DIGITAL NEWS GURU DELHI DESK:
जेंडर में बदलाव के लिए आधार कार्ड पर भी डिटेल्स को अपडेट करवाना जरूरी है? क्या कहता है UIDAI का नियम
भारत में जेंडर बदलवाना एक कानूनी प्रक्रिया (Delhi News) का हिस्सा है। जेंडर चेंज किसी व्यक्ति की पहचान से जुड़ा हुआ होता है। ऐसे में जेंडर में बदलाव के लिए आधार कार्ड पर भी डिटेल्स को भी चेंज करवाना यानि अपडेट करवाना जरूरी है। बहुत से लोगों के जेहन में यह सवाल जरूर आएगा कि एक बार यह आईडी बन चुकी है तो क्या जेंडर को लेकर बदलाव किया जाना मुमकिन होगा।
•भारत में जेंडर बदलवाना कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है। हालांकि, जेंडर बदलाना किसी व्यक्ति की पहचान से जुड़ा होता है। ऐसे में जेंडर में बदलाव के लिए आधार कार्ड पर भी डिटेल्स को बदलावा जाना जरूरी है।
क्या आधार कार्ड में जेंडर बदलवाया जा सकता है?
लेकिन क्या भारतीय नागरिकों की पहचान से जुड़े डॉक्यूमेंट आधार कार्ड पर जेंडर चेंज करवाया जा सकता है। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल जरूर आएगा कि एक बार यह आईडी बन चुकी है तो क्या जेंडर को लेकर बदलाव किया जाना मुमकिन होगा। इस सवाल का जवाब हां है।
• आधार कार्ड में जेंडर बदलवाने का क्या है नियम?
दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (Unique Identification Authority Of India) भारतीय नागरिकों को आधार अपडेट करवाने की सुविधा देता है।
यानि किसी स्थिति में अगर व्यक्ति की कुछ डिटेल्स में बदलाव हो गया है तो इसे आधार कार्ड पर भी अपडेट करवाया जा सकता है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (Unique Identification Authority Of India) की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, आधार कार्ड पर जेंडर में भी बदलाव किया जा सकता है।
हालांकि, कोई भी भारतीय नागरिक अपने पूरे जीवन में केवल एक ही बार अपने जेंडर को बदलवा सकता है। यह जानकारी दूसरी बार अपडेट नहीं करवाई जा सकेगी।
यानी एक बार पुराना जेंडर बदलवा लेते हैं ,तो न्यू जेंडर के साथ ही आपकी पहचान होगी।
आधार कार्ड में जेंडर कैसे बदलवाएं
आधार कार्ड में जेंडर चेंज करवाने के लिए किसी डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं होती है। यूआईडीएआई(UIDAI)का कहना है, कि कोई भी व्यक्ति किसी भी नामांकन केंद्र पर मेडिकल सर्टिफिकेट या ट्रांसजेंडर आईडी कार्ड जमा करके लिंग अपडेट के लिए नामांकन कर सकते हैं। आधार कार्ड में कौन-सी डिटेल्स दो बार करवा सकते हैं अपडेट
आधार कार्ड अपडेट करवाने के साथ नागरिकों को कुछ जानकारियां दो बार तो कुछ एक ही बार चेंज करवाने की सुविधा मिलती है- आधार कार्ड में नाम दो बार अपडेट करवाया जा सकता है। आधार कार्ड में जन्मतिथी को केवल एक ही बार अपडेट करवाया जा सकता है। आधार कार्ड में जेंडर एक ही बार अपडेट करवाया जा सकता है।