Sunday, September 22, 2024

कनाडाई गायक और गीतकार ब्रायन एडम्स के बारे पढ़िए रोचक तथ्य।

कनाडाई गायक और गीतकार ब्रायन एडम्स के बारे पढ़िए रोचक तथ्य।

Digital News Guru Entertainment Desk: ब्रायन एडम्स का जन्म 5 नवंबर 1959 को किंग्स्टन, ओंटारियो कनाडा मे हुआ था। ब्रायन एडम्स एक रॉक गायक और गीतकार है। ये 1980 के सफल रिकॉर्डिंग कलाकार थे।

ब्रायन एडम्स का बचपन

ब्रायन के पिता का नाम कॉनराड जे. एडम्स था और इनकी माता का नाम एलिजा था। इनके पिता कनाडाई सेना में कार्यरत थे, संयुक्त राष्ट्र और एक राजनयिक के रूप में कार्य करते थे, बचपन मे ही इनके माता पिता का तलाक़ हो गया था। तलाक़ के बाद ब्रायन एडम्स अपनी माँ के साथ ब्रिटिश कोलंबिया मे रहने लगे थे। उन्होंने सदरलैंड सेकेंडरी स्कूल मे पढाई की।

ब्रायन एडम्स को बचपन से संगीत का शौक

ब्रायन एडम्स ने सिर्फ हाई स्कूल तक ही अपनी पढाई करी। ब्रायन एडम्स ने अपनी स्कूल की फीस नही दी और उन्होंने उन पैसे से गिटार खरीद लिया। और अपनी पढाई बीच मे छोड़ दी। ब्रायन एडम्स ने डिश वॉशर रूप मे भी कई जगह काम किया है। उन्होंने 14 साल की उम्र से ही गाना गाना और ऑडिशन देना शुरू कर दिया था।

ब्रायन एडम्स का करियर

वह शुरूवाती दिनों मे गिटार ले के निकल जाते थे और हर जगह जा कर अपना ऑडिशन देते थे। उनको पहली नौकरी एक क्लब मे मिली थी। जहाँ वो बैंड के साथ भी खेलते थे और गिटार भी बजाते थे।
17 साल की उम्र मे ब्रायन एडम्स ने अपनी क्लब की नौकरी छोड़ दी और कई कलाकारों के साथ मिलकर गायक के रूप मे वैकूवर स्टूडियो मे काम करना शुरू कर दिया। 1980 तक आते आते उन्होंने बहुत सारे संगीत कार्यक्रम मे भाग लिया। और हर कोई ब्रायन एडम्स को अब जानने लगा।उन्होंने दुनिया भर मे कम से कम 70 मिलियन एल्बम बेचे। साल 1990 मे उन्हे ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया से सम्मानित किया गया था।

वह अपने करियर मे 15 से ज्यादा जूनो पुरुस्कार पा चुके है। ब्रायन एडम्स ने 2015 मे एक फोटोग्राफर के रूप मे भी काम किया है। उन्हे फोटोग्राफी के काम के लिए लंदन मे उन्हे मानद फेलोशिप भी दी गयी। ब्रायन एडम्स ने 2006 मे 9/110 वर्ल्ड ट्रेंड सेंटर के हमले के बाद कराची पाकिस्तान मे प्रदर्शन करने वाले पहले पश्चिमी कलाकार बने। ब्रायन एडम्स का पहला एल्बम 20 साल की उम्र मे आया था।

ब्रायन एडम्स की शादी

ब्रायन एडम्स ने शादी नही करी। लेकिन उनके जीवन मे दो औरते आयी। उनका पहला अफेयर सेसिली थॉमसन से चला लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिन तक न चल सका। उसके बाद इनकी जिंदगी मे एलिसिया ग्रिमाल्डी आयी।
एलिसिया ग्रिमाल्डी से ब्रायन एडम्स को 2 बेटियां हुई। एक बेटी 2011 मे हुई। दूसरी बेटी 2013 मे हुई। लेकिन अभी भी
ब्रायन एडम्स ने एलिसिया से शादी नही करी।

जब भारत आये थे ब्रायन एडम्स

ब्रायन अपने आप को छोटा भारतीय कहते है वह कहते है की उनको भारत से बहुत प्यार है। साल 1994 मे ब्रायन एडम्स पहली बार भारत आये थे। और एक सफल संगीत कार्यक्रम किया था। ब्रायन एडम्स अब तक 5 बार भारत आ चुके है।

  • 1980 मे ब्रायन ने स्व -शीर्षक अपना पहला एल्बम जारी किया, फिर चार महीने बाद कनाडाई दौरे मे गये।
  • 1981 मे उनका अगला एल्बम ‘ यू वांट इट, यू गॉट इट’ रिलीज़ हुआ, इसके 6 महीने बाद ये अमेरिका दौरे मे गए।
  • 1983 मे उनका तीसरा एल्बम ‘कट्स लाइक ए नाइफ ‘ और ‘ दिस टाइम ‘ के साथ उनको बहुत सारा स्टारडम मिला। और वह टॉप 10 सिंगर की श्रेणी मे आ गए। 1983 मे ब्रायन एडम्स अमेरिकी रॉक बैंड के मुख्य कलाकार बने।

1984 मे आया उनका चौथा एल्बम ‘रेकलेस’ उनका सबसे सफल एल्बम रहा। 1987 मे आयी ब्रायन एडम्स की इन टू द फायर’ फिर इनका एल्बम आया’ वेकिंग उप द नेबर्स’1991 मे 1993 मे सो फार सो गुड आया। ब्रायन एडम्स का लेटेस्ट एल्बम आल और नथिंग’ 2022 मे रिलीज़ हुआ है।

यह भी पढे: ब्रेट ली के जन्मदिन पर जाने उनसे जुड़ी कुछ बाते। 

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page