Sunday, September 22, 2024

जून जुलाई तक ई – सॉफ्टवेयर पर अपलोड किताबों को पाठको के लिए ऑनलाइन कर दिया जाएगा, एक क्लिक पर दिखेंगा 5 लाख पुस्तकों का विवरण !

DIGITAL NEWS GURU EDUCATIONAL DESK :-

जून जुलाई तक ई – सॉफ्टवेयर पर अपलोड किताबों को पाठको के लिए ऑनलाइन कर दिया जाएगा, एक क्लिक पर दिखेंगा 5 लाख पुस्तकों का विवरण !

किताबों को पढ़ना कई लोगों की रुचि होती है, जिनमें से कुछ लोग तो ऐसे होते हैं जिन्हें उन्हें उनकी पसंद की किताबें दुकानों या लाइब्रेरी में उपलब्ध नहीं हो पाती है, तो ऐसे में अब सरकार एक साथ 5 लाख बुक्स का पूरा विवरण ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त करने हेतु शुरू करने जा रही है ,जिसकी वेबसाइट के बारे में हम आपको आज बताने जा रहे ,बता दें, आज मार्केट में फिक्शन, फैशन, माइथोलॉजी, साइंस, फूड और टेक्नोलॉजी जैसे कई सेक्शन्स की ढेरों किताबें हैं।

जो कि अब आपको वेबसाइट के माध्यम से भी प्राप्त हो सकेंगी। उत्तर प्रदेश के सभी जिला पुस्तकालयों की पुस्तकें ऑनलाइन होंगी। वाराणसी जिला पुस्तकालय की 24 हजार पुस्तकें ऑनलाइन हुई हैं। प्रदेश सरकार के ई-ग्रंथालय सॉफ्टवेयर पर किताबें अपलोड की जा रही हैं। इसकी लांचिंग चुनाव के बाद होगी।

अब पुस्तकालयों के रैक और अलमारी में किताबें ढूंढने में घंटों समय जाया करने की जरूरत नहीं। बस एक क्लिक पर आपकी मनपसंद किताब आपके सामने होगी। यह सब कुछ ई-ग्रंथालय सॉफ्टवेयर पर किताबों का ब्योरा ऑनलाइन होने से संभव होगा। ज्यादा से ज्यादा पाठकों तक पुस्तकों की पहुंच सुलभ कराने के मकसद से प्रदेशभर के पुस्तकालयों की किताबों को ऑनलाइन किया जा रहा है।

पुस्तकालयों को एनआईसी से विकसित ‘ई-ग्रंथालय’ सॉफ्टवेयर पर अपलोड करने के काम को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। पहले चरण में प्रदेशभर के सरकारी पुस्तकालयों की पांच लाख पुस्तकों को ई-ग्रंथालय सॉफ्टवेयर पर ऑनलाइन कर एक साथ लॉन्च करने की तैयारी है। चुनाव संपन्न होने के बाद इसकी लॉन्चिंग की जाएगी। वाराणसी जिला पुस्तकालय की 24 हजार पुस्तकों को ऑनलाइन कर दिया गया है।

•एक साथ ऑनलाइन करेगी सरकार:


प्रदेशभर के सरकारी पुस्तकालयों की किताबों का विवरण सॉफ्टवेयर पर अपलोड होने के बाद सरकार उसे एक साथ लॉन्च करेगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि डेढ़ से दो महीने में प्रदेशभर के पुस्तकालयों की पुस्तकों के सॉफ्टवेयर पर अपलोड हो जाने की उम्मीद है। जून-जुलाई तक ई-सॉफ्टवेयर पर अपलोड किताबों को पाठकों के लिए ऑनलाइन कर दिया जाएगा।

सॉफ्टवेयर पर पुस्तकों का नाम, लेखक, अलमारी संख्या, रैक संख्या और क्रम का विवरण अपलोड किया जा रहा है। पाठक को सिर्फ किताब का नाम डालते ही लाइब्रेरी में उसकी अलमारी और रैक संख्या का पूरा विवरण स्क्रीन पर आ जाएगा। इससे किताब ढूंढने में समय जाया नहीं करना पड़ेगा। जिला पुस्तकालय की कुल 34 हजार पुस्तकों में से 10 हजार पुस्तकें ग्रामीण पुस्तकालयों को आवंटित कर दी गई हैं। यहां 2500 से अधिक छात्र-छात्राओं की सदस्यता है। इसी तरह अन्य जिलों के पुस्तकालयों में उपलब्ध किताबों का विवरण भी सॉफ्टवेयर पर अपलोड किया जा रहा है

• क्या बोले अधिकारी:

जिला पुस्तकालय की शत- प्रतिशत किताबों का विवरण ऑनलाइन कर दिया गया है। किताबें ऑनलाइन होने से पाठकों का समय बचेगा और वे कम टाइम में ज्यादा से ज्यादा ज्ञान एकत्रित कर सकेंगे।

YOU MAY ALSO READ :- Varun Dhawan birthday special : बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय वरुण धवन ने एक समय मे लंदन के नाइट क्लब में बेची थी शराब, आज हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक!

आपका वोट

Sorry, there are no polls available at the moment.
Advertisements
Latest news
- Advertisement -

You cannot copy content of this page