जाना जाता है क्योंकि यह जादू शब्द के सबसे करीब है।

मोहब्बत को आशिकाना अंदाज में पेश करने वाले बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ( Javed Akhtar ) 17 जनवरी को अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। जावेद अख्तर ( Javed Akhtar ) को शायराना अंदाज उनको पिता जां निसार अख्तर से मिला, जो मशहूर कवि थे और उनकी मां सफिया अख्तर मशहूर उर्दू लेखिका थी।

बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि उनका असली नाम ‘जादू’ है, जिसे उनके पिता द्वारा लिखी गई एक कविता की पंक्ति ‘लम्हा लम्हा किसी जादू का फसाना होगा’ से लिया था। उन्हें जावेद के नाम से जाना जाता है, क्योंकि यह जादू शब्द के सबसे करीब है। गीतकार जावेद अख्तर का बचपन अलग-अलग शहरों में गुजरा। जब वह छोटे थे तो उनकी मां का निधन हो गया था, जिसके बाद उनके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी ।

जावेद अख्तर ( Javed Akhtar ) ने फिल्मों के लिए किया बेहद स्ट्रगल :

अपनी पढ़ाई पूरे करने के बाद सपनों के शहर मुंबई आ पहुंचे थे। उन दिनों उनके पास खाने तक के पैसे नहीं थे। इतना ही नहीं उन्होंने पेड़ों के नीचे और गलियारों में कई राते गुजारी हैं।बाद में कमाल अमरोही के स्टूडियो में उन्हें ठिकाना मिला था।

कुछ वक्त के बाद जावेद को हिंदी फिल्मों में क्लैपर ब्वॉय का काम मिल गया। फिल्म ‘सरहदी लुटेरा’ की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात सलीम खान से हुई थी जो इस फिल्म के हीरो थे। ये मुलाकात उनके बेहद खास रही और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

सलीम और जावेद अख्तर ( Javed Akhtar ) की जोड़ी ने दि है कई  हिट फिल्में :

 

सलीम और जावेद ने मिलकर इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दी। कहा जाता है उन दिनों सलीम खान स्टोरी आइडिया देते थे और जावेद अख्तर डायलॉग लिखते थे। उन दिनों जावेद अख्तर उर्दू में स्क्रिप्ट लिखते थे, जिसका बाद में हिंदी ट्रांसलेशन किया जाता है। इस जोड़ी ने शोले से लेकर यादों की बारात, दीवार, सीता और गीता, हाथी मेरा साथी जैसी फिल्मों में काम किया।

क्यों टूटी थी सलीम-जावेद अख्तर ( Javed Akhtar ) की जोड़ी?:

पर्दे पर 24 फिल्मों में साथ काम करने के बाद एक वक्त ऐसा आया जब सलीम-जावेद अख्तर ( Javed Akhtar ) की जोड़ी टूट गई। साल 1982 में सलीम-जावेद अलग हो गए। कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन की वजह से ये जोड़ी टूटी थी। सन 80 में सलीम-जावेद अख्तर ( Javed Akhtar ) ने एक स्क्रिप्ट लिखी थी, जिसमें वह चाहते थे की अमिताभ बच्चन काम करें, लेकिन एक्टर ने इसे करने से मना कर दिया था।

बस फिर क्या है जावेद अख्तर ( Javed Akhtar ) जी को उनकी ये बात पसंद नहीं आई और उन्होंने अपने दोस्त सलीम के आगे प्रस्ताव रख दिया था कि वह आज से कभी भी अमिताभ बच्चन के साथ काम नहीं करेंगे। जबकि सलीम खान इस बात के खिलाफ थे। बस इसी मनमुटाव की वजह से दोनों ने फिर कभी साथ में काम नहीं किया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि, “हमारी जोड़ी की उम्र हो गई थी, इसलिए हमें हमारी जोड़ी को टूटना था। वह इस जोड़ी को मिस करते हैं।

शबाना आजमी और जावेद अख्तर ( Javed Akhtar ) की लव स्टोरी में आई थी दिक्कत:

 

जावेद अख्तर ( Javed Akhtar ) की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। शबाना आजमी से शादी के बंधन में बंधने से पहले उन्होंने फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी से 17 साल की कम उम्र में शादी की थी। शबाना आजमी जावेद अख्तर की दूसरी पत्नी हैं। इन दोनों की पहली मुलाकात उस दौरान हुई थी जब जावेद अख्तर शबाना आजमी के पिता कैफी आजमी के घर कविताएं सुनाने जाया करते थे।

जावेद अख्तर ( Javed Akhtar )– शबाना आजमी के आर्ट वर्क के दीवाने थे। लगातार मुलाकातों के बाद दोनों के बीच प्यार हुआ, लेकिन बात जब शादी की आई तो एक्ट्रेस के पिता को राजी हो गए पर उनकी मां इस रिश्ते के खिलाफ थी। इसकी एक बड़ी वजह थी जावेद अख्तर का पहले से ही शादीशुदा होना। हालांकि शबाना आजमी जब जावेद अख्तर की जिंदगी में आई तो हनी ईरानी से उनका रिश्ता टूट गया।

जावेद अख्तर ( Javed Akhtar ) विवादित बयानों के चलते हमेशा चर्चा में रहते है !:

जावेद अख्तर ( Javed Akhtar ) वह लिरिसिस्ट हैं, जो बड़ी ही बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। वह अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में आ जाते हैं। जावेद अख्तर के करियर की बात करें तो उन्होंने शोले के अलावा दुनिया, खेल, डॉन, जंजीर, मिस्टर इंडिया, नमस्ते लंदन जैसी फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी है। उन्हें हिंदी फिल्म जगत में उनके योगदान के लिए फिल्मफेयर, राष्ट्रीय पुरस्कार और साथ ही जावेद अख्तर को पद्म भूषण अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है।

YOU MAY ALSO READ :- गुरु गोविंद सिंह जी की 358वी जयंती आज, आप सभी को खास अंदाज में गुरु गोविंद जयंती की शुभकामनाएं !

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page