Saturday, September 21, 2024

Sonakshi Sinha Birthday special : रीना रॉय से शक्ल मिलने से लेकर पहली कमाई तक, जानिए सोनाक्षी सिन्हा के बारे में ये दिलचस्प बातें

Digital News Guru Entertainment Desk:

Sonakshi Sinha Birthday special : रीना रॉय से शक्ल मिलने से लेकर पहली कमाई तक, जानिए सोनाक्षी सिन्हा के बारे में ये दिलचस्प बातें

Sonakshi Sinha Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) आज 36 साल की हो गई हैं। सोनाक्षी का जन्म 2 जून, साल 1987 को पटना में हुआ था। उनके जन्मदिन के मौके पर आपको उनके बारे में बता रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस और शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सोनाक्षी अपनी फिल्मों में अपनी अच्छी एक्टिंग की वजह से ही काफी पॉपुलर हुई हैं।

Sonakshi Sinha (@aslisona) • Instagram photos and videos

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपने बॉलीवुड करियर में एक से बढ़कर एक फ़िल्मे करी हुई है। सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) भले ही एक स्टार अभिनेता की बेटी रही हैं, मगर उन्होंने अपनी पहचान अपने अभिनय के दम पर बनाई है। उन्होंने फिल्मों में करियर की शुरुआत फिल्म ‘दबंग’ से की थी। वो पहले सिनेमा में नहीं आना चाहती थीं, लेकिन ‘भाईजान’ यानी कि सलमान खान (Salman khan) के कहने पर फिल्मों में आई हैं। चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर आपको उनके बारे में दिलचस्प बातें बताते हैं। आइए जानते हैं…

Netflix's Heeramandi: Sonakshi Sinha recalls nailing one-take song Tilasmi  Bahein: 'Entire set, including Sanjay Leela B – Firstpost

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha)  को लेकर सभी लोगो को ऐसा लगता होगा कि वो अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं तो उन्हें पैसों की कभी क्या जरूरत रही होगी या फिर उन्हें अपने बचपन या फिर शुरुआती दिनों में ही अच्छा खासा पैसा मिलने लगा होगा। लेकिन सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि उन्होंने अपनी पहली कमाई 3000 रुपए करी थी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्मों में आने से पहले उन्होंने एक फैशन वीक में बतौर वालंटियर काम किया था, जिसमें एक दिन काम करने के 500 रुपए मिलते थे।

फिल्मों में आने से  पहले की सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) मॉडलिंग

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha)  की पहली फिल्म भले ही सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म ‘दबंग’ रही थी। लेकिन, फिल्मों में काम करने से पहले सोनाक्षी मॉडलिंग कर चुकी थीं। इसके साथ ही वो कई इवेंट्स में रैम्प वॉक भी कर चुकी थी।

Sonakshi Sinha | Happy birthday to the king of kings… the one whos always  in my corner, and pocket 😜!!! Love you Papa ❤️ #birthdayboy | Instagram

पैरेंट्स से लेती हैं सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) पैसे

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अभी कुछ दिनों पहले ही एक करोड़ों का फ्लैट लिया हुआ है। आज के समय मे सोनाक्षी करोड़ों की संपत्ति की मालकिन बन गयी हैं। एक फिल्म के लिए सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) काफी मोटी रकम चार्ज किया करती हैं लेकिन क्या आपको ये पता है कि वो आज भी खर्चे के लिए पैरेंट्स से ही पैसे मांगती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस अपनी सारी कमाई पैरेंट्स के हाथ में ही रखती हैं और जरूरत के अनुसार, वो उनसे मांग लिया करती हैं।

Sonakshi Sinha's red Payal Singhal lehenga took 1,000 hours to embroider |  Vogue India

एक्टर के साथ सिंगर भी हैं सोनाक्षी

आपको बता दें कि अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) काफी मल्टीटैलेंटेड हैं। सोनाक्षी को उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए तो जाना ही जाता है लेकिन इसके साथ – साथ वो अपनी सिंगिंग के लिए भी फेमस हो चुकी हैं। इतना ही नहीं रियल लाइफ में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) एक पेंटर भी हैं।

Sonakshi Sinha - Sonakshi Sinha added a new photo.

रीना रॉय से मिलती है शक्ल

अभिनेत्री  सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के बारे में एक सबसे दिलचस्प बात ये है कि उनकी पूरी शक्ल अभिनेत्री रीना रॉय से मिलती है। इसके खूब चर्चे भी रहे हैं। जबकि एक समय मे ये भी खबरें रही थी कि शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय रिलेशनशिप में भी रह चुके हैं। हालांकि, शक्ल मिलने को लेकर एक्ट्रेस ने एक बार इंटरव्यू में कहा था कि उनका चेहरा उनकी मां पूमन से मिलता है ना कि रीना रॉय से।

यह भी पढ़ें: Kanpur News: डेड बॉडीज से कानपुर का पोस्टमार्टम हाउस हुआ फुल , नौतपा की तपती गर्मी से हुईं 58 मौते; डीप फ्रीजर खराब होने से 500 मीटर तक फैली दुर्गंध

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page